न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Weight loss: इन दो विटामिन की कमी के कारण नहीं घटता वजन, जानें क्या कहती है रिसर्च

हेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की मदद से आप अपने शरीर की चर्बी यानी फैट को कम कर सकते है लेकिन कई बार इन दोनों चीजों को करने के बावजूद शरीर में चढ़ा फैट कम होने का नाम नहीं लेता है। इसके पीछे विटामिन, मिनरल और हार्मोन की कमी भी हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Jun 2022 2:44:56

Weight loss: इन दो विटामिन की कमी के कारण नहीं घटता वजन, जानें क्या कहती है रिसर्च

हेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की मदद से आप अपने शरीर की चर्बी यानी फैट को कम कर सकते है लेकिन कई बार इन दोनों चीजों को करने के बावजूद शरीर में चढ़ा फैट कम होने का नाम नहीं लेता है। इसके पीछे विटामिन, मिनरल और हार्मोन की कमी भी हो सकती है। दरअसल, इनकी कमी से मेटाबॉलिज्म डिसऑर्डर हो जाता है। ये शरीर के वजन को कम करने की नेचुरल क्षमता को कम कर देते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, दो विटामिन फैट लॉस की प्रोसेस को धीमा कर देते हैं।

wieght loss,vitamin,lack of vitamin,vitamin d,vitamin b 12

क्या कहती है रिसर्च?

Themirror की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च में बताया गया है कि शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) और विटामिन बी 12 (Vitamin B 12) की मात्रा कम होने पर फैट लॉस की स्पीड धीमी हो जाती है। विटामिन D हड्डी के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण होता है लेकिन रिसर्च से यह भी साबित होता है कि यह विटामिन कैंसर सेल्स को कम करने, संक्रमण को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है। वहीं, विटामिन B12 लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए के निर्माण के लिए जरुरी होता है। इस विटामिन की कमी से थकान, कब्ज, मांसपेशियों में कमजोरी, मेमोरी लॉस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दोनों विटामिन एक व्यक्ति के मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हर व्यक्ति को यह पता होना चाहिए कि वह पर्याप्त मात्रा में इन विटामिनों को ले रहा है या नहीं।

रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मोटे या अधिक वजन वाले लोगों में विटामिन डी की कमी होती है। इसकी वजह से शरीर में एडिपोकिंस (एक तरह का प्रोटीन) कम होने लगता है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। एनर्जी कम खर्च होती है और भूख बढ़ने लगती है। एडिपोकिंस का उत्पादन सही ढंग से ना होने पर टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) का खतरा भी बना रहता है।

wieght loss,vitamin,lack of vitamin,vitamin d,vitamin b 12

महिलाओं पर भी हुई रिसर्च

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश हुई स्टडी के मुताबिक, एक रिसर्च में 50 से 75 वर्ष की आयु की 218 अधिक वजन / मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को शामिल किया गया। सभी महिलाओं को लो-कैलोरी दी जा रही थी और एक्सरसाइज भी कराई जा रही थी। इनमें से करीब आधी महिलाओं को विटामिन D सप्लीमेंट और आधी को प्लेसबो दिया गया। शोध में सामने आया कि जिन महिलाओं को विटामिन D दिया गया था उनका वजन अधिक कम हुआ था।

wieght loss,vitamin,lack of vitamin,vitamin d,vitamin b 12

विटामिन B12 प्राप्त करने के लिए अंडा, सोयाबीन, दही, ओट्स, पनीर खा सकते हैं।

विटामिन D का सबसे अच्छा सोर्स सूरज की रोशनी है। लेकिन अगर किसी कारण से धूप नहीं ले पाते हैं तो अंडा, गाय का दूध, दही, मशरूम या फिर विटामिन D3 का सप्लीमेंट डाइट में शामिल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग