न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 7 चर्च, जरूर जाएं यहां

जब भी कभी देश के धार्मिक स्थलों की बात की जाती हैं तो उसमें मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च सहित सभी धर्मों के स्थल आते हैं जो देश में विविधता में एकता को दर्शाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 7:27:07

पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 7 चर्च, जरूर जाएं यहां

जब भी कभी देश के धार्मिक स्थलों की बात की जाती हैं तो उसमें मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च सहित सभी धर्मों के स्थल आते हैं जो देश में विविधता में एकता को दर्शाते हैं। भारत के ये धार्मिक स्थल पर्यटन में भी आकर्षण बनते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं देश के खूबसूरत और मशहूर चर्च की जिन्हें देखने सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। ये चर्च अपनी खूबसूरती, वास्तुकला और नक्काशी के लिए जाने जाते हैं। यहां जाकर लोग यहां की पॉजिटिव वाइब्स का आनंद लेते हैं। हम यहां आपको भारत के कुछ चर्च के बारे में बता रहे हैं, जो विश्व स्तर पर अपना स्थान रखते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

top 10 famous churches in india,beautiful churches in india,most beautiful church in the india,churches to visit in india,india holidays,travel guide

केरल का वल्लार्पदम चर्च

केरल राज्य के एर्नाकुलम स्थित 'आवर लेडी ऑफ रैनसम' चर्च अपनी भव्यता और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस चर्च में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यह पर्यटक ना केवल केरल राज्य के होते हैं, बल्कि अन्य राज्यों से भी भारी मात्रा में पर्यटक इस चर्च में प्रार्थना के लिए आते हैं। इस चर्च को लेकर कहा जाता है कि इसका निर्माण 1524 ई। में पुर्तगालियों द्वारा कराया गया था, लेकिन 1676 में बाढ़ के कारण यह चर्च टूट गया। इसके बाद इस चर्च का पुनः निर्माण कराकर 1951 में भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय तीर्थस्थल घोषित कर दिया।

top 10 famous churches in india,beautiful churches in india,most beautiful church in the india,churches to visit in india,india holidays,travel guide

दिल्ली का कैथेड्रल ऑफ द सेक्रेड हार्ट

देश की राजधानी दिल्ली स्थित 'कैथेड्रल ऑफ सेक्रेड हार्ट चर्च, भारत का सबसे पुराना चर्च कहा जाता है। सफेद संगमरमर से निर्मित इस चर्च की बात ही निराली है। इस चर्च में इतनी शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव होता है कि यहाँ आने वाले सैलानी घंटों यहाँ समय बिताते हैं। आध्यात्मिकता के साथ ही इसकी वास्तुकला को देखने के लिए भी भारी मात्रा में पर्यटक इस चर्च में आते हैं।

top 10 famous churches in india,beautiful churches in india,most beautiful church in the india,churches to visit in india,india holidays,travel guide

शिमला का क्राइस्ट चर्च

हिल्स क्वीन शिमला के रिज मैदान पर स्थित है ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च। ये उत्तरी भारत में दूसरा सबसे पुराना चर्च है, जिसकी खूबसूरती आज बी लोगों को बेहद लुभाती है। साल 1857 में नियो गोथिक कला में बना ये चर्च एंग्लीकेन ब्रिटिशन कम्युनिटी के लिए बनाया गया था, जिसे उस वक्त सिमला कहते थे। ये चर्च काफी किलोमीटर दूर से एक ताज की तरह दिखाई देता है। इस चर्च में 5 बड़ी खिड़कियां लगी हुई है। ये खिड़कियां ईसाई धर्म के विश्वास, उम्मीद, परोपकार, धैर्य और विनम्रता का प्रतीक है। ये हर रविवार को खुला रहता है। हर साल देश-विदेश से लाखों सैलानी इस चर्च को देखने और प्रार्थना करने आते हैं।

top 10 famous churches in india,beautiful churches in india,most beautiful church in the india,churches to visit in india,india holidays,travel guide

इलाहाबाद का ऑल सेंट्स कैथेड्रल

इलाहाबाद हिंदुओं की धार्मिक नगरी है, लेकिन इलाहाबाद स्थित 'चर्च ऑफ स्टोन्स' के नाम से प्रसिद्ध ऑल सेंट्स कैथेड्रल चर्च भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस चर्च को 19वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने गोथिक शैली में बनवाया था। इसकी डिजाइन तैयार की थी, प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार 'विलियम इमरसन' ने, जिसने इससे पहले कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल की डिजाइन तैयार की थी। अपनी खूबसूरती के साथ-साथ इलाहाबाद का चर्च अपनी विशालता के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस चर्च में एक साथ 400 लोग बैठ कर प्रार्थना कर सकते हैं।

top 10 famous churches in india,beautiful churches in india,most beautiful church in the india,churches to visit in india,india holidays,travel guide

तमिलनाडु का वैलंकन्नी चर्च

यह चर्च भारत के तमिलनाडु में स्थित है और इस चर्च को 'बेस्टिल ऑफ अवर लेडी गुड हेल्थ' के नाम से जाना जाता है। इसकी खूबसूरती देखने लायक है। इस चर्च को ‘बासिलिका ऑफ़ आवर लेडी ऑफ़ गुड हेल्थ’भी कहा जाता है। इस चर्च के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह इतना खूबसूरत है कि इससे नजर हटाना मुश्किल होता है। यह बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। चेन्नई से वेलंकन्नी चर्च की दूरी 350 किलोमीटर है। इतिहासकारों की मानें तो सोलहवीं शताब्दी में इस चर्च का निर्माण हुआ था। तत्कालीन समय में यह झोपड़ी रूप में था। साल 1771 में यह पूरी तरह से चर्च बन गया। यह चर्च दिनभर खुला रहता है। वहीं, क्रिसमस के अवसर पर रात्रि में भी खुला रहता है।

top 10 famous churches in india,beautiful churches in india,most beautiful church in the india,churches to visit in india,india holidays,travel guide

कोलकाता का सेंट पॉल कैथेड्रल

कोलकाता को काफी खूबसूरत शहर माना जाता है। खाने-पीने से लेकर घूमने तक यहां की हर एक चीज को लोग काफी पसंद करते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस चर्च की नींव 1839 में रखी गई थी, और साल 1842 में बनकर तैयार हो गई थी।। सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च का निर्माण ब्रिटिशों द्वारा करवाया गया था। इस चर्च को भारतीय शौली द्वारा बनाने की कोशिश की गई है। इस चर्च की खूबसूरती देख पर्यटक भी हैरान रह जाते हैं।

top 10 famous churches in india,beautiful churches in india,most beautiful church in the india,churches to visit in india,india holidays,travel guide

कोच्चि का सांता क्रूज बेसिलिका चर्च

इस चर्च को भी पुर्तगालियों ने बनाया था। ये भारत के प्रथम चर्च में से एक है। ये शहर की उन इमारतों में से एक है, जो गॉथिक प्रभाव को प्रदर्शित करती है। ये उन बचाई गई इमारतों में से एक थी जिसे उस समय नष्ट होने से बचाया गया था जब डच आक्रमणकारी कैथोलिक इमारतों को नष्ट कर रहे थे। इस चर्च में भित्ति चित्र और कैनवास पेंटिंग हैं जो ईसा मसीह के जन्म और मृत्यु की कहानी को बताते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती