Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2022 में भी अपना सकते हैं 2021 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ये फिटनेस ट्रेंड्स, जरूर करें फॉलो

ऐसे में आज हम आपको साल 2021 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए फिटनेस ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें साल 2022 में शामिल कर खुद को फिट बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं साल 2021 के फिटनेस ट्रेंड्स के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 7:51:28

2022 में भी अपना सकते हैं 2021 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ये फिटनेस ट्रेंड्स, जरूर करें फॉलो

नया साल शुरू हो चुका हैं और कई लोगों ने नए साल पर रेजोल्यूशन के तौर पर खुद को फिटनेस फ्रीक बनाने का वादा किया हैं। इसके लिए वे अपनी दिनचर्या में व्यायाम, वर्कआउट और एक्सरसाइज को शामिल कर रहे हैं। लेकिन कौनसी एक्सरसाइज की जाए ताकि आपकी सेहत बनी रहे जिसके बारे में जानना भी जरूरी हैं। ऐसे में आज हम आपको साल 2021 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए फिटनेस ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें साल 2022 में शामिल कर खुद को फिट बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं साल 2021 के फिटनेस ट्रेंड्स के बारे में।
fitness trends of 2021,healthy living,Health tips,fitness trends फंक्शनल फिटनेस ट्रेनिंग
हिट एक्सरसाइज की तरह की फंक्शनल फिटनेस ट्रेनिंग भी साल 2021 के फिटनेस ट्रेंड्स में शामिल है। हेल्दी, फिट रहने के लिए इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस जरूर करनी चाहिए। यह बॉडी वेट को मैनेज करने में काफी मदद करता है। यह एक तरह का फुल बॉडी वर्कआउट है, जिसे आप आसानी से घर पर भी कर सकते हैं। फिटनेस फ्रीक लोग साल 2022 में इसे अपने लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं। fitness trends of 2021,healthy living,Health tips,fitness trends होम जिम
2021 में लॉकडाउन के दौरान कई लोगों ने अपने घर में ही जगह के हिसाब से मिनी जिम बना लिया है। साल 2020 की तरह ही साल 2021 में भी यह फिटनेस ट्रेंड काफी फेमस हुआ है। आप चाहें तो ओमिक्रोन वैरिएंट से अपना बचाव करने के लिए घर पर ही जिम सेटअप करवा सकते हैं। इससे आप अपने जिम में अपने अनुसार एक्सरसाइज कर सकते हैं, साथ ही यह फिटनेस ट्रेंड आपका समय भी बचाएगा। fitness trends of 2021,healthy living,Health tips,fitness trends वर्चुअल एक्सरसाइज क्लासेज
साल 2020 की तरह ही 2021 में भी वर्चुअल क्लासेज की काफी अहम भूमिका रही है। 2021 में आई कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से लोगों ने घर पर ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया था। इस दौरान फिटनेस एक्सपर्ट्स ने ऑनलाइन क्लासेज का ट्रेंड निकाला, यह ट्रेंड लोगों के बीच बहुत चर्चित भी रहा। अधिकतर लोग ट्रेनर्स के साथ ऑनलाइन जुड़कर ही एक्सरसाइज, वर्कआउट करने लगे। सेलिब्रिटी ट्रेनर्स ने भी वर्चुअल क्लासेज में हिस्सा लिया। कोरोना वायरस का खतरा अभी भी दुनियाभर में मंडरा रहा है, ऐसे में इससे बचाव के लिए आप साल 2022 में भी वर्चुअल फिटनेस क्लासेज ले सकते हैं।

fitness trends of 2021,healthy living,Health tips,fitness trends आउटडोर एक्टिविटीज
साल 2021 के शुरुआत में जब कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई थी, तो लोगों ने अपने घर पर ही जिम बना लिया और घर पर ही एक्सरसाइज करने लगे। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना के मामलों में कमी आई, लोगों ने जिम जाना या बाहर जाना शुरू कर दिया। इसलिए 2021 में इनडोर एक्टिविटीज के साथ ही आउटडोर एक्टिविटीज का भी काफी ट्रेंड रहा। इससे आपको लोगों से मिलने का मौका मिलता है, आप फिट और हेल्दी रहते हैं। साल 2022 में भी इस फिटनेस ट्रेंड को फॉलो किया जा सकता है। fitness trends of 2021,healthy living,Health tips,fitness trends डांस
डांस भी एक तरह का वर्कआउट होता है। जो लोग रोजाना डांस करते हैं, वे हमेशा फिट और हेल्दी रहते हैं। साल 2021 में लोगों ने फिट रहने के लिए डांस को भी फिटनेस ट्रेंड के तौर पर यूज किया है। फिट रहने के लिए अधिकतर लोगों ने भांगड़ा, जुम्बा किया। ये दोनों तरह के डांस वजन कम करने में काफी फायदेमंद है। डांस से वजन कम किया जा सकता है।

fitness trends of 2021,healthy living,Health tips,fitness trends हाई इंटेनसिटी इंटरवल ट्रेनिंग
हाई इंटेनसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) कई सालों से फिटनेस ट्रेंड का हिस्सा बना हुआ है। 2021 में भी लोगों ने इस ट्रेंड को काफी पसंद किया। आप चाहें तो साल 2022 में भी इस फिटनेस ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं। इसे हिट ट्रेनिंग के नाम से भी जाना जाता है। हिट ट्रेनिंग वजन कम करने, मसल्स को मजबूत बनाने में काफी प्रभावी एक्सरसाइज है। इसे आप बिना किसी इक्विपमेंट के घर पर भी कर सकते हैं। आप चाहें तो जिम जाकर भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। हिट वर्कआउट वजन कम करने में मदद करता है।

fitness trends of 2021,healthy living,Health tips,fitness trends ग्रुप ट्रेनिंग
साल 2020 और 2021 में कई लोगों ने घर पर ही जिम बना लिया था। ऐसे में वे अपने अनुसार एक्सरसाइज या वर्कआउट करने लगे थे। लेकिन कुछ लोगों ने लंबे समय बाद ग्रुप ट्रेनिंग को अहमियत दी है। यह फिट रहने का एक आसान तरीका है। लेकिन अभी भी कुछ लोग ग्रुप एक्सरसाइज को करना पसंद नहीं करते हैं, इसकी मुख्य वजह कोरोना संक्रमण है। लेकिन फिर भी 2021 में इसका ट्रेंड रहा है। अगर साल 2022 में कोरोना के मामलों में गिरावट आए, तो आप भी इस फिटनेस ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं।

fitness trends of 2021,healthy living,Health tips,fitness trends माइंड एंड बॉडी ट्रेनिंग
माइंड एंड बॉडी ट्रेनिंग भी साल 2021 में फिटनेस ट्रेंड रहा है। इस एक्सरसाइज को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस व्यायाम से शारीरिक और मानिसक शांति मिलती है। यह ओवरऑल हेल्थ के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसमें आप योग, पाइलेट्स, ब्रीदिंग एक्ससाइज, माइंडफुलनेस मेडिटेशन आदि कर सकते हैं। दिमाग, शरीर को शांत रखने और इन दोनों के बीच संतुलन बनाने के लिए आप साल 2022 में भी इस फिटनेस ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology