न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 शानदार जगहें, प्लान करें यहां का ट्रिप

घूमने जाने से पहले यह जानना जरूरी हैं कि इस समय कहां घूमने जाया जाए ताकि पूरा मजा लिया जा सकें। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी शानदार जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो नवंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 9:30:09

नवंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 शानदार जगहें, प्लान करें यहां का ट्रिप

नवंबर का महीना अपने साथ ठण्ड लेकर आता हैं और यह समय सभी को घूमने के लिए पसंद आता हैं। गर्मियों के मौसम में गर्म हवाएं घूमने का मजा किरकिरा कर देती हैं। इस महीने में ना तो गर्मी होती है ना अधिक ठंड, इसलिए यह घूमने के लिए एकदम परफेक्ट वेदर या महीना है। लेकिन घूमने जाने से पहले यह जानना जरूरी हैं कि इस समय कहां घूमने जाया जाए ताकि पूरा मजा लिया जा सकें। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी शानदार जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो नवंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं।

travel places,tourist places,november places

केरल

प्राकृतिक सुंदरता को यदि आप पसंद करते हैं तो फिर केरल आपके लिए वाकई ईश्वर की अपनी जगह है। केरल की कुदरती खूबसूरती आपको किसी दूसरी दुनिया में ले चलेगी। यहां आपको समुद्री किनारों की खूबसूरती तो देखने को मिलेगी ही साथ ही यहां झरने, पहाड़ियां, मंदिर और एतिहासिक स्थल भी देखने को मिलेंगे। यह भारत की सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां आप अल्लेप्पी, मुन्नार, कोवलम, पेरियार, टाइगर रिज़र्व, वर्कला बीच जैसी जगहों पर एक्सप्लोर कर सकते हैं। नवंबर से लेकर फरवरी तक का महीना आपके लिए यादगार होगा।

travel places,tourist places,november places

माउंट आबू

भारत में वैसे तो नवंबर में घूमने लायक बहुत सारी जगहें हैं, जहां आप अपने परिवार वालों, दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आप माउंट आबू घूमने जरूर जाएं। क्योंकि नवंबर के महीने में यहां का मौसम बहुत अच्छा और खुशगवार होता है। माउंट आबू एक ऐसी जगह है, जो यूरोप के बेहतरीन पर्यटन स्थलों को टक्कर दे सकती है। आबू रोड पर ड्राइव करने का अपना अलग मज़ा है। खासकर से, उन लोगों के लिए, जो ड्राइविंग का शौक रखते हैं। यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां आप नक्की झील की यात्रा और ट्रेवर के टैंक में मगरमच्छ को भी देख सकते हैं। साथ ही, यहां आप शांत वातावरण के लिए पीस पार्क भी घूम सकते हैं।

travel places,tourist places,november places

कुर्ग, कर्नाटक

माउंट आबू के अलावा आप कर्नाटक के कुर्ग शहर में घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। क्योंकि कुर्ग को लोकप्रिय रूप से भारत के स्कॉटलैंड और दक्षिण के कश्मीर के रूप में भी जाना जाता है यानि समझा जाता है। आपको बता दें कि कुर्ग दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में स्थित एक छोटा- सा हिल स्टेशन है। इस जगह की हरियाली, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण आपको खूब पसंद आएगा। अगर आप थोड़े साहसी हैं या ट्रेकिंग प्रेमियों में से एक हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है।

travel places,tourist places,november places

अमृतसर

अमृतसर एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। सिखों का यह पवित्र तीर्थस्थल कई मायनों में खास है। यदि आप पंजाब की जीवन संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानना चाहते हैं तो फिर ये आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। यहां आप गोल्डन टेंपल, जलियावाला बाग़, बाघा बॉर्डर तरन तारन, दुर्ग्याणा मंदिर और ख़रउद्दीन मस्जिद जैसी जगहों को देख सकते हैं। नवंबर से लेकर फरवरी तक यहां आना आपके लिए यादगार अनुभव होगा।

travel places,tourist places,november places

जैसलमेर

नवंबर के महीने में भारत में घूमने के लिए जैसलमेर सबसे अच्छी जगहों में से एक है। क्योंकि इस महीने में जैसलमेर की रेत थोड़ी ठंडी हो जाती है। आप अपने परिवार के साथ इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको किलों, महलों और हवेलियों को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही, आप झीलों के किनारे अपनी शाम भी बिता सकते हैं। आप यहां रेगिस्तानी सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित, जैसलमेर का सोनार किला, होटल, पुरानी और राजसी हवेलियां आदि जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

travel places,tourist places,november places

अंडमान

यदि कुछ अलग और थोड़ा दूर जाने की प्लानिंग है तो अंडमान आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। अंडमान ख़ूबसूरत समुद्र तटों और द्वीपों के लिए केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। यहां की सबसे बड़ी खूबसूरती है यहां के साफ़ सुथरे बीच। इसके आवा कई वाटर स्पोर्ट्स जैसे स्कूबा डाइविंग, सी वाकिंग जैसी चीजों का आनंद आप ले सकते हैं। यहां नवंबर से लेकर फरवरी में आना आपके लिए शानदार समय होगा।

travel places,tourist places,november places

गोवा

पश्चिमी तट पर स्थित, गोवा भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक है। इसके बावजूद, गोवा भारत के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस में हमेशा सबसे ऊपर रहता है। अगर आप पार्टी करना चाहते हैं, तो आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि गोवा पार्टी करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। गोवा में, पूरे साल पार्टी के अलावा, आप पालोलेम में कश्ती की सैर करने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। अगर आप नवंबर की छुट्टियां प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए गोवा एकदम परफेक्ट प्लेस है। यहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!