न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 देशों में एयरपोर्ट नहीं होने के बावजूद दुनिया के हर कोने से आते है सैलानी, जानें इनके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है और कैसे लोग उस देश तक पहुंचते है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Apr 2022 4:52:55

इन 5 देशों में एयरपोर्ट नहीं होने के बावजूद दुनिया के हर कोने से आते है सैलानी, जानें इनके बारे में

जब भी कभी विदेश यात्रा पर जाना हो या लंबी यात्रा का सफ़र तय करना हो तो हवाई सफर पसंद किया जाता हैं। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (हवाईअड्डा) बनाए जाते हैं ताकि एक देश से दूसरे देश में यात्रा के लिए जाया जा सकें। फ्लाइट को सबसे जल्दी पहुंचाने वाले परिवहन और सबसे आरामदायक साधनों में से एक माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं, जहां एयरपोर्ट नहीं है। इन देशों में खुद का हवाई अड्डा नहीं है और फिर भी यहां दुनिया के कोने-कोने से सैलानी आते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है और कैसे लोग उस देश तक पहुंचते है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

countries not having airport,holidays,travel

लिस्टेंस्टीन

यह भी यूरोप का ही एक देश है, जो ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच में स्थित है। महज 160 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश में ज्यादातर लोग जर्मन भाषा बोलते हैं। लिस्टेंस्टीन को एक प्राचीन देश के तौर पर जाना जाता है, क्योंकि यहां पाषाण युग से लोगों के निवास करने के प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा यह देश इसलिए भी जाना जाता है, क्योंकि यहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है, लेकिन यहां पर एक हेलीपोर्ट जरूर है। यहां से नजदीकी एयरपोर्ट स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख हवाईअड्डा है। स्विट्जरलैंड में सेंट गैलेन-अलटेनरहेन एयरपोर्ट से पर्यटक लिकटेंस्टीन घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। लिकटेंस्टीन पहुंचने के लिए टैक्सी, ट्रेन या नाव ले सकते हैं।

countries not having airport,holidays,travel

वेटिकन सिटी

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। आपको बता दें कि इस खूबसूरत देश का अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है। ये रोम के अंदर एक स्वतंत्र राज्य है, जो 109 एकड़ के छोटे से क्षेत्र में फैला हुआ है। वेटिकन सिटी जाने वाले पर्यटकों को पहले रोम में लियोनार्डो दा विंची-फिमिसिनो एयरपोर्ट के लिए अपनी टिकट बुक करानी पड़ती है और फिर वेटिकन सिटी तक पहुंचने के लिए कैब या टैक्सी लेनी पड़ती है। वेटिकन सिटी रोम के एयरपोर्ट से केवल 30 किलोमीटर दूर है। यह देश ही इतना छोटा है कि यहां एयरपोर्ट बनाने की जगह ही नहीं है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट रोम में है। यह ईसाई धर्म के प्रमुख संप्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है और इस संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का निवास स्थान यही है।

countries not having airport,holidays,travel

मोनाको

वेटिकन सिटी के बाद मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। ये देश तीन तरफ से फ्रांस से घिरा हुआ है, जिसका अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है। मोनाको घमने जाने वाले पर्यटकों को फ्रांस के नीस कोटे डी’ज़ूर एयरपोर्ट से नाव या कैब बुक करनी पड़ती है। उसके बाद ही लोग मोनाको पहुंच पाते हैं। फ्रांस के नीस कोटे डी’ज़ूर एयरपोर्ट से मोनाको तक केवल आधे घंटे का समय लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी यहां दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं, लेकिन इसके बावजूद यह भी हैरान करने वाली बात है कि इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट फ्रांस में है।

countries not having airport,holidays,travel

सैन मैरिनो

दुनिया के 5वें सबसे छोटे देश सैन मैरिनो में एक भी एयरपोर्ट नहीं है। यहां आने वाले पर्यटकों को सबसे पहले इटली में फेडेरिको फेलिनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए टिकट बुक करानी पड़ती है और फिर यहां पहुंचने के लिए कैब या टैक्सी लेनी पड़ती है। इटली और सैन मैरिनो के बीच की दूरी केवल 21 किलोमीटर है, जिसे एक घंटे से भी कम समय में कवर किया जा सकता है। यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है। एक बार सैन मैरिनो घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

countries not having airport,holidays,travel

अंडोरा

अंडोरा स्पेन और फ्रांस के बीच की सीमा पर स्थित है। यह खूबसूरत यूरोपीय देश एडवेंचर और प्रकृति से प्यार करने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग समान है। यूरोप का छठा सबसे छोटा और दुनिया का 16वां सबसे छोटा देश है अंडोरा, जो करीब 468 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की जनसंख्या 85,000 के आसपास है। इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं हैं, लेकिन इनके पास तीन प्राइवेट हैलीपैड जरूर हैं। यहां से सबसे करीबी एयरपोर्ट स्पेन में है, जो इस देश से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। हालांकि इसके बावजूद यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। हालांकि स्पेन और फ्रांस में स्थित 5 एयरपोर्ट से 3 घंटे के अंदर अंडोरा पहुंचा जा सकता है। पर्यटक इनमें से किसी एक एयरपोर्ट के लिए टिकट बुक कर सकते हैं और फिर अंडोरा आसानी से पहुंच सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!