न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून के दिनों में प्रकृति पेश करती हैं अद्भुद नज़ारे, आनंद उठाने के लिए भारत की ये 8 जगहें हैं बेस्ट

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस मॉनसून आपको अलग खुशी और सुकून का अहसास कराती हैं। मानसून के मौसम में इन जगहों की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 6:54:57

मानसून के दिनों में प्रकृति पेश करती हैं अद्भुद नज़ारे, आनंद उठाने के लिए भारत की ये 8 जगहें हैं बेस्ट

मानसून का मौसम जारी हैं जो अपने सुहानेपन के लिए जाना जाता हैं और इस दौरान प्रकृति अपने अद्भुद नज़ारे पेश करती हैं जो मन को भाते हैं और इन्हें देखने के लिए ही इन दिनों में लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। यह समय प्रकृति की खूबसूरती को महसूस करने का सबसे अच्छा समय होता है। खुले आसमान में उमड़ते बादलों और बारिश की बूंदों के साथ घूमने का अपना अलग ही अहसास होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस मॉनसून आपको अलग खुशी और सुकून का अहसास कराती हैं। मानसून के मौसम में इन जगहों की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

मानसून के दिनों में प्रकृति पेश करती हैं अद्भुद नज़ारे, आनंद उठाने के लिए भारत की ये 8 जगहें हैं बेस्ट

कोडईकनाल, तमिलनाडु

वैसे लोग जिन्हें बारिश में भीगने के साथ-साथ हरियाली के बीच रहना बेहद अच्छा लगता है, उनके लिए तमिलनाडु का हिल स्टेशन कोडईकनाल परफ़ेक्ट है। यहां बारिश में भीगी मिट्टी और गीले पेड़ इस हिल स्टेशन की खुबसूरती में चार चान्द लगा देते हैं। फोटोग्राफर्स और नेचर लवर्स के लिए मॉनसून में यह जगह बेस्ट होती है। यहां कोहरे से ढके पहाड़, आसपास स्थित लैंडस्केप समेत बीयर शोला और सिल्वर कैस्केड नामक आकर्षक झरने को इन्जॉय कर सकते हैं।

मानसून के दिनों में प्रकृति पेश करती हैं अद्भुद नज़ारे, आनंद उठाने के लिए भारत की ये 8 जगहें हैं बेस्ट

शिलांग, मेघालय

जब मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों की बात आती है, तो यकीनन शिलांग आपकी लिस्ट में सबसे पहले होना चाहिए। शिलांग को ’पूर्व का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है। मानसून के मौसम में जब पूरा पहाड़ी शहर बारिश में भीग जाता है तो यहां की सुंदरता बस देखते ही बनती है। धुंध भरे बादल, और खूबसूरत नज़ारों वाले झरनों के साथ यकीनन आप यहां की खूबसूरती को अपनी आंखों में बसाकर ले जाना पसंद करेंगे। पहाड़ियों के चारों ओर रोड-ट्रिपिंग और भव्य दृश्यों के साथ आस-पास के आरामदायक होटलों में रहना, एलीफेंट फॉल्स का दौरा करना, और स्प्रेड ईगल फॉल्स, में घूमना आपकी इस यात्रा को और भी अधिक अविस्मरणीय बना देगा।

मानसून के दिनों में प्रकृति पेश करती हैं अद्भुद नज़ारे, आनंद उठाने के लिए भारत की ये 8 जगहें हैं बेस्ट

मुन्नार, केरला

केरल के इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार किसी स्वर्ग से कम नहीं है। मुन्नार एक मलयालम शब्द है जिसका अर्थ होता है नदियों का संगम। मुन्नार में तीन नदियों मधुरपुजहा, नल्लाथन्नी और कुंडाली एक ही स्थान पर मिलती नजर आती हैं। यहां की हरियाली, चाय के बागान और खूबसूरत साइट्स की वजह से यह भारत के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। नेचर लवर्स के लिए यह सबसे खूबसूरत जगह है।

मानसून के दिनों में प्रकृति पेश करती हैं अद्भुद नज़ारे, आनंद उठाने के लिए भारत की ये 8 जगहें हैं बेस्ट

गोवा

गोवा एक ऐसा राज्य है, जहां पर आप पूरे साल दौरा करना पसंद करेंगे। लेकिन अगर आप गोवा में एक नया अनुभव करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको मानसून में गोवा जाना चाहिए। बारिश के मौसम में सभी नेचर लवर ट्रेकिंग, हेरिटेज टूर, शॉपिंग, बर्डवॉचिंग आदि के लिए जा सकते हैं। वहीं, आप मुंबई से गोवा के लिए रोड-ट्रिपिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

मानसून के दिनों में प्रकृति पेश करती हैं अद्भुद नज़ारे, आनंद उठाने के लिए भारत की ये 8 जगहें हैं बेस्ट

कूर्ग, कर्नाटक

कूर्ग एक ऐसा स्थान है, जो घने जंगल विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों से घिरा है और मानसून के दौरान यह स्थान और भी अधिक रोमांटिक बन जाता है। मनमोहक झरने, झीलें, विशाल कॉफी के बागान और स्वादिष्ट व्यंजन आपके टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। कर्नाटक का यह स्थान मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक मानते हैं। यदि आप कुर्गू में बारिश का भरपूर आनन्द उठाना चाहते हैं तो कुशलपुर के पास स्थित पहाड़ो पर जा सकते हैं। चूंकि, बारिश में यहां ज्यादा भीड़ नहीं लगती है ऐसे में आप बहुत ही आराम और भीड़भाड़ से दूर मॉनसून में अपने पल को यादगार बना सकते हैं। ट्रेकिंग, बर्ड वाचिंग, घुड़सवारी, कॉफी प्लांटेशन टूर कुछ ऐसे विकल्प हैं जिनका आप कुर्ग में आनंद उठा सकते हैं।

मानसून के दिनों में प्रकृति पेश करती हैं अद्भुद नज़ारे, आनंद उठाने के लिए भारत की ये 8 जगहें हैं बेस्ट

उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर, राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। उदयपुर शहर को 'द सिटी ऑफ लेक' के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस शहर में कई सुंदर झीलें हैं। यह शहर चारों ओर से सुंदर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है और 'पूर्व के वेनिस' का एहसास देता है। उदयपुर में स्थित भव्य किले, मंदिर सुंदर झीलें, महल, संग्रहालय और वन्यजीव अभयारण्य इसे पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाते हैं। उदयपुर की फ़तेह सागर झील, मानसून के दौरान और अधिक मनमोहक लगती है।

मानसून के दिनों में प्रकृति पेश करती हैं अद्भुद नज़ारे, आनंद उठाने के लिए भारत की ये 8 जगहें हैं बेस्ट

लोनावाला, महाराष्ट्र

अगर आप महाराष्ट्र के मुंबई में रहते हैं और बारिश के मौसम में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको लोनावाला जरूर जाना चाहिए। मानसून की शुरुआत के साथ, सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाएं और लुभावने झरने व सुखद जलवायु इस स्थान को और भी अधिक आकर्षक बनाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए लोनावाला मानसून में घूमने की यकीनन एक अच्छी जगह है। अगर आप यहां पर ट्रेकिंग, कैंपिंग और घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा द टाइगर पॉइंट नामक चट्टान की चोटी पर बहने वाली धारा को देखें। साथ ही, तीसरी से दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित कार्ला गुफाओं को भी अवश्य देखें।

मानसून के दिनों में प्रकृति पेश करती हैं अद्भुद नज़ारे, आनंद उठाने के लिए भारत की ये 8 जगहें हैं बेस्ट

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग अपने चाय बागानों के लिए बहुत मशहूर है। यहां से कंचनजंगा पहाड़ियों का अद्भुत और अविश्वसनीय नज़ारा दिखता है। यहां की ख़ूबसूरती देखने और महसूस करने के लिए मॉनसून से बेहतर कोई और मौसम नहीं है। यहां सड़कों का जाल बिछा हुआ है और ये सड़कें एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इन सड़कों पर घूमते हुए आपको औपनिवेशिक काल की बनी कई इमारतें दिख जाएंगी। मॉनसून के समय यहाँ का औसत तापमान 15-20 डिग्री सेन्टीग्रेड होता हैं। यहाँ बतासिया लूप, पीस पगोडा, टाइगर हिल, जापानी मन्दिर, रौक गार्डन आदि प्रसिद्ध हैं। यहां पर आप टाइगर हिल पर घूम सकते है, तेन्जीन रौक पर चढ़ाई कर सकते है और मीरिक झील पर बोटिंग कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल