न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाइटलाइफ का पूरा मजा लेने के लिए बनाएं इन 7 शहरों में घूमने का प्लान

लेकिन ऐसी बहुत ही कम जगहें हैं जहां की नाइटलाइफ को अच्छे से एंजॉय किया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको भारत के उन शहरों के बारे में जो अपने कार्य क्षेत्र के साथ-साथ अपनी नाइट लाइफ के लिए भी बहुत पसंद किए जाते हैं। तो आइये जानते हैं इन शहरों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 6:55:16

नाइटलाइफ का पूरा मजा लेने के लिए बनाएं इन 7 शहरों में घूमने का प्लान

जब भी आप कहीं घूमने जाते हैं तो बस घूमते ही रहना चाहते हैं फिर चाहे वह दिन हो या रात। देखा जा रहा हैं कि आजकल युवा दिन से ज्यादा नाइटलाइफ को एंजॉय करना पसंद करते हैं और वे घूमने के लिए भी ऐसी ही जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां वे नाइटलाइफ का पूरा मजा ले सकें। देश में पर्यटन के लिए तो बहुत जगहें हैं लेकिन ऐसी बहुत ही कम जगहें हैं जहां की नाइटलाइफ को अच्छे से एंजॉय किया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको भारत के उन शहरों के बारे में जो अपने कार्य क्षेत्र के साथ-साथ अपनी नाइट लाइफ के लिए भी बहुत पसंद किए जाते हैं। तो आइये जानते हैं इन शहरों के बारे में...

नाइटलाइफ का पूरा मजा लेने के लिए बनाएं इन 7 शहरों में घूमने का प्लान

मुंबई

सपनों का शहर मुंबई अपनी नाइटलाइफ के लिए फेमस है। सिटी ऑफ लाइट्स के नाम से मशहूर यह शहर पार्टी के लिए बेहतरीन जगह है। मुंबई के विषय में एक बात कही जाती है कि यह शहर रात में भी नहीं सोता जिसका कारण यहां रोजाना बढ़ती युवाओं की आबादी है। यहां आपको ढेरों नाइट क्लब, पब, बार और डिस्को दिख जाएंगे जहां आप शानदार नाइट का अनुभव ले सकते हैं। यहां घूमने के लिए एलीफेंटा गुफाएं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मरीन ड्राइव, जुहू बीच जैसी कई शानदार जगहें हैं।

नाइटलाइफ का पूरा मजा लेने के लिए बनाएं इन 7 शहरों में घूमने का प्लान

पुणे

महाराष्ट्र का पुणे शहर अपने बेहतरीन शहरी जीवन के लिए जाना जाता है। यह शहर एक बड़ी युवा आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। जिसका कारण है, कॉर्पोरेट केंद्रों और शैक्षिक संस्थाओं की बढ़ती संख्या। उन्नत शैक्षणिक संस्थानों की वजह से पुणे को 'पूर्व का ऑक्सफोर्ड' का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा यह शहर अपनी नाइट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको 100 से भी ज्यादा नाइट क्लब, पब, बार दिख जाएंगे। दिन भले ही यहां व्स्यत हो पर शाम यहां की रंगीन गुजरती है।

नाइटलाइफ का पूरा मजा लेने के लिए बनाएं इन 7 शहरों में घूमने का प्लान

चंडीगढ़

अगर आप एनर्जी और रोमांचक एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं, तो चंडीगढ़ से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। पूरी दुनिया में पंजाब की एनर्जी और जीवंतता फेमस है। यहां विकसित हो रहा आईटी क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थान की बढ़ती संख्या ने इस शहर की नाइट लाइफ को रंगीन बना डाला है। यहां का एक बड़ा युवा वर्ग अपनी मौज मस्ती के लिए नाइट क्लब, पब,बार, डिस्कों की तरफ रूख कर रहा है। चाहें आप भारत में कहीं भी घूमें, लेकिन पार्टी में पंजाबी म्यूजिक के बिना मजा अधूरा लगता है। कई नाइटक्लबों, भव्य स्मारकों और तारों से जगमगाती भीड़ के साथ चंडीगढ़ अद्भुत पर्यटक आकर्षणों वाला शहर है। सुबह के वक्त आप चंडीगढ़ का रॉक गार्डन, सुखना झील, एलांते मॉल, टिम्बर ट्रेल और चंडीगढ़ रोज गार्डन घूम सकते हैं।

नाइटलाइफ का पूरा मजा लेने के लिए बनाएं इन 7 शहरों में घूमने का प्लान

बैंगलोर

बैंगलोर का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में आईटी सेक्टर आता है, पर ऐसा नहीं है यह शहर आईटी हब के साथ-साथ अपनी नाइट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। शहर में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां आप बेस्ट नाइट एक्सपीरियंस कर सकते हैं। एमजी रोड, चर्चगेट, ब्रिगेड रोड और जेपी नगर में शानदार नाइट क्लब और पब मौजूद हैं। यहां आप अपनी शामों को रंगीन बना सकते हैं।

नाइटलाइफ का पूरा मजा लेने के लिए बनाएं इन 7 शहरों में घूमने का प्लान

शिलॉन्ग

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग देश के सबसे मशहूर हिल स्टेशन में से एक है। यहां सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिलती है, जो आपके नाइटलाइफ के लुत्फ को कई गुना बढ़ा सकती है। नैचुरल खूबसूरती की वजह से इसे ‘ईस्ट का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है। यह हिल स्टेशन अपने स्वादिष्ट खाने और म्यूजिक के लिए जाना जाता है। अन्य शहरों से अलग शिलांग में नाइटलाइफ अद्वितीय है, जिसमें लाइव बैंड, कराओके एक्ट और बार हैं। हाल के वर्षों में शिलांग भारत में कुछ बेहतरीन नाइटक्लब लेकर आया है।यह पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है और निश्चित रूप से एक नाइटलाइफ अनुभव को पूरा करता है।

नाइटलाइफ का पूरा मजा लेने के लिए बनाएं इन 7 शहरों में घूमने का प्लान

गोवा

जब भी समुद्र के किनारे पार्टी और नाइटलाइफ का जिक्र होता है, तो सबसे पहले जुबां पर गोवा का नाम आता है। नाइटलाइफ का मजा लेने के लिए गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसे भारत की पार्टी कैपिटल कहा जाता है। गोवा में कई नाइट क्लब, समुद्र तट और शानदार बार हैं। साल भर में यहां कई म्यूजिक और इंटरनेशनल फेस्टिवल आयोजित होते हैं, जिनमें लाखों लोग शिरकत करते हैं। यहां के समुद्री बीच देश-विदेशी पर्यटकों के मध्य काफी प्रसिद्ध हैं। नाइट पार्टी, बूज़, क्लबों को गोवा का पर्याय कहा जा सकता है। रात के वक्त समुद्र तटों के किनारे पार्टी करना यादगार अनुभव हो सकता है। गोवा में आप बागा बीच, कलंगुट बीच, कैसीनो प्राइड, अंजुना पिस्सू बाजार, साइलेंट नॉइज़ क्लब, लेपर्ड वैली, अगोंडा, जुगनू गोअन बिस्ट्रो बार, क्लब क्यूबाना और टीटो स्ट्रीट में नाइटलाइफ का आनंद ले सकते हैं।

नाइटलाइफ का पूरा मजा लेने के लिए बनाएं इन 7 शहरों में घूमने का प्लान

दिल्ली

अगर नाइटलाइफ का मतलब आपके लिए क्लब करना और पार्टी करना है तो दिल्ली आपके लिए परफेक्ट शहर है। भारत की राजधानी में हर स्वाद, बजट, उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ है। ग्रेटर कैलाश, कनॉट प्लेस और हौज़ खास विलेज दिल्ली के सबसे अच्छे नाइटक्लबों में शुमार हैं। दिल्ली में वह सब कुछ है जो आप चाहते हैं। यह शहर जानता है कि मंडे ब्लूज़ को कैसे दूर किया जाए और मूड को जीवंत, मज़ेदार बनाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

खान सर आखिर कहां गायब हैं, पुलिस लगातार कर रही तलाश; गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस से भी किया संपर्क
खान सर आखिर कहां गायब हैं, पुलिस लगातार कर रही तलाश; गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस से भी किया संपर्क
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
INDIA ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा तेज; AAP-DMK की दूरी, विपक्षी रणनीति पर मंथन
INDIA ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा तेज; AAP-DMK की दूरी, विपक्षी रणनीति पर मंथन
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर