न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर ने ‘चट मंगनी पट ब्याह’ कर शेयर की तस्वीरें, जान्हवी ने पहनी बॉयफ्रेंड के नाम की टी-शर्ट

एक्टर नवीन कस्तूरिया फैंस के बीच वेब सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इस सीरीज में उन्होंने IPS ऑफिसर का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Dec 2024 7:07:35

2 News : इस एक्टर ने ‘चट मंगनी पट ब्याह’ कर शेयर की तस्वीरें, जान्हवी ने पहनी बॉयफ्रेंड के नाम की टी-शर्ट

एक्टर नवीन कस्तूरिया फैंस के बीच वेब सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इस सीरीज में उन्होंने IPS ऑफिसर का रोल अदा किया है। नवीन बॉलीवुड की कई फिल्मों और सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। नवीन ने आज मंगलवार (3 दिसंबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये एक खुशखबरी साझा की है। उनकी शादी हो गई है। नवीन ने राजस्थान के उदयपुर में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शुभांजलि शर्मा के साथ शादी की। नवीन ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर की हैं।

इनमें नवीन पत्नी संग सात फेरे लेते हुए और उनकी मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। नवीन ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी और दुल्हन ने रेड कलर का लहंगा पहना है। दोनों ही बहुत सुंदर लग रहे हैं। शादी की झलकियां दिखाते हुए नवीन ने कैप्शन में लिखा, “चट मंगनी पट ब्याह।” इससे साफ हो रहा है कि नवीन ने ज्यादा देर किए बगैर फटाफट शादी कर ली। फैंस और सेलेब्स कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

एक्टर नकुल मेहता ने कमेंट किया, “जिंदगीभर की खुशियां। अब तो वक्त से उठ जाना।” प्रिया बनर्जी ने लिखा, “ओए होय बधाई हो।” कृतिका कामरा, गौहर खान, आयुष्मान खुराना और सुमित व्यास ने भी नवीन को शुभकामनाएं दीं। नवीन के करीबी दोस्त अमोल पराशर ने शादी की कई फोटो शेयर की हैं। नवीन ने साल 2009 से अपने करिअर की शुरआत 'जश्न' फिल्म से की थी। इसके बाद 'लव सेक्स और धोखा', 'शंघाई', 'टाइगर्स', 'सुलेमानी कीड़ा', 'लवशुदा', 'होप और हम', 'वाह जिंदगी' में दिखे।

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के अफेयर पर चल रही लंबे समय से खबरें

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने जब से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है, तब से ही चर्चाओं में रहती हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती है। जान्हवी और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। लोग उन्हें दोस्ती से आगे बढ़कर मजबूत बंधन में बंधते देखना चाहते हैं। अब एक बार फिर से उनके प्यार की झलक देखने को मिली है।

दरअसल एक्टर वरुण धवन के साथ जान्हवी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें जान्हवी ने शिखर के नाम और तस्वीरों वाली एक कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी है। नासिक के एक लग्जरी होटल के इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट की गई है। इसमें जान्हवी और वरुण होटल के कर्मचारियों के साथ पोज दे रहे हैं।

कैप्शन में लिखा गया है, “हमें हाल ही में बॉलीवुड के बेहद प्रतिभाशाली सितारों जान्हवी कपूर और वरुण धवन की मेजबानी करने का सम्मान मिला और यह वास्तव में ‘हमें चुटकी लेने’ वाले क्षणों में से एक था।” बता दें इससे पहले फिल्म ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग में जान्हवी, शिखर के नाम का पेंडेंट पहने नजर आई थीं। शिखर अपनी दोस्त के हर फैमिली गेट-टुगेदर में नजर आते हैं। शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री