न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Heart Day: 30-35 साल के पुरुष इन 5 तरीकों से रखें अपने हृदय का ख्याल, नहीं होगी दिल की बीमारी

आजकल 30 से 35 साल के पुरुषों में भी हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की खबरें अक्सर सुनने को मिल जाती हैं। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, अधिक धूम्रपान का सेवन, खराब जीवनशैली, उम्र, फैमिली हिस्ट्री हार्ट डिजीज होने के मुख्य कारण बन सकते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 2:12:28

World Heart Day:  30-35 साल के पुरुष इन 5 तरीकों से रखें अपने हृदय का ख्याल, नहीं होगी दिल की बीमारी

आज 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे है। विश्व हृदय दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को हार्ट हेल्थ के बारे में बताना साथ ही इससे संबंधित जानलेवा बिमारियों से बचाव के उपायों से अवगत कराना है। दिल बीमार हो तो जान खतरे में पड़ जाती है। आजकल 30 से 35 साल के पुरुषों में भी हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की खबरें अक्सर सुनने को मिल जाती हैं। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, अधिक धूम्रपान का सेवन, खराब जीवनशैली, उम्र, फैमिली हिस्ट्री हार्ट डिजीज होने के मुख्य कारण बन सकते है। हालांकि, हार्ट डिजीज के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर काफी हद तक दिल को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखा जा सकता है। आइए जानते हैं पुरुषों में हृदय रोग के लक्षण और हार्ट को हेल्दी रखने के कुछ उपायों के बारे में यहां..

world heart day,world heart day 2022,healthy heart tips,heart health tips for men,men heart care tips,healthy living,Health

पुरुषों में हृदय रोग के लक्षण

- सीने में बेचैनी, जो शारीरिक मेहनत के दौरान होती है और आराम करने पर दूर हो जाती है।
- सांस लेने में तकलीफ महसूस करना।
- जबड़ा दर्द होना, बाएं हाथ में दर्द होना।
- ठंडा पसीना आना।
- मतली या उल्टी होना।
- सीने में भारीपन महसूस करना।
- दोनों टखनों में सूजन।

world heart day,world heart day 2022,healthy heart tips,heart health tips for men,men heart care tips,healthy living,Health

दिल को हेल्दी रखने के टिप्स

30 मिनट एक्सरसाइज करें

प्रतिदिन 30 मिनट की एक्सरसाइज से आप अपने हार्ट को लंबी उम्र तक स्वस्थ रख सकते है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, दिल के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रकार का व्यायाम एरोबिक एक्सरसाइज होता है, जिसमें वॉकिंग, जॉगिंग, साइकिल चलाना या तैरना शामिल है। प्रतिदिन 30 मिनट एक्सरसाइज करने से भी दिल की सेहत दुरुस्त बनी रहती है।

world heart day,world heart day 2022,healthy heart tips,heart health tips for men,men heart care tips,healthy living,Health

हेल्दी डाइट

हार्ट को स्वस्थ रखने वाले खाद्य पदार्थों में एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर जामुन, पालक और एवोकाडो, ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए मछली आदि का सेवन पुरुष कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ हेल्दी हार्ट के साथ-साथ पुरुषों में होने वाले स्तंभन दोष को भी दूर करते हैं। इतना ही नहीं, प्लांट बेस्ड और मेडिटेरेनियन स्टाइल डाइट भी खराब ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं। खराब ब्लड सर्कुलेशन भी हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ाता है। उच्च फाइबर युक्त डाइट के सेवन से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने का खतरा कम हो सकता है।

world heart day,world heart day 2022,healthy heart tips,heart health tips for men,men heart care tips,healthy living,Health

हेल्दी सप्लीमेंट्स का करें सेवन

पुरुष ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन डी आदि डाइट में जरूर शामिल करें। ये सभी हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, ये सप्लीमेंट्स दिल के लिए कितने फायदेमंद होते हैं, इस पर शोध और क्लिनिकल ट्रायल करना अभी बाकी है।

world heart day,world heart day 2022,healthy heart tips,heart health tips for men,men heart care tips,healthy living,Health

भरपूर नींद ले

शरीर के लिए रिपेयर होना बहुत जरूरी है। जब आप सो रहे होते हैं, तो शरीर रिपेयर हो रहा होता है। हेल्दी हार्ट और संपूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 6-8 घंटे की नींद लेनी बेहद जरूरी है।

world heart day,world heart day 2022,healthy heart tips,heart health tips for men,men heart care tips,healthy living,Health

स्ट्रेस करें मैनेज

यदि आप स्ट्रेस और एंग्जायटी में रहते हैं, तो इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर लें वरना कम उम्र में ही आपका दिल रोग ग्रस्त हो सकता है। लगातार तनाव शरीर में एड्रेनलाइन और कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन को रिलीज करता है, जो अधिक बढ़ने पर समय के साथ शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। स्ट्रेस को कम करने के लिए प्रतिदिन मेडिटेशन, योग और कुछ ऐसी एक्टिविटीज करें, जो स्ट्रेस को दूर करके आपके मूड को फ्रेश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत