न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनिद्रा की समस्या को दूर करेंगे ये 6 योगासन, सुकून से पूरी कर पाएंगे नींद

ऐसे में आप योग की मदद ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योगासन की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें करने से आप सुकून से अपनी नींद पूरी कर पाएंगे। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 9:01:21

अनिद्रा की समस्या को दूर करेंगे ये 6 योगासन, सुकून से पूरी कर पाएंगे नींद

नींद किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के जीवन का मूल आधार होता हैं। पर्याप्त नींद शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ ही आने वाली कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती हैं। आज के समय में बहुत से लोगों को अनिद्रा की समस्या होने लगी है। काफी थकान होने के बाद भी रात में नींद नहीं आती है। इससे अगले दन शरीर में थकान बनी रहती हैं और किसी भी काम में मन नहीं लग पाता हैं। अनिद्रा से ग्रस्त लोग थकान, ऊर्जा में कमी, एकाग्रता में कमी, मूड खराब होना आदि दिक्कतों का सामना करते हैं। ऐसे में आप योग की मदद ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योगासन की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें करने से आप सुकून से अपनी नींद पूरी कर पाएंगे। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...

अनिद्रा की समस्या को दूर करेंगे ये 6 योगासन, सुकून से पूरी कर पाएंगे नींद

बालासन

नियमित रूप से बालासन योग करने से स्ट्रेस लेवल कम होता है। इस योगासन की मदद से आपका मन शांत रहता है, जिससे आपको अच्छी नींद आती है। यह एक बहुत ही आरामदायक मुद्रा है, जो आपके नर्वस सिस्टम को बेहतर करता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट को वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब अपने सिर को धीरे-धीरे झुकाते हुए जमीन पर ले जाएं। अपने दोनों हाथों को फर्श पर सामने की ओर सीधे रखें। इस मुद्रा में कम से कम 2 से 3 मिनट तक रहने की कोशिश करें।

अनिद्रा की समस्या को दूर करेंगे ये 6 योगासन, सुकून से पूरी कर पाएंगे नींद

पश्चिमोत्तासन

दिमाग को शांत तथा आराम करने के लिए इस आसन को किया जाता है। इसे करने के लिए अपने पैरों को सीधा जमीन पर फैलाकर बैठ जाएं। अब अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाएँ तथा धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें। अपने हाथों की उँगलियों से अपने पैरों की उँगलियों को छूने का प्रयास करें तथा अपने सिर को घुटनों से लगाने का प्रयास करें। ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने पैरों की उँगलियों को न छू पायें लेकिन धीरे-धीरे अभ्यास के द्वारा इसमें सुधार होता जाएगा।

अनिद्रा की समस्या को दूर करेंगे ये 6 योगासन, सुकून से पूरी कर पाएंगे नींद

शवासन

शवासन को नियमित रूप से करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है। कई शोधों में भी इस बात का दावा किया जा चुका है कि शवासन योग का अभ्यास करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है। अच्छी और गहरी नींद के लिए रोजाना शवासन को सोने से पहले 5 से 10 मिनट तक करना चाहिए। कई शोधों के अनुसार शवासन करने से स्लीपिंग हार्मोंस और स्लीपिंग सेल्स एक्टिवेट हो जाते हैं, जिस कारण अच्छी और गहरी नींद आती है। इसके लिए योग मैट पर या बेड पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पांवों को फैला लें। दोनों पांवों के बीच कम से कम 1-1।5 फीट की दूरी होनी चाहिए। अपने दोनों हाथों को शरीर से दूर करें। बॅाडी की पूरी तरह रिलैक्स हो जाने के बाद धीरे- धीरे सांस लें और धीरे- धीरे ही छोड़ें। 5 से 10 मिनट तक ऐसा करते रहें। इस योगासन को रोजाना सोने से पहले करें।

अनिद्रा की समस्या को दूर करेंगे ये 6 योगासन, सुकून से पूरी कर पाएंगे नींद

उत्तानासन

रात में गहरी और अच्छी नींद लाने के लिए नियमित रूप से उत्तानासन करें। इस योग की मदद से आप तनावमुक्त रहेंगे। उत्तानासन नियमित रूप से करने से आपका नर्वस सिस्टम ठीक रहता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है। उत्तानासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों को आपस में छिपकाएं और हाथों को सीधा करके ऊपर की ओर उठाएं। अब हाथ को ऊपर रखते हुए कमर से खुद को नीचे की ओर झुकाएं। इस दौरान दोनों हाथों से अपने पैरों के पंजों को छूने की कोशिश करें। इस मुद्रा में करीब 60 से 90 सेकंड के लिए रहें और पुन: अपनी मुद्रा में वापस आ जाएं।

अनिद्रा की समस्या को दूर करेंगे ये 6 योगासन, सुकून से पूरी कर पाएंगे नींद

विपरीत करनी योग

विपरीत करनी योग नियमित रूप से करने से आपके शरीर को आराम मिलता है। गहरी नींद के लिए आप इस योग को नियमित रूप से जरूर करें। आपके शरीर के थकान और तनाव को कम करने में यह मददगार हो सकता है। विपरीत करनी योग करने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके साथ ही इस आसन से अनिद्रा की शिकायत दूर होती है। इसके लिए सबसे पहले योगा मैट को दीवार के सहारे बिछाएं। अब इस मैट पर लेट जाएं और अपने पैरों को दीवार के सहारे टिकाएं। इस स्थिति में कमर पर 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए। इस दौरान अपने हाथों को फर्श पर सीधा रखें। करीब 5 से 15 मिनट के लिए इसी मुद्रा में रहने की कोशिश करें।

अनिद्रा की समस्या को दूर करेंगे ये 6 योगासन, सुकून से पूरी कर पाएंगे नींद

शशांकासन

शशांकासन योग अच्छी नींद के लिए बेहद आवश्यक है। रोजाना सोने से पहले इस आसन को करने से अनिद्रा से राहत मिलती है। शशांकासन योग को करने से एकाग्रता को बढ़ावा मिलता है और मन शांत स्थिति में रहता है। इस आसन को करने के लिए व्रजासन में बैठ जाएं और अपनी मुठ्ठी के अंदर अंगूठे को दबाकर रख लें। अब अपनी मुठ्ठी को पेट पर रखकर गहरी लंबी सांस छोड़े। अब अपने पेट के सहारे नीचे झुके जिससे आपका माथा जमीन पर छू जाएं। इस प्रक्रिया को 15 मिनट तक दोहराते रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी