न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cancer Day 2022 : ना करें ब्लड कैंसर के इन 6 संकेतों को नजरअंदाज, हो सकता हैं जानलेवा

ब्लड कैंसर के भी कई प्रकार हैं जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। अगर समय रहते इसके संकेतों को पहचान लिया जाए और उचित इलाज ले लिया जाए तो जान बच सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 7:47:44

World Cancer Day 2022 : ना करें ब्लड कैंसर के इन 6 संकेतों को नजरअंदाज, हो सकता हैं जानलेवा

हर साल 4 फरवरी को World Cancer Day मनाया जाता हैं और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाता हैं ताकि समय रहते सतर्कता बरतते हुए इस बीमारी का शिकार होने से बचा जा सकें। कैंसर कई प्रकार को हो सकते हैं जिसमें आज हम बात करने जा रहे हैं ब्लड कैंसर (खून का कैंसर) की जिसकी शुरुआत बोन मैरो से होती है क्योंकि खून वहीं बनता है। ब्लड कैंसर के भी कई प्रकार हैं जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। अगर समय रहते इसके संकेतों को पहचान लिया जाए और उचित इलाज ले लिया जाए तो जान बच सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको ब्लड कैंसर के शुरूआती संकेतों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

world cancer day 2022,cancer day 2022,world cancer day,blood cancer,cancer,blood,Health,Health tips,healthy living

तेजी से वजन कम होना

अगर आपको अचानक अपने वजन में कमी लग रही है, तो सबसे पहले अपना वजन चेक करें। अगर महीने भर के भीतर ही बिना किसी प्रयास के आपका वजन 2.5 किलो से ज्यादा कम हो गया है, तो ये शरीर में किसी समस्या का संकेत हो सकता है। ब्लड कैंसर होने पर भी व्यक्ति का वजन बिना कारण कम होने लगता है।

world cancer day 2022,cancer day 2022,world cancer day,blood cancer,cancer,blood,Health,Health tips,healthy living

जोड़ों में दर्द होना

जोड़ों में दर्द की समस्या को भी हम बहुत सामान्य मान लेते हैं। आमतौर पर जोड़ों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें अर्थराइटिस, गठिया, थकान, चोट, हड्डियों की कमजोरी आदि शामिल हैं। मगर ब्लड कैंसर के कारण भी आपको अपने जोड़ों और हड्डियों में दर्द का अनुभव हो सकता है।

world cancer day 2022,cancer day 2022,world cancer day,blood cancer,cancer,blood,Health,Health tips,healthy living

बार-बार इंफेक्शन होना

ब्लड कैंसर होने पर व्यक्ति बार-बार इंफेक्शन का शिकार होता है। दरअसल ब्लड कैंसर में रोगी के खून में कुछ ऐसे सेल्स विकसित हो जाते हैं, जो स्वस्थ सेल्स को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। चूंकि हमारे शरीर के हर अंग तक खून पहुंचता है, इसलिए इसके लक्षण भी शरीर के किसी भी अंग में दिख सकते हैं। आमतौर पर ब्लड कैंसर होने पर रोगी को त्वचा का इंफेक्शन (जैसे- त्वचा का लाल, काला या भूरा रंग हो जाना, चकत्ते या दाने हो जाना), फेफड़ों का इंफेक्शन, गले और मुंह का इंफेक्शन आदि होने लगता है। एक साथ कई इंफेक्शन भी हो सकते हैं।

world cancer day 2022,cancer day 2022,world cancer day,blood cancer,cancer,blood,Health,Health tips,healthy living

चोट लगने पर खून बंद न होना

हमारे शरीर में जब भी चोट लगती है या खरोंच आती है, तो थोड़े समय में ही खून बहना अपने आप बंद हो जाता है। इसका कारण यह है कि बाहरी हवा के संपर्क में आने पर खून के जमने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। मगर ब्लड कैंसर के रोगी में ऐसा नहीं होता है। अगर किसी व्यक्ति को चोट लगने पर उसका खून बहना थोड़ी देर में बंद नहीं होता है या घाव भरने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है, तो ये ब्लड कैंसर का संकेत हो सकता है। चोट के अलावा बिना कारण नाक या मसूड़ों से खून निकलने लगना और पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा मात्रा में खून निकलना भी इसके संकेतों में शामिल हैं। इसलिए एक बार चिकित्सक से मिलकर जांच जरूर करवाएं।

world cancer day 2022,cancer day 2022,world cancer day,blood cancer,cancer,blood,Health,Health tips,healthy living

हर समय थकान और सुस्ती

थकान और सुस्ती बहुत सामान्य लक्षण हैं, जो आपको अक्सर ही अपने अंदर दिखाई दे सकते हैं। मगर यदि थकान के कारण आपको रोजमर्रा के कामों में परेशानी आने लगे और आप दिनभर सुस्त रहते हैं, तो एक बार जांच करवाएं। ये ब्लड कैंसर का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है।

world cancer day 2022,cancer day 2022,world cancer day,blood cancer,cancer,blood,Health,Health tips,healthy living

भूख कम लगना और पेट के रोग

ब्लड कैंसर आपके पाचनतंत्र को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। यही कारण है कि ब्लड कैंसर होने पर लोगों को भूख कम लगने लगती है और पेट के कई रोग जैसे- कब्ज, अपच, मल के साथ खून आना, पेशाब के साथ खून आने जैसे लक्षण दिखते हैं। अगर आपको ये लक्षण दिखाई दें, तो अपने चिकित्सक से इसका कारण जानने की कोशिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!