न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटन के लिहाज से गुजरात है बेहद प्रसिद्द, इन 7 जगहों पर सैर कर मन को दें खुशी

आज हम आपको गुजरात के कुछ प्रसिद्द पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां का नजारा मन में बस जाएगा और अविस्मर्णीय स्मृति देकर जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 7:53:48

पर्यटन के लिहाज से गुजरात है बेहद प्रसिद्द, इन 7 जगहों पर सैर कर मन को दें खुशी

घूमने के लिहाज से देश में कई राज्य प्रसिद्द हैं जिनमें से एक हैं गुजरात जो अपनी संस्कृति के साथ ही पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं। गुजरात की बोली, पहनावा, रहन-सहन, खानपान सबसे अनूठा हैं। यहां पर्यटन करने पर रोचक और अद्भुद अहसास होता हैं। यहां के नज़ारे आंखों में इस तरह बस जाते हैं कि आप इसे जीवनभर याद रख सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको गुजरात के कुछ प्रसिद्द पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां का नजारा मन में बस जाएगा और अविस्मर्णीय स्मृति देकर जाएगा। तो आइये जानते हैं गुजरात के प्रसिद्द पर्यटन स्थलों के बारे में।

पर्यटन के लिहाज से गुजरात है बेहद प्रसिद्द, इन 7 जगहों पर सैर कर मन को दें खुशी

रन ऑफ कच्छ

रन ऑफ कच्छ गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। आपको बता दें कि रन ऑफ कच्छ गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला है और दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है। जब आप यहाँ घूमने के लिए जायेगे तो इसकी खूबसूरती को देखकर बेहद आकर्षित हो जायेंगे। अगर आप गुजरात घूमने के लिए जा रहें हैं तो आपको एक बार कच्छ जरुर जाना चाहिए, क्योंकि इसके बिना अपनी गुजरात यात्रा बिलकुल अधूरी है। कच्छ का रण एक विशाल क्षेत्र है, जो थार रेगिस्तान का ही एक भाग है। रन ऑफ कच्छ का ज्यादा भाग गुजरात राज्य में है। जबकि इसका कुछ भाग पाकिस्तान में भी है।

पर्यटन के लिहाज से गुजरात है बेहद प्रसिद्द, इन 7 जगहों पर सैर कर मन को दें खुशी

गिर नेशनल पार्क

गिर नेशनल पार्क में आपको एशियाई शेर के अलावा कई जानवरों की 40 अन्य प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं, जिनमें स्पौट हिरण, सांबर आदि भी शामिल हैं। इस जगह पर आपको जानवरो और मनुष्य का संगम देखने को मिलता है क्योंकि यहां शेर और मनुष्य एक ही साथ रहते हैं और आते जाते रहते हैं। कोई भी किसी को हानि नही पहुंचाता।

पर्यटन के लिहाज से गुजरात है बेहद प्रसिद्द, इन 7 जगहों पर सैर कर मन को दें खुशी

अहमदाबाद

अहमदाबाद को विश्व धरोहर शहर घोषित किया गया है। अगर आप धार्मिक स्थलों पर घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो आप अहमदाबाद के स्वामी नारायण मं‍दिर, साबरमती आश्रम, सिदि सईद मस्जिद में घूम सकती हैं। आपको यहां गुजराती व्यंजनों से सजी थाली आसानी से मिल जाएगी। आप यहां थेपला, ढोकला, मुठिया का मजा ले सकती हैं।

पर्यटन के लिहाज से गुजरात है बेहद प्रसिद्द, इन 7 जगहों पर सैर कर मन को दें खुशी

दीउ

अगर आपको बीच पर घूमने का मजा लेना है, तो दीउ एक बेहतरीन जगह है। दीउ छोटा-सा शहर एक पुल से गुजरात से जुड़ा हुआ है आप दीउ में घोग्लाह बीच, नागोआ बीच, गोप्ती माता बीच पर अपनी छुट्टियां बिता सकती हैं।

पर्यटन के लिहाज से गुजरात है बेहद प्रसिद्द, इन 7 जगहों पर सैर कर मन को दें खुशी

पोरबंदर बीच

पोरबंदर बीच को लोकप्रिय रूप से चौपाटी के रूप में जाना जाता है, पोरबंदर समुद्र तट भारत में सबसे अधिक घूमने जाने वाले समुद्र तटों में से एक है जो पोरबंदर में स्थित है। इस जगह पर आप अपने परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं और खूब मस्ती कर सकते हैं। बच्चे यहां स्केटिंग रिंक का आनंद ले सकते हैं। यहां पर समुद्र तट के पास एक हुज़ूर पैलेस स्थित है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण है। गुजरात का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह यहां स्थित है और राज्य के व्यावसायिक विकास में समुद्र तट काफी सहायक है। अगर आप गुजरात में घूमने के लिए किसी शांतिपूर्ण जगह की तलाश में हैं तो आपको पोरबंदर बीच घूमने के लिए लिए जरुर जाना चाहिए।

पर्यटन के लिहाज से गुजरात है बेहद प्रसिद्द, इन 7 जगहों पर सैर कर मन को दें खुशी

लक्ष्मी विलास पैलेस

राजसी ठाट-बाट से सजा लक्ष्मी विलास महल वड़ोदरा में स्थित है। ये खूबसूरत महल बकिंगघम पैलेस से भी चार गुना बड़ा बताया जाता है। इस महल का एक हिस्सा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है जहां महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय है। यहां पर संगमरमर और कांस्य की कलाकृतियां देख सकती हैं। यहां पर आपको कई बेहतरीन रेस्टोरेंट मिलेंगे, जहां आप अपनी पसंद के खाने का मजा ले सकती हैं।

पर्यटन के लिहाज से गुजरात है बेहद प्रसिद्द, इन 7 जगहों पर सैर कर मन को दें खुशी

जूनागढ़

जूनागढ़ गुजरात राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। राज्य की रियासती राजधानी होने के नाते यह कई ऐतिहासिक स्मारकों का केंद्र है। जूनागढ़ गिरनार पहाड़ियों और विश्व प्रसिद्ध गिर राष्ट्रीय उद्यान के बेहद करीब स्थित है। जूनागढ़ की यात्रा करने वाले पर्यटक यहां पर सक्काबाग चिड़ियाघर, वन्यजीव संग्रहालय, मोहब्बत मकबरा, उपरकोट किला, गिरनार हिल्स, गिर राष्ट्रीय उद्यान जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। जो भी पर्यटक गुजरात राज्य में घूमने की अच्छी जगह की तलाश में हैं उन्हें जूनागढ़ कि यात्रा जरुर करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
भूपेंद्र यादव से मिले 10 से अधिक TMC सांसद, राजनीतिक हलचल तेज; बैठक में शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद
भूपेंद्र यादव से मिले 10 से अधिक TMC सांसद, राजनीतिक हलचल तेज; बैठक में शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, शरद पवार का संदेश—‘तीन साल का समय है, सभी को साथ जोड़ना जरूरी’
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, शरद पवार का संदेश—‘तीन साल का समय है, सभी को साथ जोड़ना जरूरी’
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर