न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंगलोर जा रहे हैं तो जरूर ले यहां के इन प्रसिद्द व्यंजनों का स्वाद, फूड लवर्स के हो जाएंगे मजे

यहां आपको सभी तरह के व्यंजनों का मिश्रण देखने को मिल जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बैंगलोर के प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। बैंगलोर जा रहे हैं तो इनका स्वाद लेना तो बनता ही हैं। आइये जानते हैं बैंगलोर के प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jul 2022 1:06:15

बैंगलोर जा रहे हैं तो जरूर ले यहां के इन प्रसिद्द व्यंजनों का स्वाद, फूड लवर्स के हो जाएंगे मजे

बैंगलोर को भारत का सिलिकॉन वैली कहा जाता हैं। बैंगलोर का नाम आते ही दिमाग में कंपनियों की बड़ी इमारतें, आईटी हब आने लगता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि बैंगलोर को सिर्फ अपने काम के लिए ही जाना जाता हैं बल्कि यह अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं जहां कई तरह के स्ट्रीट फ़ूड के साथ ही विभिन्न पारंपरिक व्यंजन भी पसंद किए जाते हैं। यहां आपको सभी तरह के व्यंजनों का मिश्रण देखने को मिल जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बैंगलोर के प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। बैंगलोर जा रहे हैं तो इनका स्वाद लेना तो बनता ही हैं। आइये जानते हैं बैंगलोर के प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में...

best foods to eat in bangalore,holidays,travel

मैंगलोर बन्स

उडुपी क्षेत्र का एक स्थानीय व्यंजन मैंगलोर बन केले से बनी मीठी, कोमल और फूली हुई पुरी होती है, जो कि बनाने में बेहद आसान होते हैं, जिन्हें नारियल की चटनी और सांबर के साथ खाया जाता है। अगर आप बेंगलुरु में किसी स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड की तलाश में हैं, तो सबसे पहले शुरुआत आपको मैंगलोर बन्स से ही करनी चाहिए।

best foods to eat in bangalore,holidays,travel

दाल ओब्बट्टू

ये मीठा व्यंजन दाल ओब्बट्टू तूर दाल, गुड़, इलायची पाउडर, मैदा और रवा से बनाया जाता है। ये बैंगलोर में सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है। इसके ऊपर बहुत सारा घी डालकर इसका आनंद लिया जाता है। इस व्यंजन की शेल्फ लाइफ दो दिनों की होती है लेकिन गर्म खाने पर इसका स्वाद सबसे अच्छा होता है।

best foods to eat in bangalore,holidays,travel

इडली, वड़ा, और डोसा

बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में इडली, वड़ा, और डोसा भी आता है, जिसे यहां के लोग बहुत स्वाद से खाते हैं। ये दक्षिण भारतीय व्यंजन आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और बेहद किफायती होते हैं। इन व्यंजनों को गर्मागर्म सांबर और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। कुछ आउटलेट्स पर उपलब्ध नीर डोसा कर्नाटक के व्यंजनों का एक अभिन्न अंग है।

best foods to eat in bangalore,holidays,travel

चाट और पानीपुरी

जहां आप में से ज्यादातर लोग कहेंगे दिल्ली की चाट को कोई हरा नहीं सकता, वहीं बैंगलोर की चाट भी पीछे नहीं है। खट्टी मीठी पानीपुरी को छोले और आलू के फिलिंग के साथ परोसे जाने से आपके मुंह में पानी आ जाएगा। आप इस स्ट्रीट फूड को बहुत पसंद करेंगे। इसलिए आपको बैंगलोर की चाट को भी जरूर आजमाना चाहिए।

best foods to eat in bangalore,holidays,travel

बेंगलुरु का उत्तपम

बेंगलुरु का एक और खास फूड उत्तपम को प्याज, चावल के आटे और टमाटर के साथ बनाया जाता है। ये डोसे की तरह ही बेहद सॉफ्ट और खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। उत्तपम को आप नारियल की चटनी के साथ स्वाद से खा सकते हैं। उत्तपम बड़े-बड़े रेस्टोरेंट के साथ-साथ स्टाल्स पर भी परोसा जाता है।

best foods to eat in bangalore,holidays,travel

बेने मसाला डोसा

अगर आप बैंगलोर की खासियतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बेने मसाला डोसा से शुरुवात करनी चाहिए। बटर को कर्नाटक में बेने कहा जाता है और यह डोसा सामान्य तमिल शैली डोसा से काफी अलग है। यह बहुत पतला नहीं होता और अंदर की खुरदरापन और बाहर के कुरकुरेपन का संतुलन एकदम सही होता है। यह बहुत सारे मक्खन (बेने) के साथ तैयार किया जाता है इसीलिए इसे बेने मसाला डोसा कहते हैं। यह मसाला डोसा केवल चटनी के साथ ही परोसा जाता है और आप इसे बैंगलोर में आसानी से पा सकते हैं।

best foods to eat in bangalore,holidays,travel

भाजी के साथ फिलटर कॉफी

गर्मागर्म और कुरकुरी भाजी बेंगलुरु के मौसम का आनंद लेने के लिए सबसे टेस्टी फूड है। ये भाजी सड़क के किनारे कई स्टॉल पर इन तली हुई सब्जियों को बेचते हैं। इन भाजी को खाने वाला हर एक इंसान उंगलियां चाटता रह जाता है। आपको इस वीकेंड पर स्वादिष्ट खाने को जरूर चख सकते हैं।

best foods to eat in bangalore,holidays,travel

कबाब और रोल

किफायती दाम में क्रंची रोल और फ्रेश ग्रिल कबाब बेंगलुरु का एक और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। रोल्स वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों में ही उपलब्ध होते हैं। क्रिस्पी पराठों में चिकन, मटन, सब्जियां, टिक्का आदि जैसी स्वादिष्ट चीजें डाली जाती हैं। अगर आप सेहत पर बेहद ध्यान देते हैं, तो आप पराठों की जगह रुमाली रोटी का विकल्प भी चुन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!