IRS Amay Patnaik’s next mission begins from May 2025!
Raid 2 is all set to release on 1st May 2025!@Riteishd @Vaaniofficial #RajatKapoor @rajkumar_rkg‘डिस्पैच’ में मनोज बाजपेयी बने हैं क्राइम जर्नलिस्ट, करेंगे 800 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
मनोज बाजपेयी मौजूदा दौर के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। अब उनकी नई फिल्मे 'डिस्पैच' का ट्रेलर सामने आ गया है। आज मंगलवार (3 दिसंबर) को इस थ्रिलर ड्रामा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ये 13 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। इसमें मनोज एक क्राइम जर्नलिस्ट बने हैं, जो 8000 करोड़ रुपए के स्कैम का पर्दाफाश करते दिखेंगे। इस घोटाले के तार 2G और T20 से जुड़े हुए हैं।
पिछले दिनों गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में फिल्म का प्रीमियर किया गया था। फिल्मे की जमकर तारीफ हुई। इससे पहले फिल्म का टीजर और पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। 'डिस्पैच' का ट्रेलर 2 मिनट और 11 सैकंड का है। इसकी शुरुआत मनोज से होती है, जो 'डिस्पैच' नाम के अखबार में पत्रकार हैं।
मनोज फोन पर किसी से पूछते हैं कि क्या चोरी हुई थी और सुना है कि एक गार्ड की हत्या हुई थी? इस पर फोन पर दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति कहता है कि गार्ड की मौत दुर्घटना में हुई थी। इसके बाद मनोज सच का पता लगाते हुए नजर आते हैं। फिल्म के डायरेक्टर कनु बहल और प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला हैं। फिल्म की कहानी ईशानी बनर्जी और कनु बहल ने लिखी है। फिल्म में शहाना गोस्वाामी, अर्चिता अग्रवाल और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता भी हैं।













