न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी करने जा रहे हैं गर्मियों के दिनों में शादी, इन 8 जगहों पर कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग

आज इस कड़ी में हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो गर्मियों के इन दिनों में बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन साबित होगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 3:56:09

क्या आप भी करने जा रहे हैं गर्मियों के दिनों में शादी, इन 8 जगहों पर कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग

गर्मियों का मौसम जारी हैं और इन दिनों में बढ़ते तापमान और तेज धूप में कुछ भी काम करना अच्छा नहीं लगता हैं। अब जरा सोचिए कि ऐसे मौसम में शादी करना कितना परेशानी वाला काम हैं। कई लोग हैं जो आने वैल दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन गर्मी को देखते हुए परेशान हो रहे हैं। ऐसे में आप चाहे तो डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं और इस दौरान ऐसी जगहों का चुनाव किया जा सकता हैं जो इस मौसम में भी आपको ठंडा वातावरण दिलाएं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो गर्मियों के इन दिनों में बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन साबित होगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

best places to do destination wedding in summers,holidays,travel,tourism

अंडमान एंड निकोबार

जो लोग शहरों से दूर द्वीप पर शादी करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए अंडमान एंड निकोबार एक परफेक्ट डेस्टिनेशन वेडिंग प्लेसेस में से एक हैं। यह जगह काफी शांत है जो कि शादी के लिए एक परफेक्ट माहौल देगी। साथ ही यह जगह इतनी खूबसूरत है कि आपको शादी के बाद हनीमून के लिए भी कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहाँ समुद्र के किनारे पाम के पेड़ और गर्मियों के मौसम में सुहाना मौसम आपकी शादी को यादगार बना देगा।

best places to do destination wedding in summers,holidays,travel,tourism

ऋषिकेश, उत्तराखंड

नई शुरुआत करने के लिए यह सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है! आप हिमालय के नजारों के साथ गंगा नदी के साथ प्री वेडिंग शूट करवा सकते हैं। यहां का शांत वातावरण कपल्स को एकदम रोमांटिक बना देता है। ऐसी खूबसूरती के बीच शादी करके आप यहां अपना हनीमून भी प्लान कर सकते हैं। धार्मिक महत्व रखने वाले इस हिल स्टेशन में आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। इस देश के बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन्स में से एक माना जाता है। यहां का मौसम काफी हद तक थोड़ा ठंडा रहता है, इसलिए गर्मियों में यहां शादी करना बेस्ट साबित हो सकता है।

best places to do destination wedding in summers,holidays,travel,tourism

शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला गर्मियों में वेडिंग के लिए भारत की पसंदीदा जगह मानी जाती है जहाँ हर साल कई शादियां होती हैं। पहाड़ियों की रानी’ के नाम से मशहूर शिमला में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए कई रिजोर्ट्स और होटल्स आपको मिल जायेंगे। जो शादी के लिए एक से बढ़कर एक थीम और फैसिलिटीज प्रोवाइड करते है। शिमला में शादी का अनुभव आप शायद कभी भूल नहीं पाएंगे। साथ ही साथ गर्मियों में शिमला की बात ही कुछ और होती है। यहाँ आपको गर्मियों में भी ठंड का एहसास होगा। दिल्ली-एनसीआर से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए शिमला पहुंचना भी काफी आसान है।

best places to do destination wedding in summers,holidays,travel,tourism

कश्मीर

पृथ्वी का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में शादी करने का सपना कौन नहीं देखना चाहता! यहां की पहाड़ी और हरी-भरी जगहों के बीच शादी के बंधन में बंधना आपके लिए रोमांटिक साबित होगा। आप श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में रहकर खूबसूरत होटलों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां का ठंडा मौसम और वादियां मन मोह लेने वाली हैं और इस जगह पर शादी करने के बाद आप अपना हनीमून भी एंजॉय कर सकते हैं।

best places to do destination wedding in summers,holidays,travel,tourism

तवांग

भीड़ से दूर शांत और सुकून से भरा वातावरण किसी की भी शादी को खास बना हो तो आप तवांग को सेलेक्ट कर सकते हैं। दोस्तों, तवांग को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना जा सकता है। क्योंकि यहाँ पर कई मोनेस्ट्रीज़ भी हैं जहाँ पर आपकी शादी की जा सकती है। साथ ही साथ यहाँ का सुहाना मौसम आपके इवेंट को और खूबसूरत बना देगा। कि आपको शादी के बाद हनीमून के लिए भी कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

best places to do destination wedding in summers,holidays,travel,tourism

महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

चिलचिलाती गर्मी से दूर, मुंबई और पुणे के अधिकांश लोगों के लिए महाबलेश्वर एक पसंदीदा स्थान है। इस जगह पर न केवल कई खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं, बल्कि इसके सुंदर नजारे एक परफेक्ट वेडिंग स्पॉट बनाते हैं।

best places to do destination wedding in summers,holidays,travel,tourism

कूर्ग, कर्नाटक

अगर आप परियों वाली किताबों में दिखाई जाने वाली शादी करना चाहते हैं, तो कूर्ग आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। हरियाली और अद्भुत वादियों में बसे कुर्ग में शादी करने का अलग ही मजा है। प्यार से भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला ये हिल स्टेशन, दक्षिण भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में आता है। जो स्थान इस जगह को परफेक्ट वेडिंग पॉइंट बनाता है, वो है यहां की नदियां और पहाड़। इस जगह की सादगी और शांति एक अलग ही सुकुन देती है। यहां का मौसम और लोकेशन शादी करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

best places to do destination wedding in summers,holidays,travel,tourism

केरल

दोस्तों अगर आपका मन दक्षिण भारत यानी की केरला में शादी करने का है तो आप केरल के बैकवॉटर को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सेलेक्ट कर सकते हैं। गर्मियों में शादी के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट जगह हैं। यह पर ऐसी जगहें हैं जहाँ पर शादी के लिए पहुंचते ही आपके मेहमान खुश हो जाएंगे। इन दोनों जगहों पर आपको खूबसूरत रिसॉर्ट्स और खूबसूरत व्यू मिल जाएगा। यहाँ का शांत बैकवॉटर और समुद्र के किनारे लगे पाम के पेड़ का नज़ारा केरल की शादी को सुंदर और सबसे अधिक मांग वाली जगह बनाता है। बीच वेडिंग के लिए आप एलेप्पी या फिर कोवलम को चुन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!