न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर के ये 10 खतरनाक एयरपोर्ट जहां विमान लैंड कराना है जोखिम का काम, भारत का लेह भी शामिल

लेकिन दुनिया में कुछ एयरपोर्ट ऐसे हैं जो बेहद खतरनाक हैं और यहां विमान लैंड कराना जान जोखिम में डालने जैसा होता हैं। इनमे से एक एयरपोर्ट भारत का भी शामिल हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया के इन खतरनाक एयरपोर्ट के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jan 2022 7:42:02

दुनियाभर के ये 10 खतरनाक एयरपोर्ट जहां विमान लैंड कराना है जोखिम का काम, भारत का लेह भी शामिल

आपने कभी हवाई सफ़र किया हैं तो आपको ध्यान होगा कि जबतक एयरपोर्ट पर क्लियरेंस ना मिलती हो या मौसम साफ़ ना हो विमान लैंड नहीं करता हैं। विमान लैंड कराना पायलट के हाथ में होता हैं और वह उसका काम होता हैं जिसे वे बड़ी आसानी से करते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ एयरपोर्ट ऐसे हैं जो बेहद खतरनाक हैं और यहां विमान लैंड कराना जान जोखिम में डालने जैसा होता हैं। इनमे से एक एयरपोर्ट भारत का भी शामिल हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया के इन खतरनाक एयरपोर्ट के बारे में...

dangerous airports around the world,holidays,travel,tourism

लेह, भारत

लेह में दुनिया का 23वां सबसे ऊंचा एयरपोर्ट बना है। यह सुनकर शायद आप हैरान ना हों। एयरपोर्ट समुद्र तल से करीब 10,682 फीट ऊंचाई पर है। एक छोटे रनवे के साथ चारों ओर पहाड़ों से घिरा यह एयरपोर्ट बेहद जोखिमभरा है। दोपहर के वक्त हवाएं बहुत तेज होती है, इसलिए फ्लाइट सिर्फ सुबह ही लैंड कर सकती है। दूसरा, यहां भारी विमान नहीं जा सकते हैं। पायलट को यहां जाने से पहले स्पेशल ट्रेनिंग लेनी पड़ती है।

पारो, भूटान

पारो भूटान का इकलौता इंटरनेशनल एयरपोर्ट है जो समुद्र तल से करीब 7,364 फीट ऊंचाई पर बना हुआ है। अभी तक कुछ ही पायलट को वहां जाने की मंजूरी मिली है। यहां केवल अच्छी विजिबल कंडीशन में ही विमान लैंड कराया जा सकता है। यहां रडार ना होने के कारण मैनुअल अप्रोच लेनी चाहिए। रनवे पर उतरने से पहले पहाड़ों और घरों का भी ख्याल रखना पड़ता है।

dangerous airports around the world,holidays,travel,tourism

लंदन, यूके

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ऊपर से हवाई यात्रा इन दिनों असामान्य हो गई है। लेकिन इस शहर के ऊपर से जब कोई विमान गुजरता है तो गगनचुंबी इमारतों और कैनेरे वॉर्फ के घाट बहुत करीब नजर आते हैं। रनवे पर विमान बिल्कुल खड़े एंगल के साथ लैंड करते हैं। यहां आप हेलीकॉप्टर में लैंड होने जैसा महसूस करेंगे।

रीगन नेशनल एयरपोर्ट, यूएसए

जून 2021 में जब फ्रंटियर एयरलाइंस का एक विमान डीसी के रोनाल्ड रीगन में रनवे पर फिसल गया था तो एक यात्री ने इसे डरांवना बताया था। यहां पोटोमिक रिवर के पास बने रनवे पर लैंडिंग के लिए एक शार्प टर्न बनता है जो कई बार पायलट के लिए मुश्किल खड़ी कर देता है।

dangerous airports around the world,holidays,travel,tourism

इंसब्रक, ऑस्ट्रिया

पहाड़ों से घिरी टायरॉल की राजधानी एक टॉप स्कीइंग डेस्टिनेशन है और उड़ानों के लिहाज से खास है। यहां विमान उड़ा रहे पायलटों के लिए अलग तरह की चुनौतियां होती हैं। रनवे पर उतरने वाले विमानों को लगभग 8,000 फुट ऊंचाई से नोंक की सीध में नीचे लाना पड़ता है। पहाड़ों से टकराती हवाएं और उनकी दिशाओं का भी खास ध्यान रखना पड़ता है।

लुकला, नेपाल

चारों ओर पहाड़, कटीली हवाएं और छोटा रनवे, ये सभी बातें नेपाल के इस एयरपोर्ट को खतरनाक बनाती हैं। कई बार इसे दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट भी कहा जाता है। इसका रनवे पहाड़ों के बीच एक चट्टान पर बिछाया गया है, जिसकी लंबाई सिर्फ 1,729 फीट है। रनवे के आगे गहरी खाई है। विमानों की रफ्तार धीमी करने के लिए यह रनवे आगे की तरफ से थोड़ा उठा हुआ है।

dangerous airports around the world,holidays,travel,tourism

सेंट हेलेना

तेज हवा और क्लिफसाइड एयरपोर्ट होने की वजह से यहां लैंडिंग के वक्त यात्रियों को झटके महसूस होते हैं। इसलिए लैंडिंग के समय लॉन्गवुड प्लेन के नजारों पर आंखें जमाए रखिए जहां से नेपोलियन को हटाया गया था। इस रनवे को पहले छोटे विमानों के लिए ही डिजाइन किया गया था, लेकिन बाद में इसे बोइंग 757 के लिए बढ़ाया गया।

मैडेरा, पुर्तगाल

मैडेरा में वैकेशन पर गए लोगों को पता होगा कि ये जगह जहाजों की लैंडिंग के लिए बड़ी बदनाम है। कई बार खतरों को देखते हुए यहां विमानों की लैंडिंग होती ही नहीं है। ऊंची जगहों से सटे होने के कारण यहां कटीली हवाओं का रुख अक्सर मुश्किल खड़ी कर देता है। लैंडिंग के वक्त ये घातक साबित हो सकता है।

dangerous airports around the world,holidays,travel,tourism

सिंट मार्टेन, कैरेबिया

सिंट मार्टेन पर लैंड करने वाले विमानों के वीडियो देखने के लिए आपको बहुत मशक्कत करने की जरूरत नहीं है। कैरेबियन एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमानों की फुटेज से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इसका रनवे समुद्र तट के बिल्कुल पीछे बना हुआ है, इसलिए बीच पर मौजूद लोगों के ठीक सिर के ऊपर से विमान जाते हैं। लोगों को यह देखकर मजा आता है, लेकिन ये बेहद खतरनाक है। 2017 में एक विमान के इंजन में ब्लास्ट होने से यहां एक महिला की मौत भी हो गई थी। महिला वहां तमाम पर्यटकों की तरह स्विमसूट पहने एयरपोर्ट की फिंस पर लटकी हुई थी।

कोंगोन्हास, ब्राजील

साओ पाउलो के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर जल निकासी की समस्या थी। इसके चलते साल 2007 में एक दुर्घटना भी हो गई थी। इसे ठीक करने के लिए रनवे पर फिर से काम शुरू किया गया। हालांकि यहां विमान लैंड कराना आज भी आसान काम नहीं है। यह शहर के ठीक बीचोबीच एक सिंगल रनवे है जो 1930 में शुरू हुआ था। लैंडिंग के वक्त विमान आस-पास के अपार्टमेंट ब्लॉक्स और घर की छतों के ऊपर से गुरजते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!