Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Diabetes Day 2021: डायबिटीज के मरीज भूलकर भी ना करे ये 6 गलतियां, नासूर बन जाएगी बीमारी

डायबिटीज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 नंवबर को 'वर्ल्ड डायबिटीज-डे' भी सेलिब्रेट किया जाता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि इस बीमारी में मरीजों को कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए, वरना ये बीमारी नासून बन सकती है...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 3:54:42

World Diabetes Day 2021: डायबिटीज के मरीज भूलकर भी ना करे ये 6 गलतियां, नासूर बन जाएगी बीमारी

डायबिटीज की बीमारी आज आम हो गई है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो इंसान के शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देती है। डायबिटीज से बचने के लिए इसके संकेतों को पहचानना जरूरी है। इसके लक्षण सामान्य से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। टाइप-1 डायबिटीज में लक्षण तुरंत दिखाई देने लगते हैं, जबकि टाइप-2 डायबिटीज के लक्षण बहुत देरी से नजर आते हैं। टाइप-2 की तुलना में टाइप-1 डायबिटीज को ज्यादा गंभीर माना जाता है। डायबिटीज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 नंवबर को 'वर्ल्ड डायबिटीज-डे' भी सेलिब्रेट किया जाता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि इस बीमारी में मरीजों को कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए, वरना ये बीमारी नासून बन सकती है...
world diabetes day 2021,diabetes prevention,diabetes causes,diabetes treatment,diabetes foods,diabetes mistakes,diabetes care tips सुस्त रहना

सुस्ती भरी लाइफस्टाइल ना सिर्फ मोटापा बल्कि बल्ड शुगर भी तेजी से बढ़ाता है। वहीं एक्टिव लाइफस्टाइल ना सिर्फ ब्लड शुगर बल्कि पूरी सेहत के लिए फायदेमंद है। अपनी लाइफस्टाइल में हर दिन एक्सरसाइज को जरुर शामिल करे। शुरुआत में बहुत भारी-भरकम एक्सरसाइज करने से बचे वरना ब्लड शुगर में गिरावट ज्यादा हो सकती है। world diabetes day 2021,diabetes prevention,diabetes causes,diabetes treatment,diabetes foods,diabetes mistakes,diabetes care tips हाई कार्ब्स-लो फैट डाइट

अन्य पोषक तत्वों की तरह शरीर को फैट को भी आवश्यकता रहती है। दरअसल, कई लोग वजन कम करने के चक्कर में डाइट से फैट को पूरी तरह से निकाल देते हैं ऐसा करने से शरीर में हेल्दी फैट की भी कमी हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज के मरीजों में हेल्दी फैट होना जरूरी है और इसे नट्स, सीड्स और शुद्ध तेल के जरिए लिया जा सकता है। world diabetes day 2021,diabetes prevention,diabetes causes,diabetes treatment,diabetes foods,diabetes mistakes,diabetes care tips खाने के बीच लंबा समय

खाने के बीच का अंतर भी डायबिटीज के मरीजों के लिए घातक साबित हो सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो खाने के बीच के अंतर को कम करने की कोशिश करे। दरअसल, अगर डाइट के बीच ज्यादा समय हो जाने से खाने की मात्रा भी अधिक हो जाती है। जिसकी वजह से ब्लड शुगर में बढ़ोतरी हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को थोड़े-थोड़े अंतराल में कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए। world diabetes day 2021,diabetes prevention,diabetes causes,diabetes treatment,diabetes foods,diabetes mistakes,diabetes care tips फलों की क्वांटिटी

ज्यादातर लोगों को ये गलतफहमी होती है कि डायबिटीज के मरीजों को फल नहीं खाना चाहिए क्योंकि उसमें नेचुरल शुगर होती है। डायबिटीज मरीजों को फलों से पूरी तरह परहेज नहीं करना चाहिए और ना ही फलों का अधिक सेवन करना चाहिए। डायबिटीज में सीमित मात्रा में फलों का सेवन करना चाहिए। फलों को धीरे-धीरे अच्छे से चबाकर खाना सही रहता है। world diabetes day 2021,diabetes prevention,diabetes causes,diabetes treatment,diabetes foods,diabetes mistakes,diabetes care tips ज्यादा स्ट्रेस लेना

सेहत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक तनाव लेना है। ये आपके हार्मोन, मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर डालता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को तनाव मुक्त जीवन जीने की सलाह देते हैं। शोध में सामने आया है कि तनाव ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है और दिल की सेहत के भी हानिकारक साबित होता है। world diabetes day 2021,diabetes prevention,diabetes causes,diabetes treatment,diabetes foods,diabetes mistakes,diabetes care tips पर्याप्त नींद ना लेना

नींद शरीर को आराम तो देती ही है साथ ही शरीर के विभिन्न कार्यों को नियंत्रित करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सोते समय बॉडी के अंदर अधिकांश हार्मोनल संतुलित होते रहते हैं। इंसुलिन भी एक हार्मोन ही है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों को अच्छी नींद लेनी बहुत जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology