न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना वीजा के भी ले सकते हैं इन 10 देशों की यात्रा का आनंद, लेकिन पासपोर्ट है जरूरी

, बस प्लानिंग की और निकल दिए घूमने। हांलाकि इसके लिए आपके पास पासपोर्ट होना जरूरी हैं। अगर आपके पास भारत का पासपोर्ट है तो ऐसे में आप कई सारे ऐसे देश है जहां पर घूमने जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे देशों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Apr 2022 3:08:01

बिना वीजा के भी ले सकते हैं इन 10 देशों की यात्रा का आनंद, लेकिन पासपोर्ट है जरूरी

घूमने का सभी आनंद उठाना पसंद करते हैं और इसके लिए जगह का चुनाव वे अपनी पसंद और बजट के अनुसार करते हैं। कई लोग विदेश यात्रा का आनंद लेना पसंद करते हैं लेकिन प्लानिंग के साथ-साथ वीजा अप्लाई करने की झंझंट से कतराते हैं। विदेश में ट्रेवलिंग का जिक्र होते ही वीजा आपके सामने सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ा हो जाता है। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे देशों की जानकारी लेकर आए हैं जहां घूमने जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं हैं, बस प्लानिंग की और निकल दिए घूमने। हांलाकि इसके लिए आपके पास पासपोर्ट होना जरूरी हैं। अगर आपके पास भारत का पासपोर्ट है तो ऐसे में आप कई सारे ऐसे देश है जहां पर घूमने जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे देशों के बारे में...

countries to visit without visa,holidays,travel,tourism

बारबाडोस

बारबाडोस देश प्रकृति की गोद में बसा एक खूबसूरत देश है। ये देश प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरेबियन द्वीप पर स्थित है। यहां आप 90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। पासपोर्ट इंडेक्स में इसकी रैंकिंग 21 है। ये देश अपने खूबसूरत बीच और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। ये कैरेबियन के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। बारबाडोस को 'द लैंड ऑफ फ्लाइंग फिश' के नाम से भी जाना जाता है।

countries to visit without visa,holidays,travel,tourism

इंडोनेशिया

अगर आपका पासपोर्ट बना हुआ है, तो आपको इंडोनेशिया घूमने के लिए वीजा की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। यहां आप बिना वीजा के एक महीने तक रह सकते हैं। इंडोनेशिया में लोगों की पहली पसंद बाली होती है, ये सबसे शानदार द्वीपों में से एक है। बाली में सैर करने के अलावा आप इंडोनेशिया में हर-भरे पहाड़, समुद्र तट, वहां की जगमगाती मार्किट का भी आनंद उठा सकते हैं। कई लोगों को एडवेंचर करने का बहुत शौक होता है, तो वाटर स्पोर्ट्स के लिए आप पापुआ आइलैंड जा सकते हैं। लोम्बोक, टोबा लेक और कोमोडो द्वीप भी एक बार जरूर घूमने जाएं।

countries to visit without visa,holidays,travel,tourism

सेंट विसेंट

भारतीयों के लिए सेंट विसेंट वीजा फ्री डेस्टिनेशन है। आप यहां एक महीने तक स्टे कर सकते हैं। ये आपको रिलेक्स करता है और इसका प्राकृतिक प्यार आपको हैरान कर देगा। वहीं सेनेगल, त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो सहित कुल 16 देश हैं जहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। कई देशो में ऑन अराइवल या ईटीए (ई-ट्रैवल अथॉरिटी) की भी सुविधा मिलती है।

countries to visit without visa,holidays,travel,tourism

त्रिनिदाद और टोबैगो

पार्टी करने वालों के लिए त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां भी घूमने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं है। आप यहां 90 दिनों के लिए बिना वीजा स्टे कर सकते हैं। इसका पासपोर्ट पावर रैंक 27 है। रेनफॉरेस्ट, चट्टानें और सफेद रेत वाले बीच यहां के प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। अगर आपको स्नोर्कल और डाइविंग पसंद है तो यहां जरूर आएं। यहां आपको हर प्रजाति की पक्षियां देखने को मिलेंगी।

countries to visit without visa,holidays,travel,tourism

मॉरीशस

यहां आपको साफ-सुथरे समुद्र, समुद्र के किनारे की खूबसूरत पहाड़ियां और इन पहाड़ियों के बीच से निकलती समुद्र की लहरें, मॉरीशस की प्रकृति को दर्शाती हैं। मॉरीशस जब भी जाएं तो वहां के वाटर स्पोर्ट्स का मजा जरूर लें। यहां की सात रंगों वाली जमीन बेहद फेमस है। कुछ एडवेंचर करने के लिए वहां की लोकप्रिय जगह - जैसे ल केंबूस और, आईल ऑक्स सर्फ या ट्रू ऑक्स आइलैंड जाना ना भूलें। मॉरीशस में पहुंचने के बाद आपको सबसे पहले वीजा दिया जाता है। इस वीजा पर आप 60 दिन के लिए वहां रह सकते हैं।

countries to visit without visa,holidays,travel,tourism

सर्बिया

घूमने या बिजनेस के सिलसिले में सर्बिया जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं है। सिर्फ पासपोर्ट और फ्लाइट टिकट से ही आप बड़े आराम से यहां 30 दिनों तक घूम सकते हैं। रैंकिग में यहां का पासपोर्ट 37वें स्थान पर है। ये देश अपने रंगीन शामों के लिए फेमस है। प्रकृति प्रेमियों के लिए सर्बिया में कई अद्भुत चीजें हैं जैसे कि सफेद जमीं, शानदार पहाड़, सुंदर घाटियां और डैन्यूब नदी के आसपास के नजारे। डेन्यूब और सावा नदियों के संगम पर स्थित लंबा चौड़ा बेलग्रेड का किला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

countries to visit without visa,holidays,travel,tourism

फिजी

फिजी में फिजियन हिंदी बोलने वालो की तादाद बहुत ज्यादा है। यहां आपको भारतीय मूल के लोग काफी दिख जाएंगे और यही वजह है कि ये जगह भारतीय पर्यटकों को खूब पसंद आती है। यहां आपको खूबसूरत रिजॉर्ट, अनोखे गांव और यहां के मेल भाव से रहने वाले लोग आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। फिजी में घूमने लायक जगह - जैसे, सुवा फॉरेस्ट पार्क, फिजी म्यूजियम, गार्डेन ऑफ स्लीपिंग जायंट आदि हैं। फिजी में पहुंचने के बाद आपको सबसे पहले वीजा दिया जाता है। इस वीजा पर आप 120 दिन के लिए वहां रह सकते हैं।

countries to visit without visa,holidays,travel,tourism

भूटान

भारत का पड़ोसी देश भूटान पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। भारतीयों को भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। पासपोर्ट या कोई दूसरी वैध आईडी ही यहां आने के लिए पर्याप्त है। भूटान की पासपोर्ट रैंकिंग 90 है। अगर आप कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं तो भूटान से अच्छी जगह आपके लिए कुछ और नहीं हो सकती। दुनिया का सबसे खुशहाल देश भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लिए आपको टूरिस्ट परमिट लेना जरूरी है। पारो, दोचूला पास, हा वैली, पुनाखा जोंग, तकशांग लहखांग जैसी कई शानदार जगहों पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

countries to visit without visa,holidays,travel,tourism

नेपाल

अगर आप ऐसी विदेश यात्रा ढूंढ रहे हैं, जहां खर्चा कम हो तो नेपाल आपके लिए एकदम सही जगह है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है, जो विश्व के प्राचीन शहरों में गिनी जाती है। नेपाल के पोखरा में आपको कई झीलें देखने को मिल जाएंगी। ये छोटा सा देश हिमालय के पहाड़ों से घिरा हुआ है, जहां आप एडवेंचर से लेकर प्रकृति का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। आप नेपाल में पशुपतिनाथ और मुक्तिनाथ जैसे ऐतिहासिक मंदिर देख सकते हैं। नेपाल का लुंबिनी एक बौद्धिक स्थल है, यहां गौतम बुद्ध का भी जन्म हुआ था। नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, हिंदू धर्म का प्रमुख मंदिर है। नेपाल जाने के लिए आपको पासपोर्ट की जरूरत नहीं है और न ही वीजा की। भारतीय पर्यटक सिर्फ एक फोटो पहचान पत्र के साथ पूरा नेपाल घूम सकते हैं।

countries to visit without visa,holidays,travel,tourism

मालदीव

मालदीव में साफ-सुथरे बीच, नीले आसमान, नीला समुद्र का नजारा देखने लायक है। अगर आपको समुद्र जैसी जगहों में
जाना अच्छा लगता है तो मालदीव आपके लिए सबसे परफेक्ट देश है। यहां आपको कई वाटर स्पोर्ट्स करने को मिल जाएंगे - जैसे, स्कूबा डाइविंग, अंडर वॉटर फोटोग्राफी, जेट स्कीइंग आदि। मालदीव में पहुंचने के बाद आपको सबसे पहले वीजा दिया जाता है। इस वीजा पर आप 30 दिन के लिए वहां रह सकते हैं। मालदीव में देखने के लिए बहुत कुछ है, आप सबसे पहले माले द्वीप जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आर्टिफिशियल बीच, नेशनल म्यूजियम, सुनामी मॉन्यूमेंट जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां का वाटर विला भी बहुत मशहूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!