न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्रांत नहीं ले रहे एक्टिंग से संन्यास, कही यह बात, श्रद्धा ने इतने लाख में किराये पर लिया अपार्टमेंट

‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी (37) ने एक दिन पहले सोमवार (2 दिसंबर) को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म इंडस्ट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Dec 2024 7:52:45

2 News : विक्रांत नहीं ले रहे एक्टिंग से संन्यास, कही यह बात, श्रद्धा ने इतने लाख में किराये पर लिया अपार्टमेंट

‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी (37) ने एक दिन पहले सोमवार (2 दिसंबर) को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ फैंस को चौंका दिया था। इसमें इशारे-इशारे में कहा गया कि वे अब एक्टिंग से रिटायर होने वाले हैं। यह पोस्ट सामने आने के बाद हर तरफ शोर मच गया कि विक्रांत ने हमेशा के लिए एक्टिंग से संन्यास ले लिया है। हर कोई इस पर रिएक्शन दे रहा था। सोशल मीडिया पर विक्रांत को लेकर बहस छिड़ गई।

कोई इसे पीआर स्टंट बता रहा था तो किसी का मानना था कि उन्होंने हाल ही मिलीं धमकियों के बाद यह फैसला किया है। जब बात बहुत ज्यादा बढ़ गई तो विक्रांत ने सफाई पेश की है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर बात करते हुए कहा कि वे रिटायर नहीं हो रहे, बस कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं। विक्रांत ने न्यूज 18 के साथ बात करते हुए कहा कि मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं बस बहुत काम कर चुका हूं। कुछ समय का ब्रेक चाहता हूं। घर को मिस करता हूं और स्वास्थ्य की वजह से भी ब्रेक लेना चाहता हूं। लोगों ने मेरी पोस्ट को गलत तरह से पढ़ लिया।

विक्रांत का यह बयान सामने आने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। पिछले साल विक्रांत के जीवन की सबसे बड़ी फिल्म 12वीं फेल आई थी, जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नजर आया। पिछले महीने 15 नवंबर को विक्रांत की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज हुई थी। इसके लिए भी उन्हें सराहना मिल रही है। यह गोधरा कांड पर आधारित मूवी है और ऐसा विवादास्पद विषय होने से विक्रांत को कुछ लोगों से धमकियां भी मिलीं।

बता दें विक्रांत ने पहले जो पोस्ट शेयर कि थी उसमें लिखा था, “हैलो, आखिरी के कुछ साल मेरे लिए बेहद अच्छे रहे। मैं आप सभी का शुक्रिया कहना चाहता हूं कि आपने मुझे इतना सपोर्ट किया। मगर अब मैं आगे बढ़ना चाहता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि अब घर वापसी का वक्त हो गया है। एक पति के तौर पर, एक पिता, एक बेटे और एक एक्टर के तौर पर भी अब मैं वापस लौटना चाहता हूं। तो आने वाले साल यानी 2025 में हम आखिरी बार मिलेंगे। तब तक जब तक सही समय नहीं आता। आखिरी दो फिल्म और यादों के कई साल।”

vikrant massey,actor vikrant massey,vikrant retirement,vikrant break,12th fail,the sabarmati report,shraddeha kapoor,actress shraddha kapoor,shraddha apartment

‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद से लगातार चर्चाओं में हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड में करीब 15 साल हो चुके हैं। इस साल अगस्त में रिलीज हुई उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की। यह श्रद्धा के करिअर की सबसे सफल फिल्म है। फिलहाल श्रद्धा की फिल्मों के बजाय उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबर सामने आ रही है। अब श्रद्धा ने खुद का घर होते हुए भी एक अपार्टमेंट किराये पर ले लिया है। इसके लिए वह 6 लाख रुपए महीने दे रही हैं।

श्रद्धा ने इस अपार्टमेंट के लिए पूरे साल का पेमेंट एडवांस में कर दिया है। इसका मतलब है कि वह 72 लाख रुपए दे चुकी हैं। यह अपार्टमेंट 3928.86 वर्ग फीट में बना हुआ है। प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंटेशन फर्म जैपकी की एक रिपोर्ट की मानें तो अपार्टमेंट मुंबई के जुहू में है। बता दें कि 16 अक्टूबर को रजिस्टर्ड हुई लीज और लाइसेंस डॉक्यूमेंट से पता चला कि अपार्टमेंट में 4 कार पार्किंग भी है।

साथ ही दस्तावेजों के मुताबिक श्रद्धा ने लेन-देन के लिए 36000 रुपए की स्टांप ड्यूटी और 1000 रुपए का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी चुकाया है। उल्लेखनीय है कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने साल 2010 में 'तीन पत्ती' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। बाद में 'आशिकी 2' से उनको काफी लोकप्रियता मिली। उनके खाते में ‘बागी’ और ‘छिछोरे’ जैसी हिट फिल्में भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री