न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 6 लोकेशन, जिंदगी भर के लिए सहेजें यहां की यादें

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए भारत की कुछ ऐसी लोकेशन की जानकारी लेकर आए हैं जो हनीमून के लिए बेस्ट हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 Jan 2022 10:37:12

हनीमून के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 6 लोकेशन, जिंदगी भर के लिए सहेजें यहां की यादें

शादियों का सीजन जारी है जिसमें सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ता हैं दूल्हा और दुल्हन को जहां रीती-रिवाज और फंक्शन के चक्कर में उन्हें थकान तो होती ही हैं लेकिन इसी के साथ ही घर में मेहमानों के चलते प्राइवेसी भी कहीं छिन जाती हैं। ऐसे में नवविवाहित जोड़े इन सबसे दूर शांति-सुकून के लिए हनीमून पर जाते हैं जहां वे एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें और किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। इसी के साथ ही यह समय उनके लिए जींदगीभर की यादें बन जाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए भारत की कुछ ऐसी लोकेशन की जानकारी लेकर आए हैं जो हनीमून के लिए बेस्ट हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

places of india are best for honeymoon,holidays,travel,toiurism

अंडमान
अंडमान हनीमून के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है जहां आप के पैरों तले पानी होगा और आपको जमीन से दूर कुछ समय समुद्र के पास गुजारने का मौका मिलेगा। अंडमान में एक द्वीप समूह बहुत सारे हनीमून मनाने वालों को आकर्षित करता है। इन दिनों हनीमून कपल्स के बीच अंडमान जाने का क्रेज काफी बढ़ गया है। अंडमान जो कि बे ऑफ बंगाल (बंगाल की खाड़ी) के अद्भुत ब्लू वाटर में स्थित है, वहां आपको एक सुनहरा समय बिताने मिलेगा। पानी के अंदर और आसपास टाइम बिताना आपके और आपके जीवन साथी के प्यार और रोमांस के उन पलों को जीवन भर के लिए समेट देगा। अंडमान और निकोबार आईलैंड केवल समुद्र तट और समुद्री जीवों के बारे में नहीं है या फिर एक पर्फेक्ट वेदर के बारे में नहीं है बल्कि यह जगह विभिन्न व्यंजन के लिए भी फेमस है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ एक आईलैंड से दूसरे आईलैंड में घूम सकते हैं और इसके अलावा स्कूबा डाइविंग, बोट राइड, या स्नॉर्कलिंग, पानी में तैराकी, भी कर सकते हैं।

places of india are best for honeymoon,holidays,travel,toiurism

दार्जिलिंग

हनीमून के लिए एक आदर्श जगह दार्जिलिंग भी है जो कि हिमालय के नीचे स्थित है। दार्जिलिंग में नाइट में कैंप फायर करने में बहुत आनंद आता है और हनीमून की रात की बात ही क्या हो अगर डिनर और वाइन आप और आपके पार्टनर के बीच हर चीज को गर्म कर दें। दार्जिलिंग में चाय के बागान है जो कि देखने में मन मोहक लगते हैं और यहां वक्त बिताना आप और आपके पार्टनर की लाइफ में और भी ज्यादा प्यार जोड़ने में मदद करेगा। यहां आपको सर्दियों के मौसम में बहुत ज्यादा टूरिस्ट देखने को नहीं मिलेंगे इसलिए आप अपने पार्टनर के साथ प्यार भरे पल यहां आराम से बिता सकते हैं। इस रोमांटिक हनीमून प्लेस जगह पर ठंडी हवा चलने पर आप अपने पार्टनर के गाल पर एक प्यारा सा छोटा सा किस दे सकते हैं जिसके लिए आप इतनी देर से इंतजार कर रहे थे। यहां पर ट्रैकिंग, हाईकिंग करना आपके हनीमून ट्रिप में और ज्यादा रोमांच को जोड़ देगा इसके अलावा यहां की टॉय ट्रेन राइड यहां का एक खास आकर्षण है जिसमें जाना ना भूलें।

places of india are best for honeymoon,holidays,travel,toiurism

मनाली

हनीमून में मनाली का नाम तो आपने सुना ही होगा और सभी लोग जानते हैं कि हनीमून के लिए इसे सबसे पहली पसंद माना जाता है। कुल्लू मनाली आपके हनीमून के लिए एक फेवरेट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। हिमालय की दो जुड़वां बहने आपको बहुत ही अमेजिंग एक्सपीरियंस देंगे जहां आप यहां की वादियों की सुंदरता को अपने साथी के साथ प्यार करते हुए निहार सकते हैं। यहां के स्नौ से ढके हुए पहाड़, ठंडी-ठंडी हवाएं, बहुत ही सुहावना मौसम, आपके हनीमून में चार चाँद लगा देंगे। मनाली जनवरी के महीने में यह आपका फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है जहां आप स्कीइंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग का आनंद उठा सकते हैं।

places of india are best for honeymoon,holidays,travel,toiurism

शिमला

पहाड़ियों की रानी, शिमला हनीमून कपल्स के लिए बहुत जाना माना स्थान है और यहां जाने के लिए कोई फिक्स मौसम या समय नहीं है क्योंकि यहां सालभर मौसम अच्छा रहता है इसलिए आप कभी भी यहां जा सकते हैं। जब जनवरी के महीने में ठंड आती हैं, तब यह प्यार करने और एक दूसरे के आलिंगन में बैठने का सबसे सर्वश्रेष्ठ समय होता है। शिमला में आपको एकदम अलग एक्सपीरियंस मिलेगा जहां आप अपने पार्टनर का हाथ थाम कर हरे- भरे मौसम में कुल्ल्हड़ की चाय की चुस्की लेंगें या यहां की हाईकिंग का आनंद उठाएंगे। कुल मिलाकर कहां जाए तो शिमला में आपको हनीमून का परम आनंद आएगा। यहां के जादू भरे स्नोफॉल आपके रोमांस और प्यार को बड़ा देंगे जिसका आप और आपके पार्टनर इंतजार कर रहे हैं इसलिए हनीमून मनाने शिमला जरुर जाएं और यहां की कुफ्री राइड भी लेना न भूलें।

places of india are best for honeymoon,holidays,travel,toiurism

गोवा
हनीमून की जब भी बात आती है तो गोवा को भारत में सबसे एग्जॉटिक हनीमून डेस्टिनेशन के नाम से जाना जाता है। गोवा आपके पार्टनर और आपके लिए प्यार भरी जगह है जहां आपको कई सारी सुंदर बीचेस, सुहाना मौसम, बेशुमार व्यंजन, मस्ती से भरा माहौल और हर वह चीज मिलेगी जो कि आपके हनीमून को स्पाइसी बना देंगी। गोवा में हर किसी के इंजॉय करने के लिए कुछ ना कुछ है। यहां के सुंदर बीचेज जो कि ना सिर्फ शांत माहौल देते हैं बल्कि आप और आपके साथी को प्यार में डूबने का मौका भी देते हैं। तो तैयार हो जाइए और अपना हनीमून वेकेशन गोवा में बिताईए जहां आप सनबाथ, स्पा, फ्लोटिंग टेंट, आदि में एक दूसरे के साथ खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

places of india are best for honeymoon,holidays,travel,toiurism

कश्मीर
सारे हनीमून कपल्स लिए स्वर्ग के समान कश्मीर को हेवन ऑन अर्थ कहा जाता है। यहां की सुंदरता, माहौल, मौसम और यहां का सब कुछ जो कि कश्मीर में मौजूद है वह और किसी जगह में नहीं है। कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है और यह नवविवाहित जोड़ों के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान है। कश्मीर में नाव की सवारी आपको और आपके पार्टनर को बहुत अच्छा अनुभव देंगी। बीच-बीच में बर्फबारी आप और आपके पार्टनर के बीच के प्यार को बढ़ाएगी। डल झील में सूर्य का एक बहुत ही मनोरम नजारा देखने को मिलता है जो आप और आपके पार्टनर को आश्चर्यचकित कर देगा। हिमालय कि बर्फ का नजारा तो आप मिस कर ही नहीं सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!