न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के खूबसूरत बॉटनिकल गार्डन, नजारा देगा आंखों और मन को सुकून

वातावरण में बढ़ते प्रदूषण के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए हरियाली और वन बहुत जरूरी होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Sep 2022 9:57:30

दुनिया के खूबसूरत बॉटनिकल गार्डन, नजारा देगा आंखों और मन को सुकून

वातावरण में बढ़ते प्रदूषण के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए हरियाली और वन बहुत जरूरी होते हैं। शहरी क्षेत्र में इसकी कमी को पूरा करने के लिए गार्डन बनाए जाते हैं जहां विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे उसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। देश में कई प्रसिद्द गार्डन हैं जहां आप घूमने भी गए होंगे। लेकिन आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं दुनिया के खूबसूरत बॉटनिकल गार्डन की। बोटैनिकल गार्डन यानि दुर्लभ पौधों, प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ऐसे स्थान हैं जो शहरों के बीच भी कुदरत की गोद-सा अहसास दे सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉटनिकल गार्डन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो दशकों पुराने हैं और दुनिया के सबसे खूबसरत गार्डन्स में शुमार हैं। अपनी खूबसूरती से ये गार्डन पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। यहां का नजारा आंखों और मन को सुकून देने वाला होता हैं। आइये जानते हैं दुनिया के इन खूबसूरत बॉटनिकल गार्डन के बारे में...

botanical gardens,beautiful botanical gardens,botanical gardens in the world

# रॉयल बॉटनिकल गार्डेन, लंदन

30000 से भी ज्‍यादा डिफ्रेंट प्‍लांट्स से सजा यह गार्डन लंदन में है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यूएनएसको ने इसे वर्ल्‍ड हैरिटेज घोषित कर हुआ है। लंदन में यह गार्डन नेचर लवर्स के लिए तो अट्रैक्‍शन प्‍वॉइंट है ही मगर साथ ही यह हिस्‍ट्री लवर्स के लिए भी खास है। खासतौर पर जिनको पेड़ पौधों के इतिहास में दिलचसपी है उनके लिए यहां पर 750000 से सजी एक लाइब्रेरी भी है। इस गार्डन की खास बात यह है कि यहां पर 8 डिफ्रेंअ क्‍लाइमेट जोन हैं। इन क्‍लाइमेट जोन में अलग-अलग पेड़ों के साथ आप क्‍लाइमेट का भी मजा ले सकती हैं।

botanical gardens,beautiful botanical gardens,botanical gardens in the world

# क्लाउड मोनेट गार्डन, फ़्रांस

इस गार्डन में तरह- तरह के ऐसे फूल, पत्ती मिलते हैं जो शायद ही किसी मामूली गार्डन में मिलें। आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रेंच आर्टिस्ट ने इसी गार्डन पर कई अलग-अलग तरह की चित्रकारी की है। इस गार्डन की खासियत यह है कि यह दो पार्ट में है एक तरफ पूरा पानी से भरा है तो वहीं दूसरी तरफ हरियाली नजर आती है।

botanical gardens,beautiful botanical gardens,botanical gardens in the world

# ब्रुकलिन बॉटनिकल गार्डन, न्‍यूयॉर्क

न्‍यूयॉर्क का नाम सुन कर वहां की हिप एंड हैपनिंग लाइफ स्‍टाइल की पिक्‍चर जहन में उभर आती है। मगर आपको बता दें कि न्‍यूयॉर्क सिटी बेहद चमक धमक वाली हो मगर नेचर लवर्स कें लिए यहां पर 7 बॉटानिकल गार्डन बने हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं। इनमें से एक है ब्रुकलिन बॉटनिक गार्डन, यह गार्डन प्रॉस्‍पेक्‍ट पार्क के पास लगभग 39 एकड़ जमीन पर फैला है। इस गार्डन की खासियत है कि यहां पर बहुत सारे फेस्टिवल्‍स को सेलिब्रेट किया जाता है जिनमे एनुअल चेरी ब्‍लॉसम फेस्टिवल और चिली पेपर फेस्टिवल खास हैं। इस गार्डन में 200 से भी ज्‍यादा चेरी के पेड़ हैं और 50 से ज्‍यादा प्रजाती के अलग-अलग पेड़ हैं। यह गार्डन बच्‍चों के लिए बेहद खास है क्‍योंकि यहां फन एक्टिविटी के साथ ही बच्‍चों को चेरी फार्मिंग करना भी सिखया जाता है।

botanical gardens,beautiful botanical gardens,botanical gardens in the world

# मोंटे पैलेस ट्रॉपिकल गार्डन, पुर्तगाल

इस गार्डन की स्थापना 1991 में किया गया था। बदलते समय में भी इस गार्डन में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन नहीं हुआ। चीन, जापान जैसे देश जहां पर बुद्ध की पूजा ज्यादा की जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपको यहां बुद्ध से जुड़ी प्रतिमाएं और दूसरी पूजा करने की सामाग्री भी आसानी से मिल जाएगी।

botanical gardens,beautiful botanical gardens,botanical gardens in the world

# सिंगापुर बॉटनिकल गार्डन, सिंगापुर

यह विश्‍व का एक मात्र ट्रॉपिकल गार्डन है, बेस्‍ट बात तो यह है कि इसे भी यूनेस्‍को की वर्ल्‍ड है‍रिटेज साइट में जगह मिली है। अगर आप फूलों की ढेर सारी वैराइटी देखना चाहती हैं तो आपको इस गार्डन में एक बार जरूर आना चाहिए क्‍योंकि यहां पर 20 हजार से भी ज्‍यादा प्रजाती के फूल हैं। इस गार्डन के अंदर एक रेन फॉरेस्‍ट बना हुआ है, जहां जाना बेहद अलग एक्‍सपीरियंस देता है। बेस्‍ट बात तो यह है कि यहां पर फूलों के साथ आपको जिंजर गार्डन, रेन फॉरेस्‍ट और जंगली बंदरों का गार्डन देखने को भी मिलेगा। सिंगापुर में यह गार्डन लोगों को सबसे ज्‍यादा आकर्षित करता है।

botanical gardens,beautiful botanical gardens,botanical gardens in the world

# कोशिकीकावा कोराक्वीन गार्डन, जापान

जापान के टोक्यो में 17 वीं शताब्दी में बने कोशिकीकावा कोराक्वीन गार्डन में चाइनीज और जापानी फूलों का समावेश आसानी से देख सकते हैं। 1600-1867 दौरान यहां कई फूल और सबसे खास बात यह है कि उसी समय फूल और फूलों की प्रजाति आज भी लोगों को पसंद आ रही है।

botanical gardens,beautiful botanical gardens,botanical gardens in the world

# जार्डिम बॉटनिकल गार्डन, ब्राजील

ब्राजील की रियो डी जेनेरो के कोर्कोवाजो की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित यह बॉटनिकल गार्डन दुनिया के सबसे खूबसूरत गार्डन्स में से एक है। 140 हेक्टेयर के क्षेत्र में बना यह गार्डन करीब 6,500 पौधों की प्रजातियों का घर है। इस गार्डन का निर्माण 1808 में किया गया था, लेकिन पब्लिक के लिए इसे 1822 में खोला गया।

botanical gardens,beautiful botanical gardens,botanical gardens in the world

# रॉयल बॉटनिकल गार्डेन, सिडनी

सिडनी का दिल कहा जाने वाला ये बॉटनिकल गार्डन अपनी कई खासियत की वजह से जाना जाता है। यहां पर कई तरह के कैफे, वुडेन, लाउन एरिया, बुकशॉप भी मैजूद है। ऐसे में आप कल्पना कर सकते हैं कि इतनी हरियाली के बीच कॉफी पीना या पढ़ना कितना आरामदायक होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका