न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काम के लिए जा रहे हैं हैदराबाद, जरूर करें इन 6 जगहों की सैर

ये शहर असल में घूमने वाली जगह है और याद रखने वाली भी। आज इस कड़ी में हम आपको हैदराबाद की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक दिन में घूमा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं हैदराबाद की इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 4:44:31

काम के लिए जा रहे हैं हैदराबाद, जरूर करें इन 6 जगहों की सैर

जब भी कभी दक्षिण भारत में घूमने की बात आती हैं तो कुछ जगहें ऐसी हैं जो अपनी अलग पहचान रखते हैं। इन्हीं में से एक हैं हैदराबाद जो अपने पर्यटन के लिए जाना जाता हैं। यहां का खानपान, लहजा, संस्कृति ऐसी हैं कि सभी को आकर्षित करती हैं। अगर आप एक दिन काम के लिए भी हैदराबाद जा रहे हैं तो यहां घूमने का प्लान जरूर बनाए। ये शहर असल में घूमने वाली जगह है और याद रखने वाली भी। आज इस कड़ी में हम आपको हैदराबाद की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक दिन में घूमा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं हैदराबाद की इन जगहों के बारे में...

best places to visit in hyderabad,holidays,travel,tourism

एनटीआर गार्डेन्स

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एनटी रामा राव की याद में बनाया गया है। 36 एकड़ में फैला ये बगीचा अच्छा समय बिताने के लिए बेहतरीन जगह है। 40 करोड़ की लागत के साथ बना ये गार्डेन 2002 में बनवाया गया है। 150 प्रजाति के प्लांट भी देखने को मिलेंगे। बच्चों की मस्ती के साथ खाने-पीने के विकल्प भी आपको मिल जाएंगे। यहां आपको मिनी ट्रेन के मजे लेने का मौका भी मिलेग।

best places to visit in hyderabad,holidays,travel,tourism

लुम्बिनी पार्क और हुसैन सागर झील

शहर के बीचोंबीच लुम्बिनी पार्क बना है। यहां पर लोग इसलिए भी आते हैं क्योंकि ये दूसरे जगहों जैसे नेकलेस रोड और बिरला मंदिर के पास ही है। खास बात ये है कि ये पार्क हुसैन सागर झील के पास ही बना है। इस पार्क और झील की खासियत बिलकुल पानी के बीच में बनाई बुद्ध जी की प्रतिमा भी है। जहां तक लोग बोटिंग करते हुए जाते ही हैं। इस पार्क को 19994 में बनवाया गया था।

best places to visit in hyderabad,holidays,travel,tourism

स्नो वर्ल्ड

स्नो वर्ल्ड हैदराबाद का मशहूर एम्यूज्मेंट पार्क है। 2 एकड़ में बना ये पार्क बच्चों को खासतौर पर आकर्षित करता है। साल 2004 में खोला गया ये पार्क हुसैन सागर लेक के पास ही है। करीब 20 टन कृत्रिम बर्फ से बने स्नो वर्ल्ड में लगता है कि आप सच में पहाड़ों पर बर्फ के बीच आ गए हैं। यहां पर स्नो फॉल का मजा भी लिया जा सकता है क्योंकि सेशन खत्म होने के पहले 5 मिनट में ये फेसिलिटी भी दी जाती है।

best places to visit in hyderabad,holidays,travel,tourism

रमोजी फिल्म सिटी

जी हां, रमोजी फिल्म सिटी सच में बहुत बड़ी है। ये इतनी बड़ी है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इसे फिल्म प्रोड्यूसर रमोजी राव ने 1996 में बनवाया था। ये एक फिल्म स्टूडिओज का संग्रह जैसा है। इसके कई हिस्सों को आपने फिल्मों में देखा भी होगा। यहां आप टूरिस्ट के तौर पर जाकर घूम भी सकते हैं। कुछ फीस के साथ ये अनोखा शहर घूमा जा सकता है। इस फिल्म सिटी को पसंद करने वाले असंख्य हैं। क्योंकि यहां हर साल आने वाले यात्रियों की संख्या 1.5 मिलियन तक भी हुई है। यहां घूमने के दौरान एम्यूजमेंट पार्क के मजे भी लिए जा सकते हैं। इतना ही नहीं इस जगह के अंदर ही आपको 6 होटल भी मिलेंगे। इस जगह पर आकर आप फिल्म बाहुबली के दोनों ही पार्ट के सेट देख सकते हैं। इन्हें आज भी सहेज कर यहां रखा गया है। ऐसे ही कई फिल्मी सेट यहां आपको मिल जाएंगे।

best places to visit in hyderabad,holidays,travel,tourism

सालार जंग म्यूजियम

देश के तीन राष्ट्रीय म्यूजियम में से एक सालार जंग म्यूजियम हैदराबाद के दार-उल-शिफा में है। मूसी नदी के दक्षिणी किनारे पर बना ये म्यूजियम असल में सालार जंग परिवार का व्यक्तिगत कलेक्शन है। यहां पर सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि जापान, नेपाल, पर्शिया, इजिप्ट, नॉर्थ अमेरिका, बर्मा, चीन आदि देशों के आर्टिफेक्ट, स्कल्पचर, टेक्सटाइल और मेन्यूस्क्रिप्ट के साथ कई दूसरी चीजें भी हैं। ये दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियमों में से भी एक है।

best places to visit in hyderabad,holidays,travel,tourism

गोलकोंडा फोर्ट

इस किले को भले ही 14 वीं शताब्दी में बनवाया गया था लेकिन 1687 ई में इस पर औरंगजेब ने जीत दर्ज कर ली थी। ये किला ग्रेनाइट की पहाड़ी पर बना है। इसके चारों पर 3 मील लंबी दीवार है और 8 दरवाजे भी। इस किले के दक्षिण में मूसी नदी भी बहती है। ये उस प्रांत में बना है जो कभी हीरों के लिए जाना जाता था। प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा भी इसी सरजमीं से निकाला गया था। ऐसे ही कई और हीरे भी यहां से निकले हैं जिन्हें पूरी दुनिया में प्रसिद्धि मिली। इस एक किले के अंदर चार और किले भी हैं। इतना ही नहीं अंदर मस्जिद और कई शाही हॉल भी हैं। यहां पर एक फतेह दरवाजा भी है, जिसके लिए माना जाता है कि औरंगजेब ने जीत के बाद यहीं से सिपाहियों के मार्च के बीच प्रवेश किया था। ये पूरा किला इतिहास की तस्वीर सामने रख देता है। ये भी बताता है कि पहले के लोग कितनी प्लानिंग के साथ किले बनवाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!