न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के 7 सबसे अमीर मंदिर, हर साल मिलता हैं कई सौ करोड़ का दान

आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे बड़े अमीर मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर साल करोड़ों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं और कई सौ करोड़ चढ़ावा आता हैं। तो आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 1:10:54

देश के 7 सबसे अमीर मंदिर, हर साल मिलता हैं कई सौ करोड़ का दान

भारत देश को मंदिरों का देश कहा जाता हैं जहां देशभर में 500,000 से अधिक मंदिर हैं। हर मंदिर की अपनी विशेषता और आस्था हैं। कई मंदिर अपनी मान्यता के लिए प्रसिद्द हैं तो कई अपनी भव्यता के लिए। भगवान् से जुड़ी इस आस्था के चलते भक्त मंदिरों पर अपना सबकुछ न्यौछावर करने को तैयार रहते हैं जिसकी बदौलत हर साल मंदिरों को चढ़ावा आता हैं। भक्त अपनी श्रद्धा और भक्ति के लिए मंदिरों में लाखों रुपए, सोना, चांदी आदि दान करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे बड़े अमीर मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर साल करोड़ों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं और कई सौ करोड़ चढ़ावा आता हैं। तो आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...

richest temples of india,holidays,travel,tourism

पद्मनाभ स्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम

पद्मनाभ स्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है। ये मंदिर तिरुवनंतपुरम् शहर के बीच स्थित है। इस मंदिर की देखभाल त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार द्वारा की जाती है। केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित, इसके खजाने में हीरे, सोने के गहने और सोने की मूर्तियां शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की 6 तिजोरियों में कुल 20 अर्ब डॉलर की संपत्ति है। यही नहीं, मंदिर के गर्भग्रह में भगवान विष्णु की बहुत बड़ी सोने की मूर्ती विराजमान है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपए है।

richest temples of india,holidays,travel,tourism

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर गणेश भगवान का बेहद लोकप्रिय मंदिर है। यहां सेलेब्रिटी से लेकर आम नागरिक तक माथा टेकने और मन्नत मांगने आते हैं। कोरोना काल में भक्तों की आवाजाही रुकी थी। जानकारी के अनुसार, हर साल मंदिर को दान से करीब 75 से 125 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं।

richest temples of india,holidays,travel,tourism

तिरूपति बालाजी मंदिर, आंध्रप्रदेश

सूची में दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश का तिरुपति मंदिर है। भारत में वैष्णव संप्रदाय का मंदिर, तिरुपति दान के मामले में दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है। इस मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है। भक्त यहां हर साल लगभग 600 करोड़ रुपये दान के रूप में देते हैं। तिरूपति मंदिर भगवान वेंकटश्वर को समर्पित है, जिन्हें विष्णुजी का अवतार माना जाता है। ये मंदिर समुद्र तल से 2800 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। शायद आप ये बात जानते न हो कि वर्ष 2010 में तिरुमाला तिरुपति मंदिर ने भारतीय स्टेट बैंक के पास ब्याज के लिए 1175 किलो सोना जमा था। मंदिर में एकता कपूर और बच्चन परिवार जैसे अमीर और प्रसिद्ध भक्त दर्शन करने के लिए यहां आते हैं। बहुत दिलचस्प बात यह है कि बाल मुंडन, जो इस मंदिर के आवश्यक अनुष्ठानों में से एक है, भी एक महत्वपूर्ण राजस्व उत्पन्न करने वाली गतिविधि है।

richest temples of india,holidays,travel,tourism

साई बाबा मंदिर

महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित शिरडी साई बाबा मंदिर की काफी लोकप्रियता है। हर साल लाखों लोग यहां दर्शन के लिए देश-विदेश से आते हैं। शिरडी साई संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक 480 करोड़ रुपये सालाना दान-दक्षिणा से मंदिर को मिलने की रिपोर्ट्स पहले रही हैं, लेकिन ताज़ा आंकड़े 360 करोड़ रुपये सालाना के बताए जाते हैं। कहा जाता है कि मंदिर के पास लगभग 32 करोड़ की चांदी के जेवर हैं, और 6 लाख कीमत के चांदी के सिक्के हैं। साथ ही, हर साल लगभग 350 करोड़ का दान आता है।

richest temples of india,holidays,travel,tourism

वैष्णो देवी मंदिर

हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी मंदिर की काफी मान्यता है। ये मंदिर त्रिकुटा पर्वत पर कटरा नामक जगह पर 1700 मी। की ऊंचाई पर स्थित है। दुनियाभर से हर साल करोड़ों लोग माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। मंदिर का मुख्य आकर्षण गुफा में रखे तीन पिंड है। इस गुफा की लंबाई 30 मीटर और ऊंचाई 1.5 मीटर है। सालभर में लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। जानकारी के अनुसार 500 करोड़ रुपये सालाना यहां के श्राइन बोर्ड को भक्तों के चंदे से मिलते हैं।

richest temples of india,holidays,travel,tourism

सोमनाथ मंदिर, गुजरात

सोमनाथ एक महत्वपूर्ण हिन्दू मंदिर है जिसकी गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में होती है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह पर स्थित इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था। इसका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है। इसे अब तक 17 बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका पुनर्निर्माण किया गया। सोमनाथ में हर साल करोड़ों को चढ़ावा आता है। इसलिए ये भारत के अमीर मंदिरों में से एक है।

richest temples of india,holidays,travel,tourism

जगन्नाथ मंदिर, ओडिशा

पुरी में जगन्नाथ मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है, जिसे देश और यहां तक कि दुनिया के कोने-कोने से अपने भक्तों से भारी मात्रा में दान मिलता है। हालांकि मंदिर की सही संपत्ति के बारे में कोई नहीं जानता, लेकिन अनुमान है कि मंदिर में 100 किलो से अधिक सोने और चांदी के सामान हैं। प्राचीन मंदिर भगवान जगन्नाथ को समर्पित है और हिंदुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है। इसके अलावा, मंदिर अपने वार्षिक रथ यात्रा उत्सव के लिए भी प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि मंदिर को यूरोप के अपने एक भक्त से 1.72 करोड़ रुपए दान में मिले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!