Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेड़ों की कम होती संख्या के बीच दुनिया के इन 5 सबसे बड़े जंगलों ने बचा रखा हैं जीवन, आइये जानें

ये इतने विशाल और खतरनाक हैं कि अगर कोई उनके अंदर घुस जाए तो बाहर निकलने में कई दिन लग सकते हैं और हो सकता है कि आप तरह-तरह के जानवरों के शिकार भी हो जाएं। ये जंगल काफी एडवेंचर्स है। यदि आप एडवेंचर प्रेमी है तो आपको इन जंगलों के बारे में जरूरी जानना चाहिए। आइये जानते है दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक जंगलों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 4:56:04

पेड़ों की कम होती संख्या के बीच दुनिया के इन 5 सबसे बड़े जंगलों ने बचा रखा हैं जीवन, आइये जानें

वर्तमान समय की इस बदलती दुनिया में लोग आधुनिकता और तकनिकी की ओर जाते जा रहे हैं जिसके चलते पर्यावरण सुरक्षा और वृक्षारोपण की तरफ लोग बहुत कम ध्यान दे रहे हैं। लेकिन आपको यह बात समझने की जरूरत हैं कि बिना वृक्ष के जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं। आज के समय में तेजी से जंगलों का सफाया हो रहा हैं और वहां कई बड़ी बिल्डिंग और मॉल बन रहे हैं। यही कारण हैं कि हवा इतनी प्रदूषित हो गई हैं जिसकी कोई हद नहीं हैं। हवा में लगातार बीमारियां घुल रही हैं। हांलाकि सुखद बात यह हैं कि अभी भी दुनिया में 50% भाग में जंगल स्थित है जिनका संरक्षण करना जरूरी हैं।

दुनिया में कई तरह के जंगल हैं जिन्होंने अपना पांव जमा कर इंसानों का सामना किया है। ये जंगल ऐसे हैं जो बेहद विशाल और खतरनाक हैं जिनके बारे में जानने की इच्छा हर किसी को होती है। यहां कई खूंखार और खतरनाक जानवर निवास करते हैं। ये इतने विशाल और खतरनाक हैं कि अगर कोई उनके अंदर घुस जाए तो बाहर निकलने में कई दिन लग सकते हैं और हो सकता है कि आप तरह-तरह के जानवरों के शिकार भी हो जाएं। ये जंगल काफी एडवेंचर्स है। यदि आप एडवेंचर प्रेमी है तो आपको इन जंगलों के बारे में जरूरी जानना चाहिए। आइये जानते है दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक जंगलों के बारे में...
most dangerous jungles in world,holidays,travel टैगा जंगल

दुनिया का सबसे बड़ा जंगल टैगा जंगल एशिया में रूस कनाडा यूरोप के कुछ देशों और नॉर्थ अमेरिका तक फैला हुआ है इसका क्षेत्रफल एक करोड़ 20 लाख से भी ज्यादा है। यह जंगल अंटार्कटिक महासागर में भी मौजूद है। अगर इस जंगल का कुल क्षेत्रफल देखा जाए तो यह भारत और चीन के पूरे एरिया से भी ज्यादा है।

इस जंगल का ज्यादातर हिस्सा उत्तरी ध्रुव से लगा हुआ है। इसलिए यह एक ठंडा जंगल है इसे Cold forest भी कहते हैं। टैगा जंगल अटलांटिका महासागर में भी स्थित है। इस जंगल में लगातार बर्फबारी होती रहती है इसलिए यहां इंसानों का जीवन असंभव है। इसलिए यहां पशु और पक्षियों की प्रजातियां भी कम पाई जाती है। लेकिन यह जंगल इतना सुंदर है कि इसे स्वर्ग भी कहा जा सकता है। most dangerous jungles in world,holidays,travel
अमेजन

इस जंगल को ‘धरती का फेफड़ा’ भी कहा जाता है और वो इसलिए कि धरती के कुल ऑक्सीजन का करीब 20 फीसदी हिस्सा इसी जंगल से प्राप्त होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नमी युक्त यह विशाल जंगल कुल 70 लाख वर्ग किलोमीटर यानी 1।7 अरब एकड़ में फैला हुआ है। इसकी विशालता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि यह अकेला जंगल कुल 9 देशों की सीमाओं को छूता है। यह जंगल देखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही यह रहस्यमय भी है। कहते हैं कि इस जंगल में घुसने के बाद अगर कोई रास्ता भटक जाए तो फिर बाहर निकलना नामुमकिन हो जाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस विशाल जंगल में पेड़-पौधों की 16 हजार से अधिक प्रजातियां हैं, जबकि 25 लाख से अधिक कीड़ों की भी प्रजातियां यहां पाई जाती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस जंगल में इंसान नहीं रहते, बल्कि 500 से अधिक आदिवासी प्रजातियां यहां निवास करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से 50 फीसदी प्रजातियां तो ऐसी हैं, जिनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क ही नहीं है और कुछ ऐसी भी हैं, जो बाहरी दुनिया के लोगों को देखते ही मार देते हैं। अमेजॉन की जंगल जहां जानवरों के लिए स्वर्ग है तो वही इंसानों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है।यहां पर कई ऐसे जानवर पाए जाते हैं जो इंसानों को कच्चा चबा जाने में दम रखते हैं।

most dangerous jungles in world,holidays,travel कांगो रेनफॉरेस्ट

इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल कहा जाता है। यह मध्य अफ्रीका में स्थित है और इसका ज्यादातर हिस्सा कांगो देश में फैला हुआ है। 23 लाख वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैला यह जंगल भी इतना बड़ा है कि यह छह देशों में फैला हुआ है। कांगो जंगल आकार में अलास्का और दक्षिण अफ्रीका से भी ज्यादा बड़ा है। कांगो के जंगल को 'वर्षावन' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां अधिकतर समय बारिश ही होती रहती है और खूब होती है। कहते हैं कि इस जंगल के कई हिस्से ऐसे भी हैं, जहां इंसान भी आज तक नहीं पहुंच पाए हैं। यहां तक कि जंगल में रहने वाले लोग भी पूरा जंगल नहीं घूम पाए होंगे।

इस जंगल में एक-दो नहीं बल्कि कुल पांच नेशनल पार्क हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है। इस जंगल में 11 हजार से भी अधिक प्रकार के पेड़-पौधे मौजूद हैं। इनमें से एक हजार तो ऐसे हैं जो सिर्फ इसी जंगल में उगते हैं। इसके अलावा यह जंगल 2000 से भी अधिक तरह के जीवों और एक हजार से भी अधिक तरह की चिड़ियों का घर है। इस जंगल के बीच से कांगो नदी निकलती है, जिसकी लंबाई करीब 4700 किलोमीटर है। यह अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी जबकि दुनिया की सबसे गहरी नदी है।

most dangerous jungles in world,holidays,travel
वल्डीवियन टेंपरेट वर्षावन

विश्व का सबसे बड़ा जंगल वल्डीवियन टेंपरेट वर्षावन साउथ अमेरिका में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 2 लाख 48 हजार वर्ग किलोमीटर है। यह जंगल आकार में यूनाइटेड किंगडम से भी ज्यादा है। यह दक्षिण अमेरिका के कुछ देशों में फैला हुआ जंगल है। मुख्य रूप से यह चिल्ली और अर्जेंटीना का हिस्सा है। यह एक रेन फॉरेस्ट है, जिसके कारण यहां लगातार बारिश होती रहती है।

इस जंगल में 122 से भी अधिक प्रकार के पौधे पाए जाते हैं। यह जंगल हमेशा कोहरे से ढका हुआ रहता है। लगातार बारिश के कारण यहां पर काफी ज्यादा घने पेड़ होते हैं। इतने घने की सूरज की रोशनी भी जमीन तक नहीं पहुंच पाती।यहां कई ऐसे जानवर भी पाए जाते हैं जिनकी प्रजाति विलुप्त होने वाली है। most dangerous jungles in world,holidays,travel
टोंगास फॉरेस्ट

विश्व के सबसे खतरनाक जंगलों में टोंगास फॉरेस्ट पांचवें स्थान पर आता है। यह नॉर्थ अमेरिका के अलास्का में फैला हुआ है। इस का कुल क्षेत्रफल 68000 वर्ग किलोमीटर है यानी श्रीलंका का पूरा एरिया यह जंगल अकेले कवर करता है। इस जंगल में एक अनगिनत पशु पक्षी निवास करते हैं इसके अलावा यहां आदिवासी भी पाए जाते है।

यह नॉर्थ अमेरिका मे अलास्का तक के क्षेत्र में फैला हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी की अलास्का में सोने की कई खाने मौजूद है। पर्यटन के मामले में यह जंगल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला जंगलों में से एक है। हर साल इसे देखने 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग आते हैं। यह जंगल जानवरों और पक्षियों के साथ आदिवासी इंसानों का भी घर है। यहां पर 75000 से भी ज्यादा लोग 32 अलग-अलग आदिवासी समुदायों मैं रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका