न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के ये 8 बगीचे करते हैं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित, लें यहां घूमने का मजा

ऐसे ही कुछ बगीचों की जानकारी आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिनका रोचक इतिहास इन्हें और भी लुभावना बनाता हैं। तो आइये जानते हैं इन बगीचों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 11:53:28

देश के ये 8 बगीचे करते हैं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित, लें यहां घूमने का मजा

जब भी कभी किसी शहर में पर्यटन के लिए जाया जाता हैं तो लोग वहां के प्रसिद्द बगीचे में घूमने जरूर जाते है जो खूबसूरती के साथ शांति और सुकून की प्राप्ति करवाता हैं। देशभर में कई बगीचे हैं जो अपनी विशेषता के लिए इस कदर जाने जाते है कि पर्यटक वहां जाने के लिए उस शहर में घूमने की चाह रखते हैं। बगीचों का वातावरण और सुंदरता देखते ही बनती हैं। ऐसे ही कुछ बगीचों की जानकारी आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिनका रोचक इतिहास इन्हें और भी लुभावना बनाता हैं। तो आइये जानते हैं इन बगीचों के बारे में...

best gardens of the country attract tourists,holidays,travel,tourism

लालबाग बोटेनिकल गार्डन, बेंगलुरू

लालबाग बोटेनिकल गार्डन बेंगलुरु की शान ही है, इसे 18वीं शताब्दी में हैदर अली ने बनवाना शुरू किया था। लेकिन इसको पूरा किया उनके बेटे टीपू सुल्तान ने। इस बाग का आकर्षण कांच की कंजरवेटरी और 3000 मिलियन वर्ष पुरानी बड़ी ग्रेनाइट चट्टानभी है। यहां अनोखे फूल तो मिलेंगे ही साथ में चिड़ियों की भी कई प्रजाति यहां मिलेंगी

best gardens of the country attract tourists,holidays,travel,tourism

लोधी गार्डन, दिल्ली

दिल्ली के लोधीगार्डनके बारे में तो आपने जरूर ही सुना होगा। ये गार्डनइंडो-इस्लामिक शैली मेंबनाया गया है। इस पार्क में 16वीं सदी का पत्थर का पुल है, जिसे आठ पियर ब्रिजभी कहा जाता है। यहां बनागुंबद का एक अष्टकोणीय डिजाइनभी बेहद खास है। ये गार्डन 90 एकड़ की बड़ी जगह में बना है और विदेशी भी इसको देखने आते हैं। ये गार्डन खान मार्केट के पास लोधी रोड पर बना है और मॉर्निंग वॉक करने वालों की तो यहां लंबी लाइन लगती है।

best gardens of the country attract tourists,holidays,travel,tourism

मुगल गार्डन, दिल्ली

दिल्ली के मुगल गार्डन को सभी जानते हैं। ये है भी इतना खास कि साल में सिर्फ एक बार खुलने पर यहां दर्शकों का जमघट लग जाता है। इस गार्डन के हर गुलाब को किसी फेमस व्यक्ति का नाम दिया जाता है। बोंसाई और कैक्टस के बगीचे भी आपको जरूर पसंद आएंगे। फूलों का बगीचा तो है ही खास। इस गार्डन की तस्वीरें ही आपको इतना भाएंगी कि आप खुद को रोक ही नहीं पाएंगी।

best gardens of the country attract tourists,holidays,travel,tourism

मेहताब बाग, आगरा

ताजमहल के लिए पहचाने जाने वाले आगरा की एक और खासियत है मेहताब बाग। ये बाग ताज महल के उत्तरी छोर पर बना है। इस बाग का निर्माण ताजमहल के साथ ही 1631 से 1635 के बीच कराया गया था। 25 एकड़ में बना ये बाग यमुना किनारे बना है और पहले इसका नाम चांदनी बाग हुआ करता था।

best gardens of the country attract tourists,holidays,travel,tourism

रॉक गार्डन, चंडीगढ़

रॉक गार्डन देश का अनोखा बगीचा है जिसे नेक चंद रॉक गार्डनभी कहा जाता है। इस गार्डन में इको टूरिज्म के मकसद से बनवाया गया था। इसमें कई सारी बेकार समझी जाने वाली चीजों का इस्तेमाल हुआ है जैसे चूड़ी, क्रॉकरी, टाइल्स और मूर्तियों के बेकार टुकड़े। एक रिटायर्ड अधिकारी नेक चन्द्र सैनी ने अपने खाली समय में साल 1957 में बनाना शुरू किया था। अब ये गार्डन करीब 40 एकड़ में फैला है। घूमने वालों को यहां आने के बाद ज्यादा मजा इसलिए भी आता है क्योंकि यहीं पास में सुखना लेक भी है। चंडीगढ़ आकर इन दोनों ही जगह पर हर कोई जाना ही चाहता है।

best gardens of the country attract tourists,holidays,travel,tourism

हैंगिंग गार्डन, मुंबई

मुंबई भले ही समुंदर के लिए जाना जाता हो लेकिन यहां का एक गार्डन भी बेहद फेमस है। मालाबार हिल पर बना ये बगीचा फिरोजशाह मेहता गार्डन भी कहलाता है। इस बगीचे को पानी के बड़े स्त्रोत के ऊपर बनाया गया है। इसलिए इसे हैंगिंग गार्डन नाम मिला था। इस गार्डन से अरब सागर और उगते-ढलते सूरज को आसानी से देखा जा सकता है। मुंबई की असल सुंदरता आपको इस गार्डन से नजर आ जाएगी। आप मुंबई का नेचर से जुड़ा रूप भी देख सकेंगी।

best gardens of the country attract tourists,holidays,travel,tourism

इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर

श्रीनगर का येइंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डनदेश का बिलकुल अनोखा गार्डन है जहां जाकर आप शायद वापस जाना ही ना चाहें। ये पूरे एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है जो 74 एकड़ में फैला है। यहां पर आपको ट्यूलिप की 65 प्रजातियां देखने को मिलेंगी। कुल फूलों की 47 प्रजातियां यहां मिल जाएंगी। जब रवान रेंज की तलहटी में स्थित इस गार्डन को पहले सिराज बाग नाम से जाना जाता था। 2007 में खुले इस गार्डन में करीब 1।5 मिलियन ट्यूलिप बल्ब मिल जाएंगे। ट्यूलिप गार्डन देखने के लिए स्विट्ज़रलैंड जाने वालों के लिए कश्मीर का ये बगीचा जरूरी ठिकाना है।

best gardens of the country attract tourists,holidays,travel,tourism

फूलों की घाटी, चमोली

फूलों की घाटीदेश के बेस्ट गार्डन में से एक है। इस घाटी का नाम अल्पाइन घाटी है और इसे पर्वतारोही फ्रैंक एस स्मिथने 1937 में खोज निकाला था। अल्पाइन के पेड़ों वाले इस बगीचे को वर्ल्ड हेरिटेज साइटमाना गया है। 8 किलोमीटर लंबे और 2 किलोमीटर चौड़े इस गार्डन को 1982 में नेशनल पार्क घोषित किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!