न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, लाएं अपनी जीवनशैली में ये बदलाव

शायद ही कोई ऐसा होगा जो लंबी उम्र नहीं जीना चाहता होगा। लेकिन लंबी उम्र के साथ ही इसका सेहतमंद होना भी जरूरी हैं ताकि आप हंसते-खेलते एक्टिव रहते हुए अपनी लाइफ जिएं। इसके लिए जरूरी हैं कि आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Aug 2022 10:45:33

लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, लाएं अपनी जीवनशैली में ये बदलाव

शायद ही कोई ऐसा होगा जो लंबी उम्र नहीं जीना चाहता होगा। लेकिन लंबी उम्र के साथ ही इसका सेहतमंद होना भी जरूरी हैं ताकि आप हंसते-खेलते एक्टिव रहते हुए अपनी लाइफ जिएं। इसके लिए जरूरी हैं कि आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। लेकिन भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हेल्दी रहना और शरीर को फिट रखने के लिए अतिरिक्त समय निकालना मुश्किल हो जाता हैं, तो ऐसे में आप जीवनशैली में कुछ सामान्य बदलाव करके भी फिट और हेल्दी रहा जा सकता हैं और गंभीर बीमारियों से खुद को बचाया जा सकता हैं। तो आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जिन्हें अपनाकर हम लाइफटाइम हेल्दी और फिट रह सकते हैं।

लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, लाएं अपनी जीवनशैली में ये बदलाव

सुबह जल्दी उठने की करें कोशिश

अगर आप दिनभर एनेर्जेटिक फील करना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। अपने काम की शुरुआत सुबह उठकर करें। ऐसा माना भी जाता है कि सूर्योदय से पहले उठने से शरीर निरोगी रहता है। ऐसा कहा भी गया है कि ब्रह्म मूहुर्त सूर्योदय से करीब डेढ़ घंटे पहले का समय होता है इस समय उठकर ध्यान और अध्ययन करने से सफलता मिलती ही है।

लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, लाएं अपनी जीवनशैली में ये बदलाव

खाली पेट चाय की जगह भरपूर पानी पीना

अधिकतर लोग सुबह उठकर चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप सुबह उठते ही एक बड़े ग्लास से पानी पिएं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। दरअसल पूरी रात सोने के बाद शरीर पूरी तरह डिहाइड्रेटेड रहता है और खाली पेट जब शरीर में चाय कॉफी जाती है तो इसका हमारे शरीर को अधिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में अगर आप सुबह उठकर पानी पीने की आदत डालते हैं तो बॉडी को एनर्जी तो मिलेगी ही, आपका दिमाग और किडनी भी बेहतर तरीके से काम कर पाएगा।

लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, लाएं अपनी जीवनशैली में ये बदलाव

एक्सरसाइज करें

कोविड के समय से लोग घर में बंद हो गए हैं। लेकिन आपको बीमारियों से बचना है तो बेहतर होगा 15 मिनट का समय निकालकर एक्सरसाइज जरूर करें। इससे बाॅडी में लचीलापन बरकरार रहता है। आप चाहें तो प्राणायाम भी कर सकते हैं। इससे मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना सुबह उठकर 4 से 5 किलोमिटर दौड़ लगाएं। इससे शरीर का स्टेमिना तेा बढ़ता ही साथ ही आप फूर्तीले भी महसूस करेंगे। दौड़ने के अलावा आप साइकलिंग भी कर सकते हैं। अगर आप जिम जाते हैं तो थोड़ी रनिंग जरूरी है।

लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, लाएं अपनी जीवनशैली में ये बदलाव

नाश्ते में लें भरपूर प्रोटीन

सुबह की शुरुआत अगर आप बेहतर और पौष्टिकता से भरे भोजन से करें तो आप दिनभर फिट और उर्जावान महसूस करेंगे। ऐसे में में नाश्ते में प्रोटीन का सेवन जरूर करें। नाश्ते में जब आप प्रोटीन लेते हैं तो ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, शरीर को एनर्जी मिलती है, जल्दी भूख नहीं लगती और मूड भी अच्छा रहता है। यही नहीं आप वजन को भी नियंत्रित रख पाते हैं।

लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, लाएं अपनी जीवनशैली में ये बदलाव

रोज एक फल जरूरी

यह आदत डालें कि दिनभर में कम से कम एक फल जरूर खाएं। आप इसे स्नैक्स की तरह प्रयोग कर सकते हैं। हर दिन अगर आप फल खाते हैं तो शरीर को जरूरी फाइबर, विटामिन, मिनरल्स मिलते हैं जिससे पाचन और सेहत दोनों अच्छा रहता है।

लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, लाएं अपनी जीवनशैली में ये बदलाव

लें हेल्दी डाइट

टीओआई में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि आप लंबी उम्र तक स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट में पोषक तत्वों को अधिक तवज्जो देना होगा। अनाज, फलियां और नट्स को डाइट में प्रतिदिन शामिल करें। ये फूड्स कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, शरीर के अंगों को स्वस्थ रखते हैं। यदि आप बहुत ज्यादा प्रॉसेस्ड फूड और रेड मीट खाते हैं, तो इन्हें डाइट में अधिक शामिल ना करें। सप्ताह में दो से तीन सर्विंग्स से अधिक ना खाएं। रेड मीट में कोलेस्ट्रॉल, अस्वास्थ्यवर्धक फैट मौजूद होता है, जो हृदय रोगों को बढ़ाता है। साथ ही प्रॉसेस्ड मीट या फूड्स पेट के कैंसर के जोखिम को भी बढ़ा सकते हैं।

लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, लाएं अपनी जीवनशैली में ये बदलाव

पर्याप्त नींद लें

आपका शरीर तभी हेल्दी रहेगा जब आप ठीक होंगे। आप तभी ठीक होंगे जब आप पर्याप्त मात्रा में नींद लेंगे। पर्याप्त मात्रा में नींद न लेने से आपका शरीर थका-थका रहता है और आपका किसी काम में दिल नहीं लगता। इसलिए हो सके तो दिन में 8-9 घंटे की नींद जरूर लें। पर्याप्त नींद आपकी सेहत दुरुस्त रखने का काम करती है। रात को जल्दी सोने की आदत भी डालें। आप शरीर को जितना आराम देंगे, उसके लिए कैलोरी बर्न करना उतना ही आसान होगा।

लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, लाएं अपनी जीवनशैली में ये बदलाव

रहें फिजिकली एक्टिव

एक शोध के अनुसार अगर आप दिन में तीन बार 20 सेकंड में 60 सीढ़ियां चढ़ते हैं तो इससे कार्डियो फिटनेस 5 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। कार्डियो फिटनेस आपके ओवर ऑल फिटनेस के लिए सबसे जरूरी है। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी कम करता है और मसल्स मजबूत रहते हैं। यदि आप लगातार बैठे रहते हैं, फिजिकली एक्टिव नहीं रहते हैं, तो इससे ना सिर्फ मोटापे का शिकार होंगे, बल्कि हडड्यिां, मांसपेशियां सभी कमजोर होने लगेंगी। शरीर में रक्त प्रवाह सही से नहीं होगा। जो लोग जिमिंग, इंटेंस वर्कआउट नहीं करते हैं, उन्हें फिट और एक्टिव रहने के लिए चलना-फिरना, टहलना बहुत जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा