न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के करीब कैंपिंग के लिए तलाश रहे हैं जगह, तो इन बेहतरीन डेस्टिनेशन को करें एक्सप्लोर

शहर ही भीड़-भाड़ व काम के तनाव से दूर जब आप प्रकृति को करीब से अनुभव करते हैं तो जो अहसास होता है, उसे शब्दों में बयां करना इतना भी आसान नहीं है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि आप कैंपिंग के लिए बहुत दूर तक ट्रेवल करें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 10:22:31

मुंबई के करीब कैंपिंग के लिए तलाश रहे हैं जगह, तो इन बेहतरीन डेस्टिनेशन को करें एक्सप्लोर

शब्दों में बयां करना इतना भी आसान नहीं है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि आप कैंपिंग के लिए बहुत दूर तक ट्रेवल करें। ऐसे में अगर आप मुंबई में रहते है तो आप कुछ ही घंटों की दूरी का सफर तय करके कैंपिंग का मजा ले सकते है। इन जगहों पर कैंपिंग के लिए आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ जा सकते है। शहर से कुछ घंटों की दूरी पर कैंपिग के बहुत सारे ऑप्शन हैं। जहां आप अपनी थकान दूर कर सकते है। तो चलिए जानते है मुंबई के पास कैंपिंग की जगहों के बारे में...

camping,camping near mumbai,best places to do camping in mumbai,tourism,tourist places near mumbai

वासिंद

मुंबई के आसपास नाइट कैम्पिंग के लिए वासिंदएक बेहतरीन जगह है। वासिंद विकासशील शहरों में से एक है। यह मुंबई से महज 63 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप ड्राइव करके जाते हैं तो महज एक-दो घंटे में आप यहां पहुंच जाएंगे। वासिंद पेड़ों से घिरा हुआ है और भटसा नदी के तट पर स्थित है। यह स्थान अपनी आकर्षक पहाड़ी श्रृंखला और हरे-भरे हरियाली के लिए जाना जाता है यहां का वातावरण बेहद शांत और सुकून भरा है। यहां कैंपिंग एक्टिविटी, वाटर स्पोर्ट्स जैसे राफ्टिंग आदि का लुफ्त भी उठा सकते हैं। वासिंद के मुख्य आकर्षण हैं महुली किला, मानस मंदिर, मुक्ता जीवन, खातिवली नहर, स्वामी समर्थ मठ, गजानन महाराजा आश्रम और कई अन्य।

camping,camping near mumbai,best places to do camping in mumbai,tourism,tourist places near mumbai

करनाला

करनाला मुंबई से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मॉनसून में सहयाद्री पहाड़ियों की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती हैं। करनाला झरना, ऐतिहासिक करनाला किला के साथ ही करनाला बर्ड सेंक्च्युरी भी देखा जा सकता है। बर्ड सेंक्च्युरी में पक्षियों की 150 और प्रवासी पक्षियों की 37 प्रजातियां रहती हैं। इसके अलावा झील में नाव की सवारी का मजा भी आप उठा सकते हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का है।

camping,camping near mumbai,best places to do camping in mumbai,tourism,tourist places near mumbai

शिरगांव बीच

पालघर में शिरगांव बीच मुंबई से करीबन 116 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां समुद्र तट पर कैंपिंग के लिए एक छोटी सी जगह है जहां आप समुद्री हवा का आनंद लेते हुए रिलैक्स कर सकते हैं। कैंपसाइज पर आप रात में सितारों को देखने का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर स्विमिंग से लेकर बीच स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी की जा सकती हैं। वहीं बच्चों के लिए, यहां कुछ ऊंट और एटीवी बाइक की सवारी हैं। हालांकि पूरे साल मौसम बहुत अच्छा रहता है, लेकिन मानसून के दौरान यहां जाने से बचना चाहिए।

camping,camping near mumbai,best places to do camping in mumbai,tourism,tourist places near mumbai

भातसा डैम

भातसा डैम मुंबई से 93 किलोमीटर की दूरी पर है। इस जगह को कैंपिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि आप यहां पर स्विमिंग से लेकर नाव की सवारी, यहां तक कि मछली पकड़ने का आनंद ले सकते हैं। चूंकि यह मुंबई से बहुत दूर नहीं है, इसलिए भातसा कैंपिंग साइट एक दिन की सैर के लिए बेहतरीन जगह है। भातसा घूमने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर के दौरान होता है, क्योंकि बारिश के मौसम में झीलें भर जाती हैं और यहां पर हरियाली देखने को मिलती है।

camping,camping near mumbai,best places to do camping in mumbai,tourism,tourist places near mumbai

पावना लेक

पावना लेक मुंबई से 117.3 किलोमीटर की दूरी पर है। पावना लेक में भले ही एडवेंचर्स स्पोर्ट्स करने का मौका ना मिले, लेकिन अगर आप यहां जाते हैं तो झील में तैरने और कुछ वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। अगर आपका ट्रेकिंग करना चाहते हैं, तो पास में स्थित तिकोना किला देखने जाएं। पावना झील में, बहुत सारे कैंपिंग स्थल हैं जहां कोई कुछ दिनों के लिए टेंट किराए पर ले सकता है। इन टेंट्स की बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय मानसून के बाद का है। उस समय यहां पर चारों ओर हरियाली ही नजर आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!