न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटन के साथ ही अपने स्वाद के लिए भी जाना जाता हैं गोवा, अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करे ये 7 व्यंजन

जब भी कभी घूमने जाने की बात आती हैं तो युवाओं के मुंह पर पहला नाम गोवा ही आता हैं जिसे पर्यटन के लिहाज से बेहद समृद्ध माना जाता हैं और विदेशी सैलानी भी यहां आना पसंद करते हैं। जब भी आप कहीं घूमने जाते हैं तो वहां की जगहों के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं प्रसिद्द खानपान को और इस मामले में गोवा एक परफेक्ट जगह हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 2:58:05

पर्यटन के साथ ही अपने स्वाद के लिए भी जाना जाता हैं गोवा, अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करे ये 7 व्यंजन

जब भी कभी घूमने जाने की बात आती हैं तो युवाओं के मुंह पर पहला नाम गोवा ही आता हैं जिसे पर्यटन के लिहाज से बेहद समृद्ध माना जाता हैं और विदेशी सैलानी भी यहां आना पसंद करते हैं। जब भी आप कहीं घूमने जाते हैं तो वहां की जगहों के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं प्रसिद्द खानपान को और इस मामले में गोवा एक परफेक्ट जगह हैं। जी हां, यहां घूमने के साथ ही आपको खाने-पीने का भी बड़ा मजा आएगा। नॉनवेज और सी-फूड के शौकीन लोगों के लिए तो यह जन्नत हैं। ऐसे में अगर आप गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको गोवा के प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें, इनका स्वाद लिए बिना गोवा का ट्रिप अधूरा हैं। तो आइये जानते हैं गोवा के इन प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में...

goa,goa food,best goa food,travel,holidays

किंगफिशर डिश

किंगफिशर का जायका यहां की संस्कृति का हिस्सा है। अगर इस जायके का स्वाद नहीं लिया तो माना जाता है कि गोवा आना अधूरा रह गया। यहां के लोग इसे विश्वान नाम से भी जानते हैं। इसे आग पर सेंक कर पकाया जाता है। सेंकने से पहले इसमें कई तरह के मसालों के साथ सूजी का उपयोग किया जाता है, जिसके चलते यह बाहर से कुरकुरा, अंदर से मुलायम और रसीला होता है। यहां पर्यटकों को यह डिश खूब पसंद आती है। यह गोवा के सभी रेस्टोरेंट के साथ-साथ स्ट्रीट फूड में भी मिलता है।

goa,goa food,best goa food,travel,holidays

गोअन फिश करी

गोअन फिश करी मूल रूप से मछली की करी है जिसे स्टीम्ड चावल के साथ परोसा जाता है। इस करी को ज़िट्टी कोडी भी कहा जाता है। इस फिश करी को बनाने के लिए नारियल व कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर से, इसमें कच्चे आम का इस्तेमाल किया जाता है तो इसे एक टैंगी टेस्ट देता है। डिश के मुख्य घटक पोम्फ्रेट व एक कच्चे आम हैं। कभी-कभी पोम्फ्रेट की जगह किंगफिश का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

goa,goa food,best goa food,travel,holidays

बेबिंका केक

गोवा का बेबिंका डिश केक खाने वाले लोगों को यह खूब पसंद आता है। यह गोवा का प्रसिद्ध डिश है, जो नारियल की कई परतों से बनाया जाता है। गोवा में इस केक के व्यंजन को लेकर एक कहानी भी प्रचलित है। कहा जाता है कि गोवा की बिबिओना ने इस केक को बनाया था। इस केक को बनाने में काफी समय लगता है, जिसके कारण इसका स्वाद अन्य केक से बिलकुल अलग होता है। जो भी इस ख़ास व्यंजन का स्वाद लेता है वो इसका दीवाना हो जाता है।

goa,goa food,best goa food,travel,holidays

प्रॉन बाल्चो

प्रॉन बाल्चो गोवा की एक बेहतरीन डिश है, जो पूरी दुनिया में मशहूर है। प्रॉन बाल्चो प्रॉन अचार की तरह दिखाई देता है और इनका यूनिक टेस्ट व फ्लेवर ही लोगों को अपनी ओर खींचता है। प्रॉन बाल्चो पाव या उबले हुए चावल के साथ परोसा जाता है। इस प्रॉन अचार को आप कई दिनों तक फ्रिज में रख सकती हैं। इन प्रॉन बाल्चो को बनाने के लिए प्रॉन के साथ-साथ प्याज, टमाटर व कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

goa,goa food,best goa food,travel,holidays

कोरिस पाऊं

गोवा में कोरिस पाऊं को स्ट्रीट फूड माना जाता है। यह बाहर से आने वाले पर्यटकों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यह एक तरह का पुर्तगाली डिस है, जिसे बनाने में ब्रेड के साथ मिर्च और पोर्क सॉसेज का इस्तेमाल होता है। इसका स्वाद बिल्कुल ही अलग होता है, जिसे जरूर चखना चाहिए।

goa,goa food,best goa food,travel,holidays

चिकन जाकुटी

चिकन जाकुटी गोवा के सबसे प्रसिद्ध चिकन व्यंजनों में से एक है। इस गोयन करी में चिकन, आलू, प्याज, नारियल, मिर्च और अन्य मसाले होते हैं। इस करी में कश्मीरी मिर्च का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। जो न सिर्फ इस व्यजंन को तीखा बनाता है, बल्कि कश्मीरी लाल मिर्च के कारण यह देखने में भी लाजवाब लगता है।

goa,goa food,best goa food,travel,holidays

पोर्क विंडालू

यह पुर्तगाली व्यंजन है जो यहां पर सैकड़ों सालों से बनाया और परोसा जाता है। वर्तमान में यह भारतीय अंदाज में बनाया जाता है। मांसाहारी लोग इस व्यंजन को खूब पसंद करते हैं। इस पकवान को बनाने में सूअर के गोश्त के साथ वाइन और अदरक मिलाया जाता है, जिसके कारण इसका स्वाद बिल्कुल ही अलग मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!