न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Food Day 2022 : पोषक तत्वों से भरपूर ये आहार देंगे दिनभर की एनर्जी, करें डाइट में शामिल

थोड़ा काम करने के बाद ही थक जाते हैं या एनर्जी कम होने के कारण हमेशा नींद आती रहती है तो, आपके शरीर को कुछ अन्य पोषक तत्वों की जरूरत है। शरीर में ताजगी बनाए रखने के लिए आपको अपनी रोजाना की डाइट में यहां बताए जा रहे आहार को शामिल करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Oct 2022 3:36:48

World Food Day 2022 : पोषक तत्वों से भरपूर ये आहार देंगे दिनभर की एनर्जी, करें डाइट में शामिल

वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किए गए खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना की तिथि के सम्मान में हर साल 16 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। खाद्य दिवस के मौके पर लोगों को खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार की जरूरत के बारे में जागरूक किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और आपको दिनभर की एनर्जी प्रदान करते हैं। थोड़ा काम करने के बाद ही थक जाते हैं या एनर्जी कम होने के कारण हमेशा नींद आती रहती है तो, आपके शरीर को कुछ अन्य पोषक तत्वों की जरूरत है। शरीर में ताजगी बनाए रखने के लिए आपको अपनी रोजाना की डाइट में यहां बताए जा रहे आहार को शामिल करना चाहिए।

world food day 2022,healthy food,energy food,list of energy food,health news,health news in hindi

ओट्स

जई यानी ओट्स ऊर्जा की एक स्थिर आपूर्ति प्रदान करते हैं। वे प्रोटीन की एक हेल्दी खुराक के साथ घुलनशील फाइबर और जटिल कार्बोहाइड्रेट को साथ लाता है। यह संयोजन चीनी के निरंतर अवशोषण को बनाए रखता है। जिससे आपको लंबे समय तक थकान का अहसास नहीं होता।

world food day 2022,healthy food,energy food,list of energy food,health news,health news in hindi

एवोकाडो

एवोकाडो का सेवन लोग काफी कम करते हैं, लेकिन आपको इंस्टैंट एनर्जी चाहिए, तो यह फल खाना शुरू कर दें। साथ ही यह शरीर को कई आवश्यक विटामिंस जैसे विटामिन ए, ई भी प्रदान करता है। इसके साथ ही फोलेट भी होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

world food day 2022,healthy food,energy food,list of energy food,health news,health news in hindi

केला

अगर आप एनर्जी की कमी करते हैं महसूस तो केले को डाइट में करें शामिल। केले को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। केले में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं जो शरीर की थकान को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

world food day 2022,healthy food,energy food,list of energy food,health news,health news in hindi

ड्राईफ्रूट्स

बॉडी में कमजोरी और थकान से परेशान रहते हैं तो डाइट में ड्राईफ्रूट्स का सेवन करें। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ड्राईफ्रूट्स बॉडी को तुरंत एनर्जी देते हैं। कम ड्राईफ्रूट्स का सेवन करने से भी मांसपेशियों का दर्द और थकान दूर होती है।

world food day 2022,healthy food,energy food,list of energy food,health news,health news in hindi

चिया सीड्स
चिया सीड्स में फाइबर भरपूर होता है, साथ ही पैटैशियम, कैल्शियम और आयरन भी होता है। प्रतिदिन चिया सीड्स के सेवन से शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। चिया सीड्स में ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस जैसे सी आदि होते हैं, जो हेल्दी बॉडी और एनर्जी बूस्ट करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।

world food day 2022,healthy food,energy food,list of energy food,health news,health news in hindi

खजूर

खजूर आसानी से पच जाते हैं और इंस्टेंट ऊर्जा देते हैं। वे कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक और लोहे का एक बड़ा स्रोत हैं। रात में आधा कप पानी में पांच से सात खजूर भिगोएं और सुबह इनमें से गुठली निकाल कर पल्प खाएं। यह आपको थकान से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। आप सप्ताह में दो बार इस पल्प का सेवन कर सकती हैं। अगर आप लगातार थकान का अनुभव कर रहीं हैं तो खजूर के साथ एक गिलास दूध का नाश्ता भी कर सकती हैं।

world food day 2022,healthy food,energy food,list of energy food,health news,health news in hindi

गाजर

गाजर को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। गाजर को आप डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे, जूस के रूप में, सलाद के रूप में, हलवे के रूप आदि। गाजर में पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

world food day 2022,healthy food,energy food,list of energy food,health news,health news in hindi

नारियल पानी
सुबह नारियल पानी पीने से सारा दिन आप एक्टिव और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकते हैं। शुद्ध नारियल पानी पैक्ड नारियल की तुलना में काफी हेल्दी होते हैं, क्योंकि यह एक बेहतर आइसोटोनिक पेय है। इस प्राकृतिक पानी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है और यह ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए फायदेमंद होता है।

world food day 2022,healthy food,energy food,list of energy food,health news,health news in hindi

शकरकंदी

बॉडी में थकान को दूर करने के लिए शकरकंदी बेस्ट फूड है। आयरन से भरपूर ये फूड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक है। पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंदी बॉडी को एनर्जी देती है साथ ही इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाती है।

world food day 2022,healthy food,energy food,list of energy food,health news,health news in hindi

अंडा

अंडे में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक होती है, साथ ही यह शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ाने का काम करता है। दिन की बेहतरीन शुरुआत करने के लिए आप नाश्ते में अंडे का सेवन कर सकते हैं। अंडे में कई तरह के आवश्यक पोषक तत्व जैसे विटामिन ई, फोलेट, बी12, थियामिन, राइबोफ्लेविन मौजूद होते हैं, जो शरीर में ऊर्जा का निर्माण करने के लिए बेहद आवश्यक तत्व होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?