न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन प्रसिद्द व्यंजनों के लिए भी जाना जाता हैं सांस्कृतिक महत्व वाला बनारस, जरूर लें इनका स्वाद

एक बार इन लजीज पकवानों को खाने के बाद आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे। आइये जानते हैं बनारस के इन प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 02 Jan 2023 5:26:44

इन प्रसिद्द व्यंजनों के लिए भी जाना जाता हैं सांस्कृतिक महत्व वाला बनारस, जरूर लें इनका स्वाद

बनारस या वाराणसी जो भी कह लें, जब भी इसका नाम आता हैं, तो मन में मंदिरों और घाटों की छवि बनने लगती हैं जिसके लिए यह पूरी दुनिया में मशहूर है। धार्मिक यात्रा पर निकलें हैं और बनारस जा रहे हैं, तो यहां के खानपान का लुत्फ भी जरूर उठाईयेगा। काशी की पुरानी गलियों में देर रात से ही खाने की तैयारियों की खटर-पटर शुरू हो जाती हैं और तडके सुबह से लोग दुकानों पर यहां का जायका लेने पहुंच जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बनारस के कुछ प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका स्वाद आपने नहीं चखा तो समझिए बनारस ही नहीं घूमा। एक बार इन लजीज पकवानों को खाने के बाद आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे। आइये जानते हैं बनारस के इन प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में...

banaras with cultural importance is also known for these famous dishes must taste them,holiday,travel,tourism

लस्सी

साहब आप बनारस आये और आपने यहाँ लस्सी का स्वाद नहीं लिया तो आपकी बनारस यात्रा कही न कही अधूरी रह जाएगी। इस शहर में अनगिनत लस्सी की दुकाने है और लगभग सभी मिठाई की दुकानों, जलपान की दुकानों, रेस्टोरेन्ट में, होटल में, ठंडाई की दुकानों में आपको लस्सी मिल जाएगी। यहाँ की लस्सी ज्यादातर आपको दही और रबडी वाली मिलेगी। गज़ब का दही और गज़ब की रबडी मिलकर आपकी लस्सी को बहुत ही स्वादिष्ट बना देती है।

banaras with cultural importance is also known for these famous dishes must taste them,holiday,travel,tourism

बनारसी पान

बनारस का नाम जुबां पर आते ही सबसे पहले ‘बनारसी पान’ की तस्वीर सामने आ जाती है। ‘खईके पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अक्ल का ताला’ इस गाने के बोल बनारस के पान की खासियत बताने के लिए काफी है। विदेशी टूरिस्ट भी एक बार इसका स्वाद जरूर चखते हैं। ‘गुलकंद वाला पान’ हर किसी की पहली पसंद है।

banaras with cultural importance is also known for these famous dishes must taste them,holiday,travel,tourism

कचौड़ी

जगह-जगह पर बड़ी-बड़ी काली कड़ाहियों में खौलता तेल, घाट के नजदीक वारणसी की कचौड़ी गली एक लैंडमार्क बन गया है। प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर को पार करते ही विश्वनाथ गली, कचौड़ी वाली गली में बदल जाती है। यह वो जगह है जहां ताजा कचौड़ी चने और इमली की चटनी के साथ परोसी जाती है। यदि आप भीड़ से बचना चाहते हैं और ताज़ा गर्मा-गर्म कचौड़ियों का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको सुबह सात बजे ही यहां पहुंचना पड़ेगा क्योंकि नाश्ते का समय खत्म होने के बाद यहां सन्नाटा पसर जाता है।

banaras with cultural importance is also known for these famous dishes must taste them,holiday,travel,tourism

मलइयो

काशी आएं और मलइयो ना खाए, ऐसा कैसे हो सकता है। काशी की खास पहचान है दूध से बनने वाला मलइयो और उससे भी ज्यादा खास है इसे बनाने का तरीका। मलइयो बनाने के लिए दूध को चीनी के साथ उबालकर रातभर आसमान के नीचे ओस में रख दिया जाता है। इसके बाद दूध को काफी देर तक फेंटा जाता है, जिससे झाग तैयार होता है। इस तरह तैयार होता है मलइयो। ये सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं है, बल्कि आयुर्वेदिक दृष्टि से भी ये बहुत गुणकारी होता है। आंखों के लिए मलइयों किसी वरदान से कम नहीं। कहते हैं जितनी ज्यादा मलइयो में ओस बढ़ती है, उतना ही इसकी गुणवत्ता बढ़ती है और उतना ही ये आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है। चूंकि मलइयो बनाने में ओस की बूंदों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए ये केवल सर्दी के तीन महीने में ही मिलता है।

banaras with cultural importance is also known for these famous dishes must taste them,holiday,travel,tourism

ठंडाई

ठंडाई आपको शहर में कई जगहों पर मिल जाएगी। आपको बता दें कि बनारस के ह्रदय स्थल गौदोलिया पर ठंडाई की अनगिनत दुकाने है। केसर, बादाम, शरबत, मखाना, काजू का पेस्ट, मलाई, दूध और भांग मिलाकर बन गई ठंडाई। पीकर देखिये मजा आ जायेगा। एक बात और यहाँ पर भांग को प्रसाद बोला जाता है। वैसे ये कोई जरूरी नहीं की आप ठंडाई में भांग डलवाये। यदि आप भांग का सेवन नहीं करते तो आप अपनी ठंडाई में भांग नहीं डलवाएं।

banaras with cultural importance is also known for these famous dishes must taste them,holiday,travel,tourism

कद्दू की सब्जी-पूड़ी

कद्दू की सब्जी-पूड़ी और साथ में गरमागरम जलेबी बनारस की पहचान है। लंका पर स्थित ‘चाची की दुकान’ पूड़ी-सब्जी के लिए मशहूर है। इसका स्वाद चखने के लिए लोग सुबह से ही दुकान पर जमा हो जाते हैं। अगर आप काशी आएं तो इसका स्वाद एक बार जरूर चखें।

banaras with cultural importance is also known for these famous dishes must taste them,holiday,travel,tourism

बाटी और चोखा

काशी में लोटा भंटा मेला बाटी और चोखा का लगता है जिसका भोग पहले बाबा भोलेनाथ को लोग लगाते हैं। रामेश्वलर क्षेत्र में लोटा भंटा का सदियों पुराना मेला त्रेतायुगीन माना जाता है। हालांकि बाटी चोखा यहां का सबसे पसंदीदा जायका है। बैगन, आलू, टमाटर भूनने के बाद इससे बना चोखा और बाटी का जायका लोगों को काफी पसंद है। यहां बलिया के लगने वाले ठेले ही नहीं बल्कि स्थाबनीय रेस्टोारेंट भी अब बाटी चोखा ब्रांड को भुनाने में लगे हैं। इसमें चने का सत्तू् ही नहीं बल्कि पनीर का भी प्रयोग काफी दिलकश है। यहां मेकुनी, लिटटी, बाटी और टिक्ककर के स्वनरूप में यह अस्तित्व आज भी बनाए हुए हैं।

banaras with cultural importance is also known for these famous dishes must taste them,holiday,travel,tourism

लौंग लता

लगभग बनारस की हर दूसरी दुकान पर आपको मिल जाएगा ‘लौंग लता’, इसे ‘लवंग लतिका’ भी कहते हैं। जब भी बनारसी व्यंजनों की बात होती है, तो लौंग लता का नाम जरूर आता है। जो भी काशी आता है, वो एक बार तो जरूर इसको चखता है। अब जिन्हें नहीं पता आखिर लौंग लता होता कैसा है और कैसा होता है इसका स्वाद। तो उनको बता दें कि दरअसल, ये मैदे से बनाया गया एक मीठा व्यंजन है। जिसके अंदर खोआ भरा होता है, साथ में बहुत सारे ड्राई फूड्स भी होते हैं। इसे चाशनी में डिबोया जाता है, फिर लोगों को सर्व किया जाता है। इसे लौंग लता का नाम इसलिए दिया गया क्योंकि मैदे की रोटी के अंदर खोआ भरकर उसे लौंग डालकर फोल्ड किया जाता है और घी में डीप फ्राई करते हैं। फिर इसे चाशनी में डिप करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग