Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रेंडशिप डे के मौके पर बनाए दोस्तों संग घूमने का प्लान, देश की ये 10 बेहतरीन जगहें रहेगी बेस्ट

आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप दोस्तों के साथ घूमने का आनंद उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 9:12:01

फ्रेंडशिप डे के मौके पर बनाए दोस्तों संग घूमने का प्लान, देश की ये 10 बेहतरीन जगहें रहेगी बेस्ट

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और अगर साथ दोस्तों का हो तो फिर क्या कहनें। दोस्तों के साथ समय का पता ही नहीं चलता हैं और दोस्त आपको कभी भी बोर नहीं होने देते हैं। इसी दोस्ती क देखते हुए ही हर साल अगस्त का पहला रविवार फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता हैं जो कि इस बार 7 अगस्त को आ रहा हैं। दोस्तों का साथ सभी को अच्छा लगता हैं और इस दिन सेलिब्रेट करने के लिए आप घूमने जाने का ट्रिप भी बना सकते हैं। कई जगहों पर अकेले या दोस्तों के साथ घूमने का मजा होता है। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप दोस्तों के साथ घूमने का आनंद उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

best places to visit with your friends,holidays,travel लैंसडाउन

दिल्ली से नजदीक और कम भीड़ भाड़ वाले हिल स्टेशन पर आप दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे के मौके पर ट्रिप पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ जा रहे हैं तो रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने के लिए लैंसडाउन बेहतरीन जगह है। जहां आप सुकून भरे पल दोस्तों संग बिता सकेंगे। मस्ती कर सकेंगे और फ्रेंड्स के साथ ग्रुप फोटो क्लिक करवा सकते हैं। खुद की गाड़ी से या दिल्ली से कई बसें लैंसडाउन के लिए मिल जाएंगी। लैंसडाउन की रोड ट्रिप कम पैसों में आपको एक शानदार सफर का अनुभव कराएगी।

best places to visit with your friends,holidays,travel लोनावाला

निस्संदेह, लोनावाला भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। लोनावाला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। जलप्रपात, बांध, घने जंगल और झीलों की वजह से, लोनावाला दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने के लिए बिल्कुल शानदार जगह है। भारत भर में लोनावला इसकी प्रसिद्ध मिठाई चिक्की के लिए प्रसिद्ध है। यह पुणे और मुंबई के बीच के रेलमार्ग पर स्थित एक प्रमुख स्टेशन भी है। पुणे और मुंबई के बीच स्थित दोनों प्रमुख सड़कों, मुम्बई-पुणे द्रुतगति मार्ग और मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भी यह पड़ता है। मानसून के दौरान यह जीवंत हो उठता है, जब चारों ओर हरियाली छा जाती है और सभी सूखे झरने और तालाब पानी से भर जाते हैं।

best places to visit with your friends,holidays,travel अंडमान एंड निकोबार

अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ रोमांचक ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो अंडमान एंड निकोबार आइलैंड जाइए। यहां आप अपने सभी तरह के खौफ को अलविदा कह सकते हैं। यहां आपके लिए काफी कुछ नया होगा, जैसे- आप यहां स्कूबा डाइविंग और पैरासेलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां का जेल नेशनल मेमोरियल, पोर्ट ब्लेयर का राजीव गांधी वॉटर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, चिड़िया टापू, राधानगर बीच, सेल्युलर और महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क जैसी जगहें आपकी यात्रा को सार्थक बना देंगी। best places to visit with your friends,holidays,travel मनाली

हर साल हजारों पर्यटक व्यास नदी, पहाड़ों से घिरे सुंदर रास्ते, सुहावने मौसम और सुंदर प्राकृतिक नजारों का मजा लेने के लिए मनाली पहुंचते हैं। मनाली में चारों तरफ फैली बर्फ की पहाड़ियां और पाइन ट्री के जंगल पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं। ऐसी खूबसूरत वादियों में कौन नहीं जाना चाहता। यहां पहुंचने पर आपको एकदम जन्नत जैसा एहसास मिलेगा। यहां के खूबसूरत नजारे आपका दिल और दिमाग दोनों फ्रेश कर देंगे। पर्यटकों के बीच यहां के सुंदर दृश्यों, गार्डन, पहाड़ो, और सेब के बागों के लिए जाना जाता है। यहां के बागों में लाल और हरे सेब काफी मात्रा में पैदा होते है। यहां आने पर पर्यटक हिमालय नेशनल पार्क, हिडिम्बा मंदिर, सोलांग घाटी, रोहतांग पास, पनदोह बांध, पंद्रकनी पास, रघुनाथ मंदिर और जगन्ननाथी देवी मंदिर देख सकते हैं। best places to visit with your friends,holidays,travel शिमला

हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और यहां स्थित शिमला के बारे में तो क्या ही कहना। यह स्थान चारों ओर से हरे भरे पहाड़ों और हिमाच्छादित चोटियों से घिरा हुआ है। यहां घूमने के लिए कई जगह हैं, जिनमें क्राइस्ट चर्च, मॉल रोड, कुफरी, चैल, तातापानी, नारकंडा और जाखू मंदिर जैसी कई जगह शामिल हैं। आप इन जगहों पर जाकर एडवेंचर और बर्फबारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। मॉल रोड पर विभिन्न प्रकार की दुकानें, भोजनालय शहर के आकर्षण का केंद्र है, यहाँ का स्कैंडल प्वाइंट पटियाला के पूर्व महाराजा की एतिहासिक घटना से जुड़ा हुआ है, यहाँ से दूरदराज़ की बर्फ से ढकी चोटियों का दृश्य नज़र आता है। best places to visit with your friends,holidays,travel जयपुर

दोस्तों संग घूमने के लिए और अच्छा वक्त बिताने के लिए राजस्थान की खूबसूरत राजधानी जयपुर बेहतर विकल्प है। जयपुर को 'द पिंक सिटी' भी कहते हैं। यहां जयपुर में, आपको हर चीज शाही रूप में देखने को मिल जाएगी। यह शहर अपने महलों और किलों के लिए बेहद प्रसिद्ध है, मुख्य रूप से अम्बर किला, जल महल, सिटी पैलेस और हवा महल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। शॉपिंग के लिहाज से भी जयपुर बेस्ट जगह है। राजस्थानी स्थानीय खाने का लुत्फ भी आपको उठाने का मौका मिलेगा। इस बार दोस्तों के साथ जयपुर की ट्रिप पर भी जा सकते हैं। best places to visit with your friends,holidays,travel मसूरी

उत्तराखंड में कई हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल हैं, जो दोस्तों के साथ घूमने का मजा ही कुछ और है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर दो दिन के ट्रिप पर आप दोस्तों के साथ मसूरी जा सकते हैं। मसूरी भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक पर्वतीय नगर है, जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। घूमने-फिरने के लिए जाने वाली प्रमुख जगहों में यह एक है। यह पर्वतीय पर्यटन स्थल हिमालय पर्वतमाला के मध्य हिमालय श्रेणी में पड़ता है। मसूरी में केंपटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक इस मौसम में आपको मजेदार अनुभव देगा। यहां की हरियाली और सुंदर पर्वत व झरने के दृश्यों के बीच दोस्तों के साथ सेल्फी लेना मजेदार होगा। यहां के प्राचीन मंदिरों को भी आप घूम सकते हैं। best places to visit with your friends,holidays,travel जैसलमेर

राजस्थान के जैसलमेर में आपको किलों के अद्भुत इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा। जैसलमेर शहर चारो तरफ से बंजर रेत और शुष्क थार रेगिस्तान से घिरा हुआ है जो दूर से पीले रंग में चमकता है क्योंकि यहां के किले हवेलियां, मंदिरों में पीले बलुआ पत्थर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है। यहां मीलों फैले रेत पर आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं और रात में रेत के बीचो बीच बैठकर बोनफायर का मजा ले सकते हैं। यहां आप मरुस्थल में कैंपिंग भी कर सकते हैं। साथ ही यहां की हवेलियों को देखते ही आपको राजा-महाराजाओं के जमाने की झलक देखने को मिलेगी। जैसलमेर भारत के राजा-महाराजाओं के इतिहास को अच्छे से दर्शाता है। best places to visit with your friends,holidays,travel ऋषिकेश

दो दिन के ट्रिप के लिए ऋषिकेश भी जा सकते हैं। ऋषिकेश इन दिनों युवाओं के बीच पसंद किया जाने वाला एक स्पॉट हैं। ऋषिकेश हिंदुओं के लिए लोकप्रिय तीर्थ स्थल होने के साथ साथ दोस्तों के घूमने और रोमांचक एक्टिविटीज को एन्जॉय करने के लिए भी परफेक्ट जगह है। गंगा किनारे दोस्तों के साथ शाम के समय वक्त बिताना मजेदार होगा। इसके अलावा यहां कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी उठाने का मौका मिलेगा। रिवर राफ्टिंग के लिए जा सकते हैं। धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं और एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। बंजी जंपिंग, जीप लाइनिंग, पैराग्लाइडिंग के रोमांचक नजारों को आप अपनी आंखों में कैद कर सकते हैं। best places to visit with your friends,holidays,travel कूर्ग

अगर आप शहर के शोर और हलचल से दूर कहीं एकांत में जाना चाहते हैं तो कर्नाटक के पहाड़ों में बसा कूर्ग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है और इसे कर्नाटक का कश्मीर भी कहा जाता है। यह स्थान यहां पाई जाने वाली हरियाली के कारण के प्रसिद्ध है, यहां की सुंदर घाटियां, रहस्यमयी पहाडि़यां, बड़े - बड़े कॉफी के बागान, चाय के बागान, संतरे के पेड़, बुलंद चोटियां और तेजी से बहने वाली नदियां, पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। अपनी लाइफ के रूटीन से कुछ दिन ब्रेक लेकर कूर्ग घूमने का प्लान जरूर बनाएं। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये काफी अच्छी जगह है। सुंदर पहाड़, चाय के बागान और चारों तरफ फैली हरियाली आपका दिल जीत लेगी। आप यहां कुछ दिनों तक ट्री हाउस में रहने का मजा भी ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका