न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

अगर आपको शोर-शराबे से दूर जाना हो, तो उसके लिए भारत क इन बीच का चुनाव किया जा सकता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 10:34:35

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

जब भी कभी बीच पर घूमने जाने की बात आती हैं, तो लोगों के मन में मालदीव का ख्याल जरूर आता हैं। कई सेलेब्रिटी भी अपने वेकेशन मालदीव पर ही मनाने जाते हैं, लेकिन कई लोगों का बजट नहीं होता हैं जिसकी वजह से उनकी मालदीव जाने की चाहत पूरी नहीं हो पाती हैं। ऐसे में आप बीच पर घूमने की चाहत पूरा करने के लिए देश के कुछ खूबसूरत बीच का चुनाव कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे बीच के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरत होने के साथ ही आपके बजट में भी होंगे। अगर आपको शोर-शराबे से दूर जाना हो, तो उसके लिए भारत क इन बीच का चुनाव किया जा सकता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

राधानगर बीच, अंडमान

जब आप गूगल पर भारत के सबसे खूबसूरत बीच के बारे में सर्च करते हैं, तो अक्सर आपने राधानगर बीच को सबसे टॉप पर देखा होगा और ये सही भी है। इतना ही नहीं, ये एशिया के टॉप 10 बीच की लिस्ट में भी शामिल है और दुनिया का 7वां सबसे खूबसूरत बीच है। यहां का फिरोज़ी रंग का समंदर और सफेद रेत वाला लंबा बीच आपको मालदीव को भूलने पर मजबूर कर सकता है। यहां के कुछ प्रमुख आकर्षणों में नील कोव शामिल है, जो एक सुंदर लैगून और एलिफेंट बीच है। ये अपने खूबसूरत कोरल्स के लिए जाना जाता है।

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

बेलेस्वर बीच, उड़ीसा

उड़ीसा में काफी सुंदर समुद्र तट है, इसमें बेलेस्वर बीच भी शामिल है। ये बीच पुरी से 15 किमी की दूरी पर है। बेलेस्वर शहर अपने खूबसूरत समुद्र तट और शिव मंदिर के लिए लोकप्रिय है। ये लंबा और रेतीला समुद्र तट धूप सेंकने के लिए काफी अच्छा है। यहां आप तैरने के साथ-साथ सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद भी ले सकते हैं। ये समुद्र तट पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां अक्सर लोग पिकनिक और फोटोशूट के लिए आते हैं। कपल्स भी इस बीच की सैर करने के लिए आते हैं, साथ ही शिव मंदिर में भगवान का आशीर्वाद भी लेते हैं।

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

बंगारम बीच, लक्षद्वीप

भारत के केंद्र शासित प्रदेश में स्थित आंसू की बूंद के आकार वाला शानदार बंगारम आइलैंड शायद अब तक की सबसे अच्छी अनएक्सप्लोर्ड जगह है। चांदी जैसी दिखने वाली रेत और हरे-भरे नारियल व ताड़ के पेड़ों के साथ कोरल्स से भरा ये आइलैंड आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। एडवेंचर स्पोर्ट्स को पसंद करने वालों के लिए ये एकदम सही जगह है, जिसमें स्कूबा डाइविंग, गहरे समंदर में मछली पकड़ना, स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग, विंडसर्फिंग और भी बहुत कुछ शामिल है।

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

कलंगुट बीच, गोवा

इस बीच को The Queen of the Beaches भी कहा जाता है। कलंगुट बीच की गिनती दुनिया के टॉप 10 बीच में होती है। ये उत्तरी गोवा में कलंगुट शहर में पणजी से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस बीच पर आप काफी सारी एक्टिविटी कर सकते हैं। इसमें स्कीइंग और पैरासेलिंग जैसी कई एक्टिविटी शामिल हैं। ये बीच हजारों विदेशी और देश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस बीच पर मानसून के समय जाना अवॉइड करना चाहिए। इस दौरान समुद्र जल स्तर काफी आक्रमक रूप ले लेता है।

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

मरारी बीच, केरल

केरल के बैकवाटर्स को देखना एक शानदार एक्सपीरियंस है, लेकिन यहां सिर्फ यही देखने लायक नहीं है और भी बहुत कुछ है। यहां के अल्लेप्पी से केवल 11 किमी दूर मरारी नाम का एक खूबसूरत बीच है, जिसे अभी तक एक्सप्लोर नहीं किया गया है। अच्छी बात यह है कि केरल के दूसरे टूरिस्ट प्लेसेज़ की तरह ये अभी तक लोगों की नज़र में नहीं आया है और इसका कमर्शियलाइजेशन भी नहीं हुआ है। इसलिए एक शांत और स्ट्रेस फ्री वेकेशन के लिए ये बीच एकदम परफेक्ट है।

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

प्रोमेनेड बीच, पुडुचेरी

ये प्राकृतिक सुंदरता पसंद करने वाले लोगों के लिए जन्नत है। यहां आप घूम सकते हैं और बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकते हैं। ये समुद्र तट शहर में रॉक-लाइन वॉकवे के साथ 1।5 किमी तक फैला है, जो काफी सारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को कवर करता है। इसमें स्टेच्यू ऑफ जोन ऑफ आर्क, ओल्ड हेरिटेज हॉल, पुराने लाइटहाउस आदि शामिल हैं। यहां कई रेस्तरां भी हैं, जहां आप स्वादिष्ट खाने और ड्रिंक के साथ इस बीच का आनंद ले सकते हैं।

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

कोला बीच, गोवा

साउथ गोवा के कोला बीच के बारे में अभी तक बहुत कम सैलानी जानते हैं। गोवा के कैनकोना इलाके में स्थित ये सबसे खूबसूरत और अनोखा बीच है, जिसे अभी तक एक्सप्लोर नहीं किया गया है। यहां के बीच पर ज्वालामुखी के बड़े-बड़े पत्थर और क्रिस्टल नीले पानी के साथ-साथ सुनहरी रेत बिछी हुई है। यहां का मुख्य आकर्षण बीच के ठीक बगल में स्थित एमरल्ड ब्लू लैगून है, जो स्वमिंग, फिशिंग और कयाकिंग जैसी एक्टिविटीज़ ऑफर करता है।

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

तारकरली बीच, महाराष्ट्र

तारकरली मालवन के दक्षिण में 8 किमी और मुंबई से यह लगभग 546 किमी की दूरी पर महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर स्थित है। आकर्षक समुद्र तट वाला यह स्थल तटीय महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय पर्यटक गंतव्य है। यहां से, शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित प्रसिद्ध नौसेनिक किले सिंधुदुर्ग को देख सकते हैं।

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

धनुषकोटि बीच, रामेश्वरम

भारत के दक्षिणी सिरे पर स्थित सबसे अनछुए समुद्र तटों में से एक रामेश्वरम का धनुषकोडी बीच है। इसे आधिकारिक तौर पर भारत के घोस्ट टाउन के रूप में जाना जाता है। इस वीरान आइलैंड में नीले पानी और सफेद रेत का एक सदियों पुराना स्ट्रेच है। धनुषकोडी के आसपास के प्रमुख आकर्षणों में मन्नार मरीन नेशनल पार्क की खाड़ी, एडम्स ब्रिज और 1964 में सुनामी में तबाह हुए पुराने चर्च के खंडहर शामिल हैं।

क्या आपके बजट से बाहर हैं मालदीव, लें देश के इन 10 खूबसूरत बीच पर घूमने का मजा

वर्लका बीच, केरल

केरल का वर्लका बीच पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है। यहां आने के बाद पर्यटक इसे कभी भूल नहीं पाते। वर्लका बीच पर नहाने का मजा ही खास है, और फिर आस-पास के बढ़िया रेस्टोरेंट्स में खाना खाने का मजा ही कुछ और है। यहां पास ही में श्री जनार्दन स्वामी मंदिर काफी मशहूर है। अगर आप केरल में आएं तो वर्लका बीच जाना न भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज