Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जा रहे हैं वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने, आसपास घूमने की ये 9 जगहें है बेस्ट

आज इस कड़ी में बताई जा रही जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। इनमें मंदिर, नदियां सहित और भी खूबसूरत जगहें शामिल हैं। तो आइये जानते वैष्णो माता मंदिर के आसपास घूमने की इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 23 Jan 2022 9:31:29

जा रहे हैं वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने, आसपास घूमने की ये 9 जगहें है बेस्ट

आजकल देखा जाता हैं कि लोग छुट्टियां मिलते ही मां वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंच जाते हैं। जम्मू कश्मीर के इस सुहाने मौसम में मातारानी के दर्शन करने के साथ ही घूमने का मजा भी लिया जा सकता हैं। वैष्णो देवी मंदिर एक धार्मिक ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है और इसी के आसपास कई ऐसी जगहें हैं जो घूमने का रोमांच देती हैं। अगर आप अपना हॉलिडे ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो वैष्णो देवी मंदिर के साथ आज इस कड़ी में बताई जा रही जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। इनमें मंदिर, नदियां सहित और भी खूबसूरत जगहें शामिल हैं। तो आइये जानते वैष्णो माता मंदिर के आसपास घूमने की इन जगहों के बारे में...
nearby places to visit in vaishno devi,holidays,travel,tourism त्रिकुटा पर्वत

त्रिकुटा पर्वत कटरा का एक पवित्र स्थान और पर्यटक स्थल है, जो माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आने वाले हिंदू तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। त्रिकुटा पर्वत देवघर से दुमका के रास्ते में 10 कि.मी. दूर है और 752 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसे त्रिकूटाचल के नाम से भी जाना जाता है। बता दे इस पवित्र स्थल पर त्रिकुटाचल महादेव मंदिर नामक एक शिव मंदिर भी स्थित है, जहाँ भगवान शिव और देवी त्रिशूली की पूजा की जाती है। त्रिकुटा पर्वत कटरा में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है, और यह स्थान ज्यादातर पिकनिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।

nearby places to visit in vaishno devi,holidays,travel,tourism
पटनीटॉप

यदि माता वैष्णो का मंदिर आध्यात्मिक स्वर्ग है तो कटरा से लगभग 80 कीलोमीटर की दूरी पर स्थित पटनीटॉप प्राकृतिक बैकुंठ है जो की हिमालय की गोद में बसा हुआ है। पटनीटॉप के प्राकृतिक सौंदर्य, घने देवदार के जंगल और फलते-फूलते हरे-भरे परिदृश्य कुछ ऐसे है की वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा पर आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु दोनों ही इसकी और खिचे आने पर मजबूर हो जाते है। सर्दियों के मौसम में यहाँ खूबसूरत बर्फ़बारी भी देखने को मिलती है जिस दौरान पर्यटक यहाँ जमकर स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, पैरासिलिंग जैसे स्नो गेम्स का लुफ्त उठाते है। इसीलिए जो भी पर्यटक वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की जगहें सर्च कर रहें हैं उन्हें अपनी यात्रा के दौरान पटनीटॉप घूमने जरूर आना चाहिए। nearby places to visit in vaishno devi,holidays,travel,tourism भैरों मंदिर

भैरों मंदिर त्रिकुटा के समीप की पहाड़ी पर 2017 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के बाद अगले तीर्थस्थल के रूप में कार्य करता है, जहाँ तीर्थयात्रि घूमने जाते है। माना जाता है कि माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा तभी पूरी होती है, जब भक्त भैरों मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसीलिए आप जब भी वैष्णो माता मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर के नजदीकी पर्यटक स्थलों की यात्रा पर आयें तो भैरों मंदिर के दर्शन के लिए भी जरूर जाएँ। वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की जगहें में शामिल भैरव मंदिर का एक हवन कुंड भी एक महत्वपूर्ण आकर्षण के रूप में चिह्नित है, जिसकी राख को पवित्र माना जाता है।

nearby places to visit in vaishno devi,holidays,travel,tourism बाण गंगा नदी

कटरा में स्थित बाण गंगा एक पवित्र नदी है, जहाँ अक्सर भक्त माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने से पहले डुबकी लगाना पसंद करते हैं जबकी कुछ श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन के बाद यहाँ घूमने के लिए आते है। हिमालय की शिवालिक श्रेणी के दक्षिणी ढलान से उत्पन्न, बाण गंगा नदी का नाम दो शब्दों “बान” और “गंगा” से पड़ा है जो भारत की पवित्र नदी गंगा के लिए चिन्हित है। इस प्रकार, इस नदी को गंगा नदी का जुड़वां भी कहा जाता है। वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक बाण गंगा नदी में दो घाट हैं जहां बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाते हैं।

nearby places to visit in vaishno devi,holidays,travel,tourism गीता मंदिर

गीता मंदिर माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा में पड़ने वाला एक और प्रसिद्ध मंदिर है। यह पवित्र मंदिर बान गंगा पुल के करीब स्थित है और सुंदर वास्तुकला का दावा करता है। मंदिर को माता वैष्णो देवी यात्रा में आगे बढ़ने से पहले तीर्थयात्रियों के लिए कुछ आराम करने के लिए एक स्थान के रूप में भी जाना जाता है। बता दे इस मंदिर के करीब एक और मंदिर है जिसे प्रथम चरण मंदिर कहा जाता है। nearby places to visit in vaishno devi,holidays,travel,tourism अर्धकुवारी गुफ़ा

अर्धकुवारी गुफ़ा वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। बता दे यह गुफा वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग में ही स्थित है जो तीर्थयात्रियों के लिए विश्राम भवन के रूप में भी काम करता है। 52 फीट लंबी इस गुफा को गर्बाजून गुफा के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकी गुफा का आकार माता के गर्भ जैसा है। इस गुफा से जुडी एक पौराणिक कथा भी काफी प्रसिद्ध है जिसके अनुसार माना जाता है कि जब माता वैष्णो ने भैरव वध किया था तो उसका सिर घाटी में उड़ गया, जबकी उसका शरीर अर्ध कुवारी गुफा में ही रह गया था। nearby places to visit in vaishno devi,holidays,travel,tourism चरण पादुका मंदिर

कटरा में 1030 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, चरण पादुका मंदिर वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। चरण पादुका मंदिर का प्रमुख आकर्षण माता वैष्णो देवी के पैरों के निशान है, जिन्हें एक चट्टान पर देखा जा सकता है। पहले यह एक छोटा मंदिर था लेकीन अब यह एक दर्शनीय और बड़े मंदिर में तब्दील हो गया है और अब निरंतर वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के दौरान यहाँ आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढती जा रही है। इसीलिए आप जब भी माँ वैष्णो देवी के दरबार पर आयें तो अपना कुछ समय निकालकर चरण पादुका मंदिर भी दर्शन के लिए जरूर आयें। nearby places to visit in vaishno devi,holidays,travel,tourism झज्जर कोटली

वैष्णो माता मंदिर के नजदीकी स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में शुमार झज्जर कोटली कटरा की बेहद खूबसूरत जगह हैं जो अपने शांत वातावरण और मनमोहनीय सुन्दरता के लिए जानी जाती है। यदि आप माँ वैष्णो की कठिन यात्रा के बाद अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ आराम करना चाहते है तो झज्जर कोटली एक दम परफेक्ट जगह है जहाँ आप अपनी थकान मिटा सकते है। बता दे झज्जर कोटली कटरा का फेमस पिकनिक स्पॉट भी है जहाँ आप अपनी फैमली के साथ पिकनिक एन्जॉय कर सकते है। इसके अलावा यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ वैष्णो माता मंदिर घूमने आ रहें हैं तो आप झज्जर कोटली कैम्पिंग के लिए भी आ सकते है और अपनी इस आध्यात्मिक ट्रिप में कुछ रोमांचक मुमेंट्स ऐड कर सकते है।

nearby places to visit in vaishno devi,holidays,travel,tourism सनासर

कटरा से लगभग 2 घंटे की दूरी पर स्थित सनासार एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपने खूबसूरत दृश्यों और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए फेमस है। यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ माँ वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा पर जाने वाले हैं और अपनी इस यात्रा को थोडा रोमांचक बनाना चाहते है तो आपको सनासर घूमने जरूर जाना चाहिए। जहाँ आप पैराग्लाइडिंग, बोट राइड और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी अन्य कई थ्रिलर एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते हैं। देखा जाए तो सनासर वैष्णो माता के दर्शन के साथ कश्मीरी संस्कृति का अनुभव करने और एडवेंचर एक्टिविटीज को एन्जॉय करने के लिए परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका