न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

समुद्र के सुंदर नजारों का मजा देंगे पानी के अंदर बने ये 8 अनोखे होटल, देख पाएंगे रोमांचकारी दृश्य

इंसान का मन अक्सर कई कल्पनाएं करता हैं जैसे कि वह हवा में उड़ रहा हो या किसी ऐसी जगह रह रहा हो जहां उसका राज हो! कल्पनाओं की कोई सीमा नहीं होती हैं और इंसान किसी भी तरह की कल्पना कर सकता हैं। अगर आप कल्पना ही नहीं करेंगे तो वह सच कैसे होगी

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Sep 2022 4:11:51

समुद्र के सुंदर नजारों का मजा देंगे पानी के अंदर बने ये 8 अनोखे होटल, देख पाएंगे रोमांचकारी दृश्य

इंसान का मन अक्सर कई कल्पनाएं करता हैं जैसे कि वह हवा में उड़ रहा हो या किसी ऐसी जगह रह रहा हो जहां उसका राज हो! कल्पनाओं की कोई सीमा नहीं होती हैं और इंसान किसी भी तरह की कल्पना कर सकता हैं। अगर आप कल्पना ही नहीं करेंगे तो वह सच कैसे होगी? जैसे कि एक कल्पना सच हुई हैं समुद्र के नीले पानी में तैरते जीवों की खूबसूरत दुनिया में तकिया लगाकर सोने की, जो एक समय में ख्वाब थी लेकिन अब कई अंडरवाटर होटल हैं जो समुद्र के अंदर बने हैं और आपकी इस चाहत को पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पानी के बीच बने होटलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रुककर आप समुद्र के सुंदर नजारों का मज़ा ले सकते हैं। आइये जानते हैं इन होटलों के बारे में...

under water hotels,famous under water hotels,hotels

द शिमाओ, चीन

चीन के द शिमाओ होटल को गुफा होटल के नाम से भी जाना जाता है। ये होटल चीन के सोंगजियांग में पहाड़ों के बीच बना हुआ है। इस होटल में 19 मंजिले हैं और यह होटल पानी के 100 मीटर अंदर तक बना हुआ है। चीन के इस आलिशान अंडरवाटर होटल में 380 कमरे हैं। यह होटल ब्रिटेन की डिजाइनिंग फर्म एटकिन्स द्वारा डिजाइन किया है।

under water hotels,famous under water hotels,hotels

पोजेडॉन रिजॉर्ट, फिजी

दुनियाभर में अपनी ख़ूबसूरती के लिए मशहूर फिजी देश में भी अंडरवाटर होटल बना हुआ। समुद्र के 40 फीट नीचे बने इस आलिशान होटल में 22 कमरे, एक रेस्टोरेंट और एक बार भी है। इसके साथ ही यहां लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, बैंक्वेट हॉल और स्पा सुविधाएं भी मौजूद हैं। इस होटल के कमरे से आप विशाल समुद्री जीवन और सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। इस होटल के कमरे से आपको ब्लू व्हेल्स, बॉटल नोज डॉल्फिन और रंग बिरंगी काउनफिश देखने को मिल सकती हैं।

under water hotels,famous under water hotels,hotels

रिजॉर्ट वर्ल्ड सेंटोसो, सिंगापुर

रिजॉर्ट वर्ल्ड सिंगापुर के तट से कुछ ही दूर सेंटोसा द्वीप पर बना हुआ है। यहां ठहरने के लिए आपको 11 टू स्टोरी लॉज मिलेंगे। यहां आए मेहमान रातभर पानी और खुले आसामान के नीचे की दुनिया का अनुभव कर सकते हैं। होटल के निचले हिस्स में करीब 40,0000 मछलियों से भरा एक्वेरियम नजर आता है।

under water hotels,famous under water hotels,hotels

मांटा रिजॉर्ट, तंजानिया

जांजीबार तट पर बना मांटा रिजॉर्ट का अंडरवाटर रूम तट से करीब दो मिनट की दूरी पर है। इसके थ्री लेवल एकोमोडेशन में आप कोरल रीफ व्यू, सबमर्ज बेडरूम और छत से दिखने वाले आकर्षक नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां स्कूबा डाइव का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

under water hotels,famous under water hotels,hotels

हुवाफेन फुशी, मालदीव

मालदीव में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। मगर आप किसी अलग जगह की सैर करना चाहते हैं तो इसके लिए मालदीव के हुवाफेन फुशी में घूमने का प्लान कर सकते हैं। भले ही यह पानी के नीचे नहीं बना है। मगर हिंद महासागर पर स्थित इस आकर्षित कमरे में आपको एकदम अलग दुनिया में घूमने का अनुभव मिलेगी। इसके अलावा आप इसमें बने स्पा के नीचे लगभग 25 फीट की गहराई तक जा सकते हैं।

under water hotels,famous under water hotels,hotels

रीफसूट्स, ऑस्ट्रेलिया

विटसंडे आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया में बनी एक खूबसूरत व आकर्षित जगह है। यहां पर आप बिना रीफसूट्स अंडरवाटर चैम्बर में ठहरने का आनंद मना सकते हैं। यहां जाने के लिए क्वींसलैंड से 46 मील की दूरी पर एक पोंटून नाव से चट्टान तक पहुंचना पड़ता है। फिर सितारों की रोशनी के बीच बैठकर लजीज भोजन खाने का मजा ले सकते हैं। इसके बाद यहां पर फर्श से छत तक बनी बड़ी खिड़कियों वाले प्राइवेट रूम है। इन कमरों के बाहर तैरती मछलियां बेहद सुंदर लगती है। ऐसे में ये खूबसूरत नजारा किसी का भी दिल आसानी से जीतने का काम करता है।

under water hotels,famous under water hotels,hotels

क्रिसेंट हाइड्रोपॉलिस, दुबई

क्रिसेंट हाइड्रोपॉलिस दुबई का सबसे मशहूर अंडरवाटर होटल है। इस अंडरवाटर होटल की गहराई 60 फीट है। इस खूबसूरत होटल की बिल्डिंग ग्लास की बनी हुई है जिससे बाहर समुद्र की सुंदरता आसानी से देखी जा सकती है। यह आलिशान होटल बहुत महंगा है इसलिए यहाँ ज़्यादातर सेलेब्रिटीज और रॉयल फैमिलीज ही ठहरती हैं। इस होटल में डाइनिंग एरिया, मीटिंग हॉल और इनडोर गेमिंग एरिया समेत बहुत सी सुविधाएं हैं। इस होटल से समुद्र में मौजूद मछलियों, कछुए और अन्य जीव आसानी से देखे जा सकते हैं।

under water hotels,famous under water hotels,hotels

उटर इन, स्वीडन

आप पानी में तैरते हुए अनुभव करना चाहते है तो स्वीडन जाना आपके लिए बेस्ट रहेगा। बता दें, स्वीडन के स्टॉकहोम के पास मालारेन लेक पर तैरता हुआ बेहद खूबसूरत एक सिंगल अंडरवाटर चैम्बर है। इसकी खासियत है कि यह बाकी अंडरवाटर होटल जितना लग्जरी नहीं है। मगर बेड, टेबल और तमाम बुनियादी सुविधाएं के चलते यह जगह एक रोमांटिक प्राइवेट स्पेस मानी गई है। इसके अंडरवाटर स्पेस में आप हर दिशा में खिड़कियां होने से आप बाहर का नजारा देखने का मजा उठा सकते हैं। आप यहां पर लकड़ी से बनी छत पर लेटकर सनबाथ का आनंद भी ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका