न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिल स्टेशन के अलावा अपने जायके के लिए भी जाना जाता हैं हिमाचल प्रदेश, जानें यहां के प्रसिद्द व्यंजन

हिमाचल प्रदेश भारत के मानचित्र पर मौजूद एक ऐसा राज्य हैं जो अपनी लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता से हर साल लाखों पर्यटकों को यहां पहुंचने के लिए मजबूर कर देते हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियों, खूबसूरत वादियों और घाटियों के चलते यहां के कई हिल स्टेशन पर्यटकों की पहली पसंद बनते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 10:52:57

हिल स्टेशन के अलावा अपने जायके के लिए भी जाना जाता हैं हिमाचल प्रदेश, जानें यहां के प्रसिद्द व्यंजन

हिमाचल प्रदेश भारत के मानचित्र पर मौजूद एक ऐसा राज्य हैं जो अपनी लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता से हर साल लाखों पर्यटकों को यहां पहुंचने के लिए मजबूर कर देते हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियों, खूबसूरत वादियों और घाटियों के चलते यहां के कई हिल स्टेशन पर्यटकों की पहली पसंद बनते हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देख मन यहीं बस जाने को करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश हिल स्टेशन के अलावा अपने जायके के लिए भी जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हिमाचल प्रदेश के कुछ प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो यहां आने वाले पर्यटकों को जायकेदार यात्रा का मजा देते हैं। आइये जानते हैं इन हिमाचली आहार के बारे में...

himachal pradesh,himachal pradesh tourism,tourist places in himachal pradesh,hill stations in himachal pradesh,travel,holidays

बबरू

बबरू शिमला में पाए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध हिमाचली भोजन में से एक है। यह उत्तर भारत के प्रसिद्ध कचौड़ी का एक संस्करण है और एक कप चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए एक आदर्श भोजन के रूप में भी कार्य करता है। खूबसूरत शिमला में घूमते समय इस स्वादिष्ट डिश को इमली की चटनी के साथ खाना बिल्कुल भी न भूलें। बबरू की एक और खासियत ये भी है कि इसे किसी खास उत्सव पर ही बनाया जाता है।

himachal pradesh,himachal pradesh tourism,tourist places in himachal pradesh,hill stations in himachal pradesh,travel,holidays

धाम

स्वादिष्ट व्यंजन से भरी एक थाली को यहां धाम कहा जाता है। इसमें आपको दाल, राजमा, चावल, दही का स्वाद चखने को मिल जाएंगे। यहां के पारंपरिक पकवानों में गुड़ चार चांद लगा देता है। त्योहार और खास मौके इसके बिना अधूरे माने जाते हैं। इसका प्रचलन मनाली और चंबा में ज्यादा देखने को मिलता है और इसे हिमाचल प्रदेश का मुख्य भोजन भी कहा जाता है। इस रेसिपी को तरह-तरह के दालों और डेयरी उत्पादों से बनाया जाता हैं। धाम को बनाने के लिए एक दिन पहले से तैयारी की जाती हैं। धाम बनाने के लिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें यहां चरोटी कहते हैं। यह बर्तन घड़े के आकार का होता हैं। चरोटी में बनाया गया खाना अधिक समय तक गर्म रहता हैं।

himachal pradesh,himachal pradesh tourism,tourist places in himachal pradesh,hill stations in himachal pradesh,travel,holidays

तड़किया भात

यहां का बेहतरीन जायका है। चंबा जिले में इसे आप आसानी से खा सकते हैं। इसको चावल, मसूर दाल, मटर, आलू, टमाटर, इलायची, दालचीनी के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसे खासतौर पर देसी घी के साथ परोसा जाता है। इसका स्वाद चख चुके लोग बताते हैं, चंबा में इससे अच्छा दूसरा कोई व्यंजन नहीं है।

himachal pradesh,himachal pradesh tourism,tourist places in himachal pradesh,hill stations in himachal pradesh,travel,holidays

माद्रा

हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा ज़िले में आपको यह पकवान आसानी से मिल जाएगा। इस पकवान को मुख्यत:भिगोए हुए छोले या चने का प्रयोग किया जाता है। इसको तेल में अच्छी तरह पकाया जाता है। लौंग, दालचीनी, इलायची, जीरा, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर जैसे विभिन्न मसाले इस व्यंजन का स्वाद बढ़ाते हैं।

himachal pradesh,himachal pradesh tourism,tourist places in himachal pradesh,hill stations in himachal pradesh,travel,holidays

सिद्धू

इस व्यंजन को ज्यादातर मंडी, कुल्लू, मनाली और शिमला में पसंद किया जाता है। यह गेहूं के आटे से बनी एक तरह की रोटी है। इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे में खमीर उठाने के लिए आटे को गूंथने के बाद 5 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ा जाता है। इसे देसी घी के अलावा दाल और चटनी के साथ परोसा जाता है।

himachal pradesh,himachal pradesh tourism,tourist places in himachal pradesh,hill stations in himachal pradesh,travel,holidays

ट्राउट फिश

कुल्लू ट्राउट मछली विशेष रूप से फिश लवर्स के लिए एक खास व्यंजनों में से एक है। कुल्लू ट्राउट हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध भोजन, और यह अद्भुत व्यंजन कुल्लू क्षेत्र में परोसा जाता है। ट्राउट के असली स्वाद को बाहर लाने के लिए इसमें कम से कम मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जब आप इसे उबली हुई सब्जियों के साथ खाते हैं तो पकवान का स्वाद अपने आप ही टेस्टी लगने लगता है, इसलिए इसे हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्यप्रद व्यंजनों में से एक है। इस शानदार व्यंजन का स्वाद लेने के लिए आप कुल्लू के विभिन्न रेस्तरां में जा सकते हैं।

himachal pradesh,himachal pradesh tourism,tourist places in himachal pradesh,hill stations in himachal pradesh,travel,holidays

भेय

यह हिमाचली लोगों के घरों में जमकर खाया जाता है। यह एक शाकाहारी रेसिपी है। इस लजीज डिश को लोटस के तने से तैयार किया जाता है। बनाने से पहले कमल के तने को पतला-पतला काटा जाता है। फिर इसे अदरक-लहसुन, प्याज और बेसन में पकाया जाता है। यह डिश काफी स्पाइसी बनाई जाती है। जब आप इसे खायेंगे तो आपको लगेगा की आप नॉन वेज खा रहे हैं।

himachal pradesh,himachal pradesh tourism,tourist places in himachal pradesh,hill stations in himachal pradesh,travel,holidays

छा गोश्त

छा गोश्त सबसे प्रसिद्ध हिमाचली भोजन में से एक है। इस स्वादिष्ट व्यंजन में लैम्ब का इस्तेमाल किया जाता है और फिर उसे बेसन, दही और मसाले जैसे कि इलायची, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग और अदरक-लहसुन के पेस्ट में पकाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

संसद में चंदे की बोरी लेकर पहुंची सपा, अब तक जुटाए ₹1.57 लाख; कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में जमा करने का ऐलान
संसद में चंदे की बोरी लेकर पहुंची सपा, अब तक जुटाए ₹1.57 लाख; कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में जमा करने का ऐलान
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए आज इंटरव्यू का दूसरा दौर, 8 पूर्व अधिकारियों से पूछे जाएंगे प्रशासन और आस्था से जुड़े सवाल
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए आज इंटरव्यू का दूसरा दौर, 8 पूर्व अधिकारियों से पूछे जाएंगे प्रशासन और आस्था से जुड़े सवाल
चेन्नई में लैंडिंग से पहले इंडिगो फ्लाइट का इंजन हुआ बंद, 224 यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी
चेन्नई में लैंडिंग से पहले इंडिगो फ्लाइट का इंजन हुआ बंद, 224 यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर हैंड बैग में मिली बंदर की खोपड़ी, CISF ने यात्री को पुलिस के हवाले किया
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर हैंड बैग में मिली बंदर की खोपड़ी, CISF ने यात्री को पुलिस के हवाले किया
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
झारखंड में JSSC CGL के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने पर अड़े
झारखंड में JSSC CGL के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने पर अड़े
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात; सियासी हलचल तेज
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात; सियासी हलचल तेज
9 साल के रिश्ते को मिला नया मुकाम, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने की शादी
9 साल के रिश्ते को मिला नया मुकाम, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने की शादी
एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पछाड़ा, आंकड़े चौंकाने वाले
एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पछाड़ा, आंकड़े चौंकाने वाले
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
अलीगढ़ में अनोखी कांवड़ यात्रा का वीडियो वायरल, नुकीली कीलों पर लेटकर आगे बढ़ता दिखा कांवड़िया
अलीगढ़ में अनोखी कांवड़ यात्रा का वीडियो वायरल, नुकीली कीलों पर लेटकर आगे बढ़ता दिखा कांवड़िया
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हर्ष गुजराल का खुलासा, स्टंट से ज्यादा इस बात का था डर; बोले- मजाक नहीं बनना चाहिए
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हर्ष गुजराल का खुलासा, स्टंट से ज्यादा इस बात का था डर; बोले- मजाक नहीं बनना चाहिए
‘ईठा’ की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, 'टॉक्सिक' से टला क्लैश; अब दिसंबर में इन फिल्मों से होगा मुकाबला
‘ईठा’ की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, 'टॉक्सिक' से टला क्लैश; अब दिसंबर में इन फिल्मों से होगा मुकाबला