न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरती के लिए पहचाने जाते हैं ये 8 विदेशी गांव, सपनों की नगरी का कराते है अहसास

कई ऐसे छोटे गांव हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं जबकि ये गांव अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते हैं और वेनिस की तरह पानी पर बहते हैं। तो आइये जानते हैं इन खूबसूरत विदेशी गावों के बारे में

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jan 2022 7:47:19

खूबसूरती के लिए पहचाने जाते हैं ये 8 विदेशी गांव, सपनों की नगरी का कराते है अहसास

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और कई लोग इसके लिए विदेशों का रूख भी करते हैं। देखा जाता हैं कि विदेश में जाते समय लोग घूमने के लिए बड़े और नामचीन शहरों का रूख करते है जो खूबसूरती और पर्यटन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बीच छोटे गावोँ को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं। कई ऐसे छोटे गांव हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं जबकि ये गांव अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते हैं और वेनिस की तरह पानी पर बहते हैं। तो आइये जानते हैं इन खूबसूरत विदेशी गावों के बारे में...

foreign villages known for their beauty,holidays,travel,tourism

अंघियारी, इटली

टस्कन-उम्ब्रियन बॉर्डर के नजदीक हिल साइड पर अंघियारी छोटी दीवारों से घिरा एक बेहद खूबसूरत शहर है। शहर की खूबसूरती आपको यहां से वापस नहीं लौटने देगी। अंघियारी की आकर्षक सड़कों को पुनर्जागरण युग में योद्धाओं के लिए डिजाइन किया गया था। 'म्यूजियो डेला बट्टाग्लिया डि अंघियारी' में इस जगह के बारे में भरपूर जानकारी है।

foreign villages known for their beauty,holidays,travel,tourism

क्लोवैली, यूके

क्लोवेली की खड़ी सड़कों पर चढ़ने-उतरने के लिए गधे ही एकमात्र साधन हुआ करते थे। साउथ-ईस्ट इंग्लैंड के डेवॉन में ये जगह एक खूबसूरत फिशिंग विलेज है। इस जगह पर आज भी मोटर-कार का इस्तेमाल नहीं होता है। इसकी सड़क पर तकरीबन 400 फुट का ढलान है। ट्रांसपोर्ट के लिए यहां मानव संचालित स्लेजेस का इस्तेमाल किया जाता है।

foreign villages known for their beauty,holidays,travel,tourism

डिंकेल्सबुल, जर्मनी

एक खूबसूरत ऐतिहासिक केंद्र, लकड़ियों से बने घर और मजबूत टॉवर, डिंकेल्सबुल में आपको ये सब देखने को मिलेगा। यह जगह जर्मनी की सबसे रोमांटिक सड़क पर स्थित है, जो अपने शानदार रास्तों के लिए जानी जाती है। डिंकेल्सबुल शहर मध्ययुगीन दीवारों और विशाल गोथिक चर्च 'सेंट जॉर्जिस मिनिस्टर' से घिरा हुआ है।

foreign villages known for their beauty,holidays,travel,tourism

कोर्सूला, क्रोएशिया

कोर्सूला की खूबसूरती और खासियत को बयां करने की एक नहीं बल्कि कई वजहें हैं। यहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये जगह एडवेंचरर मार्को पोलो की जन्मभूमि है। हालांकि इस पर कुछ विवाद भी है। इससे इतर, ये जगह एक वर्ल्ड क्लास टाउन भी है। चमचमाती सफेद सड़कें और स्थानीय पत्थरों से उभरी इमारतें इस छोटे से शहर को ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं।

foreign villages known for their beauty,holidays,travel,tourism

मोस्टार, बोस्निया और हर्जेगोविना

मोस्टारी का पुराना ब्रिज जो 16वीं शताब्दी में तुर्कों ने बनवाया था, लंबे समय से बाल्कन इस्लामी वास्तुकला का बेहतरीन नमूना समझा जाता है। नेरेत्व नदी पर यह बाल्कन्स का सबसे प्रसिद्ध स्थल है, जहां पारंपरिक रूप से स्थानीय लोग पुल के ऊपर से नदी में गोता लगाते हैं। बालकन्स युद्ध के दौरान नवंबर, 1993 में क्रोशियाई सेना ने यह ब्रिज तोड़ दिया था, जिसे 2004 में पुनर्स्थापित किया गया।

foreign villages known for their beauty,holidays,travel,tourism

गुईमारेस, पुर्तगाल

गुईमारेस नाम का छोटा सा शहर पुर्तगाल के इतिहास का प्रमुख हिस्सा है। 12वीं शताब्दी में यह पुर्तगाल की पहली राजधानी बनी थी। इसके मध्यकालीन युग में बने प्राचीन मठ और भव्य महल आज भी बरकरार हैं। पुर्तगाल में हर जगह 'पेस्टल डि नाता' नाम की डिश बड़ी फेमस है, लेकिन यहां आपको कद्दू और बादाम से भरी 'तोरता दि गुईमारेस' नाम की पेस्ट्री भी जरूर चखनी चाहिए।

foreign villages known for their beauty,holidays,travel,tourism

रोसकोफ, फ्रांस

बंदरगाह वाले शहरों में अक्सर गंदगी ज्यादा देखी जाती है। लेकिन फ्रांस के छोटे से रोसकोफ शहर में ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस शहर ने समुद्री व्यापार को अपनी तरक्की का रास्ता बना लिया है। यहां से ब्रिटेन को एक खास किस्म की गुलाबी प्याज भी भेजी जाती है। ये जगह अब थैलेसोथैरेपी का भी गढ़ बन गई है जिसमें समुद्र के पानी से लोगों का इलाज किया जाता है।

foreign villages known for their beauty,holidays,travel,tourism

मजारा डेल वैलो, सिसिली

मजारा डेल वैलो की खोज तकरीबन 3,000 साल पहले फोएनिशियन ने की थी। ये एक कस्बाई क्षेत्र है, जहां ट्यूनीशियाई रहते हैं। यहां आपको पास्ता की बजाए मेन्यू में कूसकूस मिलने की ज्यादा संभावनाएं हैं। 1998 में समुद्र से निकला एक प्राचीन ब्रॉन्ज स्टेच्यू सेटायरो डैनजाटे भी यहां आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!