न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के ये 7 महंगे घर जिनकी कीमत उड़ा देगी आपके होश, आम आदमी की सोच से भी परे

लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए देश के कुछ ऐसे महंगे घर लेकर आए हैं जो आम आदमी की सोच से भी परे हैं। जी हां, हम जो घर आपको बताने जा रहे हैं वो बड़े रईस लोगों के हैं और उनकी कीमत होश उड़ा देने वाली हैं। तो आइये जानते हैं देश के सबसे महंगे घरों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Feb 2022 3:02:15

भारत के ये 7 महंगे घर जिनकी कीमत उड़ा देगी आपके होश, आम आदमी की सोच से भी परे

हर आम आदमी अपने जीवन में घर बनाने के बारे में जरूर विचार करता हैं और इसके लिए मेहनत करते हुए पूंजी जमा करता हैं। घर के लिए इंसान अपने बजट के अनुसार ही इन्वेस्ट कर पाता हैं। हांलाकि वह दूसरों के आलिशान घर को देखकर सोचता हिया कि उसका भी ऐसा घर हो। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए देश के कुछ ऐसे महंगे घर लेकर आए हैं जो आम आदमी की सोच से भी परे हैं। जी हां, हम जो घर आपको बताने जा रहे हैं वो बड़े रईस लोगों के हैं और उनकी कीमत होश उड़ा देने वाली हैं। तो आइये जानते हैं देश के सबसे महंगे घरों के बारे में...

expensive houses of india,holidays,travel,tourism

एंटीलिया, मुंबई

एंटीलिया भारत की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में से एक है जिसमें 27 मंजिल शामिल हैं। और, इसमें वे सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इसमें एक सैलून, एक मूवी थियेटर, एक आइसक्रीम पार्लर, एक स्विमिंग पूल, मल्टी-फ्लोर कार पार्किंग, 3 हेलीपैड हैं, जैसी अनेकों शानदार फैसलिटीज मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की कीमत 6,000 - 12,000 करोड़ रुपए के बीच है। मुंबई घूमने के दौरान आप अंबानी फैमिली का ये घर देखना बिल्कुल न भूलें।

expensive houses of india,holidays,travel,tourism

मन्नत, मुंबई

आए दिन मुंबई में शाहरुख खान के बंगले के बाहर भीड़ देखने को मिलती रहती है। मन्नत एक आलीशान प्रॉपर्टी है जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अरब सागर के सामने बना ये विशाल बंगला मुंबई के बांद्रा में बैंडस्टैंड में स्थित है। रिपोर्टों के अनुसार, इस 6 मंजिला ऊंची इमारत की लागत लगभग 200 करोड़ रुपए है और इसमें कई बेडरूम, एक जिम, लाइब्रेरी और कई लग्जरी चीजें शामिल है।

expensive houses of india,holidays,travel,tourism

जिंदल हाउस, दिल्ली

नवीन जिंदल का ये घर लुटियंस बंगला क्षेत्र में स्थित है और 3 एकड़ में फैला हुआ है। ये आकर्षक इमारत नई दिल्ली के सबसे महंगे आलिशान घरों में आती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रॉपर्टी 120-150 करोड़ रुपए की है। दिल्ली दर्शन के दौरान आप बाहर-बाहर से इस लग्जुरियस घर को निहार सकते हैं।

expensive houses of india,holidays,travel,tourism

रुइया हाउस, दिल्ली

रवि रुइया और शशि रुइया का ये घर दिल्ली में स्थित है। यह विशाल बंगला एस्सार समूह के मालिकों और बिजनेस टाइकून, रुइया भाइयों का है। यह खूबसूरत हवेली 2.24 एकड़ में फैली हुई है और रिपोर्टों के अनुसार, इसकी कीमत 120 करोड़ रुपए है।

expensive houses of india,holidays,travel,tourism

अबोड, मुंबई

मुंबई में एक और खूबसूरत घर है, जो 16,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। अनिल अम्बानी का ये घर लगभग 70 मीटर ऊंचा है। मुंबई के पाली हिल में स्थित इस संपत्ति में एक स्विमिंग पूल, एक स्पा, एक जिम और यहां तक कि अन्य चीजों के अलावा एक हेलीपैड भी शामिल है। ये घर 7 स्टार होटल की तरह भी दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की वैल्यूएशन 5,000 करोड़ रुपए है।

expensive houses of india,holidays,travel,tourism

रतन टाटा का रिटायरमेंट होम, मुंबई

टाटा समूह के मालिक रतन टाटा का घर भी बेहद आलीशान है। मुंबई के कोलाबा में स्थित इस घर की कीमत लगभग 150 करोड़ रुपए है। 13,350 वर्ग फुट में फैला यह घर 7 लेवल्स में बंटा हुआ है। इस आलिशान प्रॉपर्टी में एक जिम, एक मीडिया रूम, एक सन डेक, एक प्राइवेट पार्किंग और एक इन्फिनिटी पूल भी है।

expensive houses of india,holidays,travel,tourism

वाइट हाउस इन द स्काई, बेंगलुरु

किंगफिशर के मालिक विजय माल्या का घर 'वाइट हाउस इन द स्काई' भी देश के आलिशान घरों में से एक है। बेंगलुरु में स्थित इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर में ऐसी कई सुख-सुविधाएं हैं, जिसके बारे में एक आम आदमी कल्पना भी नहीं कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!