न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर घूमना चाहते हैं और आपके पास है सिर्फ एक दिन का समय, इस तरह करें प्लानिंग

इसके लिए कुछ चुनिंदा जगहों को चुनना होगा और इन्हीं को ओर चलना भी होगा। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप जयपुर घूमने का प्लान तैयार करें ताकि इसे एक दिन में घूमकर भी याद रखा जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 12:13:35

जयपुर घूमना चाहते हैं और आपके पास है सिर्फ एक दिन का समय, इस तरह करें प्लानिंग

सर्दियों के दिन जारी हैं जिसे घूमने के लिए बेहतरीन माना जाता हैं। ऐसे समय में राजस्थान की राजधानी गुलाबीनगरी का नजारा बेहद रमणीय और शान्ति-सुकून वाला होता हैं। जयपुर इन दिनों में पर्यटकों की पहली पसंद बनता हैं जहां कितने ही दिन घूमा जाए कम ही पड़ता हैं। लकिन अगर आप चाहे जो जयपुर को 24 घंटे अर्थात एक दिन में भी घूम सकते हैं। इसके लिए कुछ चुनिंदा जगहों को चुनना होगा और इन्हीं को ओर चलना भी होगा। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप जयपुर घूमने का प्लान तैयार करें ताकि इसे एक दिन में घूमकर भी याद रखा जा सकें।

best places to visit in jaipur,holidays,travel,tourism

हरियाली और नाश्ता

सुबह सबसे पहले समय नाश्ते का है ताकि पूरा दिन पूरी ऊर्जा के साथ शहर को देखा जा सके। पेट भरा होगा तो घूमें का भी मजा आएगा। इसलिए ट्रिप की शुरुआत में ही आप राजस्थानी नाश्ता कर लें। इसमें भी फलों वाली लस्सी पीना बिलकुल न भूलें। इसके बाद आप पृथ्वीराज रोड पर सेंट्रल पार्क ऑफ जयपुर की ओर चल दीजिए। यहां रहने वालों के लिए ये एक सुंदर जगह है। यहां पर आपको खूब सारी हरियाली मिलेगी। इसी के साथ आपको रामबाग गोल्फ क्लब भी मिलेगा,जिसके पेड़-पौधे आपका दिल जीत लेंगे। लेकिन यात्रा के इस हिस्से के लिए आपको सुबह 7 से 9 बजे के बीच निकलना पड़ेगा।

best places to visit in jaipur,holidays,travel,tourism

अगर किले पसंद हैं तो

अगर आपको शहर के किले देखने हैं तो आप ट्रिप की शुरुआत पार्क की बजाए नाहरगढ़ के किले से भी कर सकते हैं। यहां आकर आप हॉट एयर बलून की राइड भी ले सकती हैं। इस राइड में आपको जयपुर की असल ट्रिप करने का मौका मिलेगा। आसमान से शहर को देखने का ये अनुभव आप भूल नहीं पाएंगी। अगर बच्चे साथ होंगे तो उन्हें तो ये राइड जरूर ही अच्छी लगेगी।

पैदल चलकर दूसरा किला

जी हां, पैदल चलकर कुछ मिनटों में आपको एक और जाना-पहचाना किला मिल जाएगा। क्योंकि जयपुर किलों का शहर है इसलिए नाहरगढ़ किले को देखने के बाद पैदल चलकर आप जयगढ़ किले की ओर चल दीजिए। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी पहियों वाली तोप रखी गई है। यहां पर आपको कई सारे वॉच टॉवर भी मिलेंगे। यहां आकर आपको अच्छा अनुभव होगा क्योंकि इतिहास आपके आसपास ही घूम रहा होगा। आप खुद इतिहास में जाने जैसा भी महसूस कर सकती हैं।

best places to visit in jaipur,holidays,travel,tourism

बिरला टैम्पल और 30 मिनट

अब बारी शहर को करीब से देखने की है। अब आप करीब 30 मिनट की रिक्शा राइड लीजिए और चल दीजिए बिरला टैम्पल और अल्बर्ट हॉल म्यूजियम। ये दोनों ही सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर हैं और जयपुर के इतिहास को बहुत अच्छे से दिखा देते हैं। बिरला मंदिर में जहां आध्यात्म से रूबरू होने का मौका मिलेगा वहीं अल्बर्ट हॉल में राजस्थान की विरासत आपका इंतजार कर रही होगी।

best places to visit in jaipur,holidays,travel,tourism

सिटी पैलेस की सैर

बहुत सारी बस आपको आसानी से सिटी पैलेस पहुंचा देंगी। ये वो जगह है जहां आज भी भारत के सबसे अमीर रॉयल परिवार रहते हैं। इस एक किले में बहुत कुछ है, म्यूजियम, पीकॉक गेट और मून पैलेस। आप खुद भी रॉयल जैसा महसूस करेंगे।

best places to visit in jaipur,holidays,travel,tourism

हवा महल का रंग

हवा महल जयपुर की वो इमारत है जो इस शहर की पहचान जैसी है। 18 वीं शताब्दी में बना ये किला अपनी ढेरों खिड़कियों के लिए जाना जाता है। क्योंकि यहां हवा खूब महसूस होती रहती है इसलिए इस जगह का नाम हवा महल है। इस महल के टॉप से पूरा शहर नजर आता है।

best places to visit in jaipur,holidays,travel,tourism

जंतर-मंतर भी देखिए

हवा महल से कुछ दूरी पर बना जंतर-मंतर समय का पैमाना है। 18 वीं शताब्दी में बना ये स्ट्रक्चर समय से जुड़ी कई भविष्यवाणियां कर सकता है। बहुत बड़ा सनडायल सम्राट यंत्र जरूर देखा जाना चाहिए।

best places to visit in jaipur,holidays,travel,tourism

बाजार का मजा

जयपुर आएं और यहां की खास चीजों की शॉपिंग न करें तो ये गलत ही होगा। राजस्थान की एक खास कला है जो वहां की हर चीज जैसे कपड़ों, सजावट का सामान, बैग आदि सभी पर दिखती है। इस शॉपिंग के लिए आपको कई सारी बाज़ारों के विकल्प मिल जाएंगे। ट्रिपोलिया बाजार, बापू बाजार, एमआई रोड और जौहरी बाजार जैसी कई बाजार जयपुर में आपको मिल जाएंगी। इन सभी जगहों पर आपको राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट मिलेंगे वो भी खूब सारे।

best places to visit in jaipur,holidays,travel,tourism

शाम को जाएं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

जयपुर आएं तो यहां का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर या गौरव टावर जरूर देखें। ये दोनों ही जगहें जयपुर एयरपोर्ट से सिर्फ कुछ मिनटों की दूरी पर हैं। यहां आपको अच्छे रेस्टोरेन्ट भी मिल जाएंगे। शॉपिंग के साथ यहां खानपान कर एयरपोर्ट के लिए निकला जा सकता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!