न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : समुद्र में रोमांटिक होते दिखे सोनाक्षी-जहीर, जब हनी ने एक्स वाइफ से बचाने के लिए बहन से मांगी मदद

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इसी साल 23 जून को हुई थी। करीब 7 साल के रिलेशनशिप के बाद यह रिश्ता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 8:45:38

2 News : समुद्र में रोमांटिक होते दिखे सोनाक्षी-जहीर, जब हनी ने एक्स वाइफ से बचाने के लिए बहन से मांगी मदद

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इसी साल 23 जून को हुई थी। करीब 7 साल के रिलेशनशिप के बाद यह रिश्ता शादी में बदला। दोनों हमेशा के लिए हमसफर बनने के बाद से ही एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वे अक्सर अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब हाल ही में सोनाक्षी ने अपने लेटेस्ट वेकेशन से इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सोनाक्षी और जहीर समुद्र के बीच एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं।

वे भीगे हुए हैं और उन्होंने मैटिंग स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहना है। कपल इन तस्वीरों में कभी समुद्र के बीच बोट पर सेल्फी लेता नजर आया तो कभी बाहों में बाहें डालकर कैमरे के लिए पोज देता दिखा। एक फोटो में सोनाक्षी और जहीर समुद्र के अंदर की सैर करते हुए नजर आए। इसमें दोनों ने दिल बनाते हुए पोज दिया। एक फोटो में साफ नजर आ रहा है कि कपल एक-दूसरे को पानी के अंदर किस कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार कपल ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहा है। इन फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “ग्रेट बैरियर रीफ पर शानदार डाइव डे।” कपल की शादी को लेकर सोनाक्षी और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। इसकी सबसे बड़ी वजह थी सोनाक्षी और जहीर का अलग-अलग धर्म से होना। बताया गया कि इस शादी में सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे।

‘यो यो हनी सिंह : फेमस’ डॉक्यूमेंट्री में स्नेहा ने हनी और उनकी एक्स वाइफ की बताई बात

मशहूर रैपर व सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह : फेमस’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस बीच डॉक्यूमेंट्री में हनी की बहन स्नेहा सिंह ने भाई की एक्स वाइफ शालिनी तलवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साल 2011 में हनी ने बचपन की दोस्त शालिनी के साथ शादी की थी। साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया।

स्नेहा ने बताया कि जब शालिनी ने हनी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे तब परिवार ‘कठिन समय’ से जूझ रहा था। स्नेहा ने कहा, “हम किस-किसको साबित करते? कोई भी हम पर विश्वास नहीं करता। बाहर की दुनिया बहुत क्रूर है और उस समय पुराने विवाद भी चल रहे थे…। USA टूर के समय हनी स्टेज पर जाने से मना कर रहे थे, लेकिन शालिनी ने उनकी मदद करने की बजाय उन पर परफॉर्म करने का दबाव बनाया। मैं अपने कमरे में थी। भाई ने मैसेज किया कि मेरे साथ कुछ ठीक नहीं है। उसने कहा कि क्या तुम स्काइप पर आ सकती हो। मैंने स्काइप पर उन्हें वीडियो कॉल किया।

उन्होंने कहा कि मुझे प्लीज बचा लो गुड़िया, मुझे प्लीज बचा लो। और फिर फोन कट गया। मैंने शालिनी से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की। शालिनी ने कॉल उठाया और कहा कि उसे यह शो करना ही होगा। तुम उससे कहो कि वो ये शो करे। मैंने कहा कि मैं ऐसा नहीं कर सकती हूं। हनी ने मुझे बताया कि वह ठीक नहीं हैं और कुछ बुरा हो रहा है। इसके बाद 3 घंटे तक हमारा उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। 3 घंटे बाद मुझे बताया गया कि हनी हॉस्पिटल में है और उसके सिर में टांके लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार