न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एडवेंचर ट्रिप के लिए भी जाना जाता हैं राजस्थान का प्रमुख पर्यटन स्थल जैसलमेर, करें ये एक्टिविटीज

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं एडवेंचर एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो जैसलमेर में की जा सकती हैं, जबकि कई लोग तो विदेशों में जाकर इनका लुत्फ उठाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 3:06:16

एडवेंचर ट्रिप के लिए भी जाना जाता हैं राजस्थान का प्रमुख पर्यटन स्थल जैसलमेर, करें ये एक्टिविटीज

जब भी कभी राजस्थान के जैसलमेर की बात की जाती हैं तो सभी के मन में रेगिस्तान आने लगता हैं और इसे सिर्फ ऐतिहासिक स्थलों के लिए मशहूर मान लिया जाता हैं। जबकि ऐसा नहीं हैं इसे एडवेंचर ट्रिप के तौर पर भी लिया जा सकता हैं। जी हां, जैसलमेर में घूमने के साथ-साथ आप एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं जो आपके ट्रिप को रोमांचक बनाने का काम करेगी। यह एडवेंचर स्पोर्ट्स देशभर में काफी पॉपुलर हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं एडवेंचर एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो जैसलमेर में की जा सकती हैं, जबकि कई लोग तो विदेशों में जाकर इनका लुत्फ उठाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

adventure activities in jaisalmer,holidays,travel,tourism

जिप लाइनिंग

सबसे रोमांचक और एक्साइटमेंट से भरे एडवेंचर स्पोर्ट्स में से एक है जिप लाइनिंग। ज्यादातर युवा इसे करने से डरते हैं, लेकिन कई लोगों की ख्वाहिश होती है कि वह जिंदगी में इस स्पोर्ट का आनंद जरूर उठाएं। इस दौरान आप रेगिस्तान का खूबसूरत नजारा ऊपर से देख सकती हैं। यंग लोगों के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई नियम भी निर्धारित किए गए हैं। वहीं यंग टूरिस्टों के लिए माइल्डर ग्रेडिएंट भी उपलब्ध हैं। बता दें कि डेयोर कैंप में एक जिप लाइन है जो 250 मीटर से अधिक फैली हुई है।

adventure activities in jaisalmer,holidays,travel,tourism

डेजर्ट ड्यून सफारी

दुबई में ड्यून सफारी काफी पॉपुलर है, दूर-दूर से लोग इस स्पोर्ट का लुत्फ उठाने जाते हैं, लेकिन भारतीय को इसके लिए दुबई जाने की जरूरत नहीं बल्कि इसका आनंद जैसलमेर में ही उठा सकते हैं। डून बैशिंग जैसलमेर में सबसे लोकप्रिय साहसिक गतिविधियों में से एक है। अगर आप रेगिस्तान में गाड़ी चलाने का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आपको दुबई या अन्य खाड़ी देशों में जाने की आवश्यकता नहीं है, आप अपनी इच्छा को जैसलमेर में भी पूरा कर सकते हैं। सैम सैंड ड्यून्स में डून बैशिंग साहसी लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। सैम सैंड ड्यून्स में डून बैशिंग करते हुए, आप काफी हद तक रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। यहां सफारी रेत के टीलों से ऊपर और नीचे होकर आगे बढ़ती है। अब लोगों के बीच यह आकर्षण का केंद्र बन गया है, ऐसे में अगर आप जैसलमेर का ट्रिप प्लान कर रही हैं तो डेजर्ट ड्यून सफारी एक बार जरूर ट्राई करें।

adventure activities in jaisalmer,holidays,travel,tourism

पैरासेलिंग

पर्यटक, जो पक्षी की तरह उड़ना चाहते हैं, वे जैसलमेर में इस साहसिक खेल का अनुभव कर सकते हैं। इस एडवेंचर स्पोर्ट का मजा डेजर्ट कैंप में लिया जाता है। इस एक्टिविटी के दौरान, आपके मित्र और परिवार के सदस्य उड़ान के दौरान कई खूबसूरत तस्वीरें ले सकते हैं। यह असल में एक सुरक्षित एक्टिविटी है और जैसलमेर के दौरे पर आपको इसका अनुभव अवश्य करना चाहिए।

adventure activities in jaisalmer,holidays,travel,tourism

ऊंट की सफारी

सैम सैंड ड्यून्स में अनुभव करने के लिए कैमल सफारी एक और रेगिस्तानी खेल है। कैमल रेसिंग राजस्थान और जैसलमेर में सबसे पॉपुलर स्पोर्ट है। बता दें कि ऊंट रेगिस्तान की शान माना जाता है, ऐसे में इनकी दौड़ को लोग यहाँ खूब पसंद करते हैं। जब भी हम जैसलमेर के बारे में सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले यहां की फेमस ऊंट की सवारी आती है। इससे ज्यादा मजेदार और रोमांचकारी अनुभव आपको किसी और एक्टिविटी में नहीं सकता। साथ ही, ऊंट की दौड़ इस जगह का एक बड़ा आकर्षण है और यह वार्षिक डेजर्ट फेस्टिवल का भी एक हिस्सा है जो हर साल फरवरी में आयोजित किया जाता है।

adventure activities in jaisalmer,holidays,travel,tourism

हॉट एयर बैलून की सवारी

हॉट एयर बैलून की खूबसूरती देखना कई लोगों के लिए रोमांचक होने के साथ-साथ बेहद रिलैक्सिंग भी है। ग्लोडन दीवारों और रेगिस्तान के करीब होने के कारण जैसलमेर इस स्पोर्ट को आजमाने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। खास तौर पर सूर्यास्त या सूर्योदय के समय में। आप इसके जरिए जैसलमेर के खूबसूरत नजारों को अपनी आंखों से देख सकती हैं। अगर आपकी भी विश लिस्ट में हॉट एयर बलून को देखना है तो मार्च से लेकर अक्टूबर के बीच कभी भी यहाँ जा सकती हैं। कई एजेंसी अपने पैकेज में हॉट एयर बैलून राइड ऑफर करते हैं।

adventure activities in jaisalmer,holidays,travel,tourism

क्वाड बाइकिंग

इस रेगिस्तानी शहर में अनुभव करने के लिए क्वाड बाइकिंग एक अनूठा साहसिक खेल है। रेत के टीलों में चार पहियों वाली बाइक की सवारी करना एक अविश्वसनीय अनुभव है। ये स्पोर्ट काफी अनोखा है, जिसे हर एक व्यक्ति अपने जीवन में एक बार जरूर आजमाना चाहेगा। लड़कों के अलावा अब लड़कियां भी क्वाड बाइकिंग की दीवानी हो गई हैं। रेत पर इसे चलाना न सिर्फ एक्साइटिंग होता है बल्कि किसी एडवेंचर से कम नहीं। जैसलमेर में क्वाड बाइकिंग के लिए कई पैकेज हैं, तो आप अपने लिए उपयुक्त पैकेज का चयन कर सकते हैं। सीजन के अनुसार क्वाड बाइकिंग में टूरिस्टों को ऑफर दिया जाता है, जिसमें हजार रुपये तक चार्ज किया जाता है।

adventure activities in jaisalmer,holidays,travel,tourism

डेजर्ट कैम्पिंग

थार रेगिस्तान के बीच में डेजर्ट कैंपिंग जैसलमेर में एक अद्भुत अनुभव है। यह पर्यटकों के लिए रेगिस्तान की सुंदरता से घिरे थार रेगिस्तान के केंद्र में कई शानदार आवास प्रदान करता है। कपल्स के लिए शहर के जीवन से बाहर कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह एक बेहतरीन एडवेंचर है। जैसलमेर में डेजर्ट कैंपिंग में कई मनोरंजन गतिविधियाँ शामिल हैं, जैसे नाच, गाना आदि। यह पर्यटकों को वन्य जीवन का अनुभव भी प्रदान करता है। डेजर्ट कैंपिंग के दौरान, आप डेजर्ट सफारी और डर्ट बाइक एडवेंचरस एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

adventure activities in jaisalmer,holidays,travel,tourism

बोटिंग

गडीसर झील शहर के मध्य में स्थित एक आर्टिफिशियल झील है। जो लोग पानी आधारित खेलों से प्यार करते हैं, उन्हें इस झील पर नाव की सवारी के लिए जाना चाहिए। झील कई हिंदू मंदिरों से घिरी हुई है, इसलिए आप नौका विहार के दौरान मंत्रमुग्ध कर देने वाले कई अनुष्ठानों को सुन सकते हैं। सर्दियों के दौरान, झील कई प्रवासी पक्षियों के लिए एक अस्थायी घर बन जाती है, जो आपके नौका विहार के अनुभव को और अधिक सुंदर बना देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!