न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के राज्यों को सेवन सिस्टर्स के तौर पर जाना जाता हैं। इन्हीं में से एक हैं नागालैंड। शांति और खूबसूरती चाहने वाले पर्यटकों के लिए नागालैंड की यात्रा एक बढ़िया विकल्प है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Feb 2023 8:12:50

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के राज्यों को सेवन सिस्टर्स के तौर पर जाना जाता हैं। इन्हीं में से एक हैं नागालैंड। शांति और खूबसूरती चाहने वाले पर्यटकों के लिए नागालैंड की यात्रा एक बढ़िया विकल्प है। नागालैंड को इसके उपनाम “लैंड ऑफ फेस्टिवल” के नाम से भी जाना जाता हैं। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है जहां ईसाई धर्म के अनुयायी बहुसंख्यक आबादी का निर्माण करते हैं। नागालैंड की यात्रा न केवल प्रकृति प्रेमियों द्वारा पसंद की जाती हैं बल्कि यहां की संस्कृति, खानपान, वेशभूषा और रहन-सहन भी सभी को आकर्षित करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नागालैंड की प्रमुख जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्राकृतिक खूबसूरती का बेहतरीन नजारा पेश करती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

कोहिमा

नागालैंड की राजधानी कोहिमा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी काफी प्रसिद्ध् है। कोहिमा को केवीरा के नाम से भी जाना जाता है। कोहिमा चारों ओर पहाड़ियों से घिरा है और नेचर लवर्स के लिए ये जगह बेहद खास है। ये स्थान समुद्र तल से 1500 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है। आप यहां अपनी फैमिली के साथ यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं। अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है तो यह जगह आपके लिए और भी खूबसूरत होने वाली है। यहां कोहिमा म्यूज़ियम, कोहिमा वॉर सिमेट्री सहित अन्य स्थानों की विजिट की जा सकती है।

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

मोकोकचुंग

मोकोकचुंग पर्यटन स्थल नागालैंड स्टेट में दीमापुर और कोहिमा के सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण में से एक हैं। इस क्षेत्र का सबसे लौकप्रिय पर्यटन स्थल द टाउन मेन पार्क हैं। मोकोकचुंग की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को जिले के भीतर स्थित लोंगखुम, लंग्पांगकांग, मोपुंगचुकिट और चुचुइइमलांग जैसी आकर्षित जगहों पर घूमने का अवसर भी मिल जाता हैं। मोकोकचुंग का प्रमुख व्यवसाय कृषि हैं।

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

ज़ुकोउ घाटी
समुद्र तल से 2462 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ ज़ुकोउ घाटी नागालैंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है। हरी-भरी घाटी से घिरा यह स्थान नागालैंड और मणिपुर राज्यों की सीमा पर स्थित है। आमतौर पर यहाँ कई पर्यटकों द्वारा दौरा किया जाता है। यह स्थान साहसिक गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है जिसमें ट्रेकिंग और कैंपिंग शामिल है।

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

मोन

कोन्याक नागों का निवास स्थान माना जाता हैं और यहाँ पंखदार लुंगी पहने हुए टैटू बने हुए चेहरो का एक अनूठा और शानदार आकर्षण देखने को मिलता हैं। मोन पर्यटन स्थल तलहटी जिले की खड़ी ढलानों के साथ एक दुर्लभ क्षेत्र हैं। मोन पर्यटन स्थल भले ही आकर्षित पर्यटन स्थलों के घेरे में नही हैं लेकिन पर्यटन के लिहाज से इसका अपना ही महत्व हैं।

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

तुओफेमा गांव

इस सांस्कृतिक नागा गांव में विरासत और पारंपरिक के अनुभव का आनंद लें सकते है। स्थानीय व्यंजनों और स्थानीय राइस बियर सहित सभी चीजों से भरपूर, यह स्थान संस्कृति पारखी के लिए एकदम सही है। यह नागालैंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी और अनोखी जगहों में से एक है जो पृष्ठभूमि में पहाड़ियों के सुंदर दृश्य के साथ-साथ एक पुरानी दुनिया का एहसास कराती है। स्थानीय जीवन का सर्वोत्तम आनंद लेने के लिए, यहाँ झोंपड़ियों में रहना भी आनंद लेने का एक शानदार अनुभव है।

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

दीमापुर

नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल दीमापुर नागालैंड का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ने वाला शहर हैं। यह शहर हवाई उडान के माध्यम से डायरेक्ट कनेक्ट हैं इस वजह से यहाँ आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती हैं। दीमापुर के कुछ प्रमुख आकर्षण में ट्रिपल फॉल्स, कचहरी खंडहर, नागालैंड विज्ञान केंद्र और प्राणि उद्यान आदि शामिल हैं। दीमापुर शहर का पूर्वी भाग धनसिरी नदी के गहरे में हैं जोकि अधभुत आकर्षण प्रस्तुत करता हैं।

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

बेनरेऊ

नागालैंड की आज भी कई जगहें ऐसी हैं जो पर्यटकों की ओर से पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं की गई हैं। ऐसी ही एक जगह है पेरेन जिले में स्थित बेनरेऊ। आप अगर नई-नई जगहों पर जाने का शौक रखते हैं और थोड़े एडवेंचरस भी हैं तो आप यहां आकर नागा संस्कृति और उनके सादे जीवन को देख सकते हैं। ये समुद्र तल से 1950 मीटर ऊंचा स्थान है।

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

खोनोमा ग्रीन विलेज

यह गांव स्वच्छ, शांतिपूर्ण वातावरण और प्रदूषण रहित वातावरण से भरा हुआ है। अंगामी जनजाति गांव में प्राकृतिक और पुनर्नवीनीकरण संसाधनों से बनी झोपड़ियों में रहती है। यह जनजाति है जो कृषि, हथकरघा और बुनाई के माध्यम से अपना जीवन यापन करती है। यह गांव इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि एक समुदाय संयुक्त प्रयास से क्या बना सकता है।

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

जुकू घाटी

नागालैंड के खूबसूरत नजारों के बीच स्थित जुकू घाटी कोहिमा से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक आकर्षित पर्यटन स्थल हैं। नागालैंड को पूर्व के स्विटजरलैंड के रूप में जाना जाता हैं और जुकु घाटी और जपफू पीक की सुंदरता और आकर्षण की बहुत अधिक भूमिका रही हैं। यह आकर्षित घाटी ऐसे पर्यटकों की यात्रा को आनंद से भर देती हैं जोकि ट्रेकिंग के शौकीन हैं। जपफू चोटी की ऊंचाई 3048 मीटर हैं जोकि नागालैंड की दूसरी सबसे उंची चोटी हैं।

प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना हैं नागालैंड, यहां की इन 10 जगहों पर लें घूमने का मजा

पफुत्सेरो

यह छोटा सा शहर जो समुद्र तल से 2,133 की ऊंचाई पर स्थित है और नागालैंड के सबसे ठंडे शहरों में से एक है। पफुत्सेरो में झीलें हैं जो सर्दियों के दौरान जम जाती हैं और ईसाई स्थानीय लोगों के बीच एक सच्ची क्रिसमस भावना जोड़ती हैं। इस ऐतिहासिक शहर में मार्च-अप्रैल के महीनों के दौरान चेरी ब्लॉसम भी देखे जा सकते हैं, जब चाकेसांग परिवार सुकेनी उत्सव मनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा