न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुकून और शांति का अहसास करवाएगा हिमाचल की इन 4 झीलों का भ्रमण, बनाए घूमने का प्लान

आज इस कड़ी में हिमाचल की इन झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दोस्तों या परिवार संग घूमने का प्लान बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 4:24:43

सुकून और शांति का अहसास करवाएगा हिमाचल की इन 4 झीलों का भ्रमण, बनाए घूमने का प्लान

हिमाचल प्रदेश को अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, सुंदर नजारे, सुकून और शांति के लिए पर्यटकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता हैं। हर साल लाखों पर्यटक हिमाचल की ओर रूख करते हैं। हिमाचल में पर्यटन के लिए कई जगहें हैं जिनमें से कुछ झीलें भी हैं। इन झीलों पर बिताया गया समय मन को सुकून देने वाला होता हैं। आज इस कड़ी में हिमाचल की इन झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दोस्तों या परिवार संग घूमने का प्लान बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इन झीलों के बारे में।

सुकून और शांति का अहसास करवाएगा हिमाचल की इन 4 झीलों का भ्रमण, बनाए घूमने का प्लान

धनकर झील

धनकर झील हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में पड़ती है। धनकर नाम की जगह ऊंची पहाड़ियों के शीर्ष पर स्थित है और इसी पहाड़ी से 20 मिनट के ट्रेक पर जाने के बाद आप धनकर झील पहुंच सकते हैं। ये झील बर्फीली बंजर चट्टानों से घिरी हुई है और ये झील 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से आप स्पीति और पिन नदी का सुंदर नजारा देख सकते हैं।

सुकून और शांति का अहसास करवाएगा हिमाचल की इन 4 झीलों का भ्रमण, बनाए घूमने का प्लान

चंद्रताल झील

लाहौल और स्पीति जिले में स्थित चंद्रताल झील अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। पहाड़ों के बीच घिरी ये झील हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। आप यहां बट्टल के रास्ते से होते हुए या फिर कुंजुम दर्रे से होते हुए यहां पहुंच सकते हैं। यहां पर समय बिताने का अपना अलग अनुभव है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और ट्रैकिंग करने वाले लोगों की तो ये झील पहली पसंद बन चुकी है।

सुकून और शांति का अहसास करवाएगा हिमाचल की इन 4 झीलों का भ्रमण, बनाए घूमने का प्लान

नाको झील

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित नाको गांव बेहद ही खूबसूरत है और इसके ठीक पीछे स्थित है ये झील। ये झील चारों तरफ से हरे-भरे पेड़ों से घिरी हुई है और शाम को यहां वक्त बिताने में काफी अच्छा लगता है। हालांकि, यहां जाने के लिए थोड़ी चढ़ाई जरूर करनी पड़ती है, लेकिन चढ़ाई करने के बाद आपको यहां का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

सुकून और शांति का अहसास करवाएगा हिमाचल की इन 4 झीलों का भ्रमण, बनाए घूमने का प्लान

करेरी झील

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में करेरी झील है, जिसे ट्रेकिंग स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। जहां सर्दियों में ये झील जम जाती है, तो वहीं गर्मियों के मौसम में ये नहीं जमती है। यहां जाने के लिए आपको धर्मशाला के पास मौजूद घेरा गांव से होते हुए जाना पड़ता है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और यहां समय गुजारते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'हम अमेरिका के गुलाम नहीं हैं', ट्रंप-ईरान समझौते पर नेतन्याहू सरकार के मंत्री का विवादित बयान

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील

आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा

TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'

FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड

फूड पैकिंग को लेकर बदले नियम, FSSAI ने दुकानदारों को दी चेतावनी, ग्राहकों के लिए भी जरूरी जानकारी

‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम

NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज

'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम

हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची

'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग

बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर

संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो