न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका का सबसे बड़ा शहर है न्यूयॉर्क, जानें यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल

न्यूयॉर्क कि नाईट लाइफ में रात भर होने वाली मस्ती कि वजह से इस शहर को कभी न सोने वाले शहर के नाम से भी जाता हैं। यहां घूमने का अनुभव पूरे जीवन की याद बन जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 11:53:52

अमेरिका का सबसे बड़ा शहर है न्यूयॉर्क, जानें यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल

जब भी कभी अमेरिका घूमने की बात आती हैं तो यहां के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क का नाम पर्यटन के लिए सबसे ऊपर आता हैं। आकर्षक जगहों के चलते न्यूयॉर्क दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यह शहर अपने विकास के साथ तेजी से विकसित हुआ हैं और अपना नाम बनाया हैं। न्यूयॉर्क कि नाईट लाइफ में रात भर होने वाली मस्ती कि वजह से इस शहर को कभी न सोने वाले शहर के नाम से भी जाता हैं। यहां घूमने का अनुभव पूरे जीवन की याद बन जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको न्यूयॉर्क के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके घूमने को सार्थक बनाएंगे। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

travel tips,travel guide,new york places

सेंट्रल पार्क

न्यूयॉर्क में खेल के लिए मशहूर सेंट्रल पार्क शहर के बीचो बीच स्थित हैं। यह स्थान बच्चो, बुजुर्गो और युवानाओं के लिए कुछ समय आराम से बिताने के लिए आदर्श स्थान साबित होता हैं। न्यूयॉर्क सेन्ट्रल पार्क में स्केटिंग, साइकिल के अलावा अन्य खेलो को लुत्फ़ भी पर्यटक उठाते हैं। पार्क में झील के आकर्षित नज़ारे, नौका बिहार, पक्षियों और जानवरों को देखना अलग ही अनुभव होता हैं।

travel tips,travel guide,new york places

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी

न्यूयॉर्क शहर के हार्बर में लिबर्टी द्वीप पर स्थित स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह एक खूबसूरत प्रतिमा है जोकि तांबे से बनी हुई हैं। बता दें कि इस मूर्ती को ‘लिबर्टी इनलाइटनिंग द वर्ल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है। इस मूर्ति को रोमन देवी लिबर्ट्स के रूप में बनाया गया है जोकि स्वतंत्रता की देवी है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण फ्रांस और अमेरिका के संयुक्त प्रयासों का परिणाम हैं। बता दें की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को यूनेस्को कि विश्व धरोहर स्थलों कि सूची में भी शामिल किया गया है।

travel tips,travel guide,new york places

टाइम्स स्क्वायर

न्यूयॉर्क शहर में घूमने वाली जगहों में शामिल टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। इसे ‘द चौराहा ऑफ़ द वर्ल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। टाइम्स स्क्वायर में पर्यटकों को वोग बार और बिस्ट्रोस से बने संगीत का आनंद लेने का मौका मिलेगा। न्यूयॉर्क के प्रमुख पर्यटन स्थानों में टाइम्स स्क्वायर एक मात्र ऐसी जगह है जहां पर स्टोर्स 2 बजे रात तक खुली रहती है, इसी बजह से यहाँ रात में भी दिन जैसी भीड़ का अनुभव होता है। इसके अलावा यहाँ का प्रसिद्ध स्टूडियो एनबीसी (NBC) है जो बहुत आकर्षक है। नए साल के समय जाने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान बहुत ही रोमांचक है। क्योंकि न्यू ईयर के टाइम यहाँ बहुत रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। जिनका हिस्सा बनने के लिए हरेक पर्यटक आतुर रहता हैं।

travel tips,travel guide,new york places

ब्रुकलिन ब्रिज

न्यू यॉर्क का प्रसिद्ध ब्रिज मैनहट्टन और ब्रुकलिन को जोड़ने का काम करता हैं। बता दें कि ब्रुकलिन ब्रिज संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे लम्बा और सबसे प्राचीन ब्रिज हैं। ब्रुकलिन ब्रिज कि संरचना मजबूत खंभे चूना पत्थर, ग्रेनाइट और सीमेंट से निर्मित कि गई हैं जोकि वर्ष 1883 में बनाया गया था।

travel tips,travel guide,new york places

ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल

न्यूयॉर्क की फेमस जगहों में से एक न्यूयॉर्क का एक मात्र ऐसा स्टेशन जहां से सभी मेट्रो ट्रेन्स चलती है। इस स्टेशन का नाम ग्रांड सेन्ट्रल टर्मिनल है। इस स्टेशन में लगभग 44 प्लेटफॉर्म्स है। इसके साथ ही यहाँ बहुत सारी कलाकृतियाँ है जो पर्यटकों को अपनी और खीचने में पीछे नही हटती है।

travel tips,travel guide,new york places

रॉकफेलर सेंटर

न्यू यॉर्क के रॉकफेलर सेंटर का दौरा करना बिल्कुल जादुई माना जाता है। यह मैनहट्टन का प्रमुख आकर्षण बिंदु है। रॉकफेलर सेंटर को शहर के अंदर एक अन्य शहर के लिए जाना जाता हैं। बता दें कि 19 इमारतें बनी हुई हैं जोकी 89,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। न्यूयॉर्क सिटी में सबसे बड़ी ट्री-लाइटिंग समारोह के लिए रॉकफेलर सेंटर को जाना जाता हैं।

travel tips,travel guide,new york places

सेंट पैट्रिक कैथेड्रल

न्यूयॉर्क नगर के दर्शनीय स्थलों में शामिल सेंट पैट्रिक कैथेड्रल न्यूयॉर्क शहर का प्रमुख आकर्षण हैं। यह एक रोमन कैथोलिक कैथेड्रल चर्च है जोकि बहुत अधिक संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यह स्थान बहुत ही शांत है जहां गॉड के सामने लोग प्रार्थना करते है, मोमबत्तियां जलाते है।

travel tips,travel guide,new york places

पब्लिक लाइब्रेरी

न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी शहर का प्रमुख आकर्षण है। न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पुस्तकालय है। न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी कि सबसे ख़ास बता यह कि इसके सभी लेखको कि पांडुलिपि एक ही है।

travel tips,travel guide,new york places

वॉल स्ट्रीट

न्यूयॉर्क के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल वाल स्ट्रीट शहर में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक है। वॉल स्ट्रीट को फाइनेंसियल लोगो के लिए जाना जाता हैं। ऐसे पर्यटक जो वित्त विभाग में रूचि रखते है यह उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छा पर्यटन साबित हो सकता है। यहाँ विश्व की बहुत फेमस फाइनेंस इमारत बनी हुई है और एक बैल की मूर्ति है जोकि चार्ज होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे