न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेंस्ट्रुअल साइकिल से डील करने का बेहद अच्छा और आरामदायक उपाय टैम्पोन, जानें कैसे करें इस्तेमाल

टैम्पोन मेंस्ट्रुअल साइकिल से डील करने का बेहद सरल और आरामदायक उपाय है। हालांकि यह भी उतना ही सच है कि दूसरे सैनिटरी नैपकिन्स की तरह टैम्पोन उतने पाॅपुलर नही है। लेकिन यह हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इनमें बहुत कुछ ऐसा है जो आपको इसके इस्तेमाल को प्रेरित करेगा। अगर आप टैम्पोन के बारे में कुछ भी नहीं जानती हैं, तो चलिए आज हम आपको इस के बारे में कुछ जानकारी देते है ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Nov 2022 10:19:27

मेंस्ट्रुअल साइकिल से डील करने का बेहद अच्छा और आरामदायक उपाय टैम्पोन, जानें कैसे करें इस्तेमाल

शारीरिक रूप से कोई कितना ही एक्टिव क्यों न हों, पारियड्स के वो 5 दिन ऐसे होते हैं, कि कुछ करने का मन ही नहीं करता। दाग का डर, पैड हिलने की चिंता या फिर हैवी फ्लो का टेंशन। कुछ वर्षों पहले तक महिलाएं पीरियड्स के दौरान कपड़े का इस्तेमाल करती थीं। लेकिन समय बदला और महिलाओं ने सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करना शुरू किया। आज के समय में महिलाएं पैड्स के अलावा टैम्पोन व मेंस्ट्रुअल कप आदि भी यूज करती हैं। इन्हें पारंपरिक पैड्स से अधिक यूजफुल माना जाता है, क्योंकि ये टैम्पोन व मेंस्ट्रुअल कप अधिक ब्लड फ्लो को आसानी से हैंडल कर सकते हैं। टैम्पोन मेंस्ट्रुअल साइकिल से डील करने का बेहद सरल और आरामदायक उपाय है। हालांकि यह भी उतना ही सच है कि दूसरे सैनिटरी नैपकिन्स की तरह टैम्पोन उतने पाॅपुलर नही है। लेकिन यह हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इनमें बहुत कुछ ऐसा है जो आपको इसके इस्तेमाल को प्रेरित करेगा। अगर आप टैम्पोन के बारे में कुछ भी नहीं जानती हैं, तो चलिए आज हम आपको इस के बारे में कुछ जानकारी देते है ।

what is the right way to use tampon,Health,healthy living,health news in hindi,tampon benefits,how to use tampon during periods

टैम्‍पोन को इस्तेमाल करने का सही तरीका और कुछ जरूरी बाते जो आपको ध्यान मे रखनी है -

# टैम्‍पोन का पैकेट खोलने से पहले अपने हाथों को अच्‍छे से साफ करें। ऐसा करने से कीटाणू वेजाइना के अंदर प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

#आप इसे बैठ कर या फिर खड़े हो कर लगा सकती हैं। आपको जैसे आराम मिले आप पहले घुटनों को फैलाएं और वेजाइना में इसे डालें।

#अगर आप पहली बार इसका इस्‍तेमाल कर रही हैं तो यह बेस्‍ट है कि आप एप्लिकेटर का इस्‍तेमाल करें।

#टैम्‍पोन का इस्‍तेमाल करने से पहले इस बात को सुनिश्चित कर लें कि उसमें लटक रही थ्रेड मजबूत है या नहीं। इसके लिए उसे एक बार खींच कर देखें।
#अब टैम्‍पोन को वेजाइना में लगाएं और एप्लिकेटर की मदद से उसे अंदर की ओर पुश करें। जैसे ही टैम्‍पोन एक बार आपकी वेजाइना के अंदर चला जाए वैसे ही एप्लिकेटर को हटा लें।

#अब आप देखेंगी कि टैम्‍पोन में लगी थ्रेड बाहर लटक रही होगी।टैम्‍पोन रक्‍तस्‍त्राव को सोखेगा और वेजाइना के अंदर विस्‍तारित भी होगा।

#एक बार टैम्‍पोन वेजाइना के अंदर जाने के बाद तब तक बाहर नहीं निकलेगा जब तक आप उसे न निकालें। टैम्‍पोन लगाने के बाद आप अपने रोजमर्रा के काम आराम से कर सकती हैं।

#जब आप टैम्‍पोन को हटाएं तो खुद को तनावमुक्‍त रखें। अगर आप तनावमुक्‍त होंगी तो आपकी वेजाइना की मांसपेशियां भी तनावमुक्‍त होंगी। ऐसे में आप आसानी से टैम्‍पोन को बाहर निकाल सकती हैं। विस्‍तारित टैम्‍पोन को बाहर निकालते वक्‍त आपको असुविधा हो सकती हैं अगर आपकी मांसपेशियां सिकुड़ गई हैं तो।

what is the right way to use tampon,Health,healthy living,health news in hindi,tampon benefits,how to use tampon during periods

टैम्‍पोन को इस्तेमाल करने से मिलने वाल लाभ या यूं कहे की क्यों है ये रेगुलर पदस से बेहतर

कर सकती है स्विमिंग

टैम्पोन पहनने से आपके डेली रूटीन में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आती है। यहां तक कि आप जो चाहे वो पहन सकती हैं, जो करना चाहे कर सकती हैं, जहां जाना चाहे जा सकती हैं। यहां तक कि स्विमिंग भी। हैरान हो गई ना? जी हां, बिलकुल सही सुना आपने! आप इसे लगाए हुए ही स्विमिंग भी जा सकती हैं, नहा भी सकती हैं। क्योंकि एक बार आपने टैम्पोन इंसर्ट कर लिया और वो वैजाइना में फिक्स हो गया, उसके बाद यह सारी ब्लीडिंग सोख लेता है। बाहर कुछ नहीं आता। ना स्मेल, ना फ्लो। है ना अद्भुत!

what is the right way to use tampon,Health,healthy living,health news in hindi,tampon benefits,how to use tampon during periods

बदबू रहित पीरियड्स

टैम्पोन चूंकि बाहर निकलने से पहले ही आपका मेन्स्ट्रुअल ब्लड सोख लेता है, इसलिए किसी तरह की कोई महक या बदबू बाहर नहीं आने पाती। इससे आप ज्यादा फ्रेश और साफ फील करती है।

what is the right way to use tampon,Health,healthy living,health news in hindi,tampon benefits,how to use tampon during periods

वर्जिनिटी लॉस नहीं

यह बहुत बड़ा ‘मिथ’ हम महिलाओं में व्याप्त है कि टैम्पोन पहनने से आप अपनी वर्जिनिटी खो देंगी। हां, यह सही है कि टैम्पोन के इस्तेमाल से हाइमन स्ट्रेच होता है, लेकिन फटता नहीं है। यह पूर्णतया गलत तथ्य है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका और यूके में भी यह अंधविश्वास फैला हुआ है कि अगर कोई महिला पीरियड्स के समय पैड या कपड़े की बजाय टैम्पोन्स का प्रयोग करती है तो इससे उसका हाइमेन टूट जाता है और उसकी वर्जिनिटी खत्म हो सकती है।

what is the right way to use tampon,Health,healthy living,health news in hindi,tampon benefits,how to use tampon during periods

अंदर ही रह जाएगा का डर

एकदम शुरुआत में टैम्पोन का इस्तेमाल थोड़ा कठिन हो सकता है! लेकिन उस स्थिति में भी, यह सोचना गलत है कि यह अंदर ही रह जाएगा और बाहर नहीं आ पाएगा। ऐसा भला हो सकता है क्या? कुछ लोगों को यह भी दुविधा रहती है, कि अंदर डालने के बाद इसे निकालना मुश्किल होगा। खुद कैसे निकालेंगे? लेकिन यह भी गलत है। एक बार आपने इसे सही से फिट कर लिया, फिर कोई दिक्कत नहीं होने वाली। क्योंकि स्ट्रिंग की सहायता से टैम्पोन को बाहर खींच लेना तो खैर बहुत ही आसान होता है, लेकिन हाथ से भी यह आराम से निकल जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स