न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी बना रहे हैं परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान, ये 8 जगहें रहेगी बेस्ट ऑप्शन

अगर आप भी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो परिवार के साथ घूमने जाने के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 5:26:16

क्या आप भी बना रहे हैं परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान, ये 8 जगहें रहेगी बेस्ट ऑप्शन

कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन के बाद से ही सभी अपने परिवार के साथ घूमने जाना पसंद कर रहे हैं। सभी ऐसी जगहों का चुनाव कर रहे हैं जहां परिवार संग अच्छा समय बिताया जा सके। काफी समय से घर में बैठे-बैठे लोगों के मन में घूमने की लालस बढ़ गई है और अगर आप भी भारत के अंदर ही घूमने जाना चाहते हैं तो कोरोना की गाईडलाइंस को फोलो करते हुए आराम से घूमने का मजा ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो परिवार के साथ घूमने जाने के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगी।

travel places,indian travel places,travel with family

ऋषिकेश

परिवार के साथ घूमने जाने के लिए ऋषिकेश बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप दिल्ली या फिर इसके आसपास घूमने जाने चाहते हैं तो आपको यहां ज़रूर जाना चाहिए। यक़ीनन इस जगह को बच्चे भी खूब पसंद करेंगे। दिल्ली से केवल 230 किलोमीटर दूर ऋषिकेश वीकेंड में घूमने के लिए भी बेस्ट स्थान माना जाता है।

travel places,indian travel places,travel with family

जयपुर

बच्चों के साथ घूमने के लिए जयपुर एक बेहतरीन जगह है। अगर आप दिल्ली और हरियाणा में रहते हैं तो कम दूरी पर मौजूद यह जगह परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। यहां आप हवा महल, आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस जैसी कई बेहतरीन जगह घूमने के लिए जा सकते हैं।

travel places,indian travel places,travel with family

मुन्नार

अगर आप परिवार के साथ दक्षिण भारत में किसी बेहतरीन जगह जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप मुन्नार जा सकते हैं। हर तरफ हरियाली और समुद्री तट को यक़ीनन परिवार के अन्य सदस्य भी खूब पसंद करेंगे। यहां आप बर्ड वॉचिंग के साथ-साथ बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। सेवनमलाई, पल्लीवसल और फोटो पॉइंट जैसे कुछ लोकप्रिय चाय बागान भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

travel places,indian travel places,travel with family

उदयपुर

परिवार के साथ झीलों की नगरी यानि उदयपुर भी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। मध्कालीन फोर्ट के अलावा आप यहां बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां आप बड़ा महल, नेहरू गार्डन, भारतीय लोक कला म्यूजियम और अंबराई घाट जैसी जगहों पर परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

travel places,indian travel places,travel with family

महाबलेश्वर

अगर आप महाराष्ट्र में किसी बेहतरीन स्थान पर परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप महाबलेश्वर जा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। वीकेंड में दूर-दूर से लोग परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं।

travel places,indian travel places,travel with family

ऊटी

वादियों की रानी यानि ऊटी भी परिवार के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। रोज गार्डन के अलावा कलहट्टी झरना और सुई रॉक व्यू-पॉइंट घूमने के साथ-साथ टॉय ट्रेन की सवारी भी कर सकते हैं। टॉय ट्रेन की सवारी बच्चे खूब पसंद करेंगे।

travel places,indian travel places,travel with family

मसूरी

परिवार के साथ उत्तराखंड में घूमने के लिए मसूरी भी एक बेहतरीन जगह है। क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से फेमस यहां आप केम्प्टी फॉल्स और लाल टिब्बा जैसी बेहतरीन जगह भी घूमने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में रहते हैं तो आप वीकेंड में भी यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

travel places,indian travel places,travel with family

ओडिशा

बीचेज, बायोस्फेयर रिजर्व्स, मंदिर और म्यूजियम जैसी बेहतरीन जगहों पर परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको ओडिशा ज़रूर पहुंचना चाहिए। यहां आप चांदीपुर और बालेश्वर समुद्र तट पर घूमने के साथ-साथ पवित्र स्थान पुरी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!