न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह इतने कदम चलने से हमेशा हेल्दी रहेगा हार्ट, दिल की बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, वजन भी रहेगा कंट्रोल में

सुबह 10,000 कदम चलने से दिल की सेहत को मजबूती मिलती है, दिल की बीमारियों से बचाव होता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। जानिए इसके और फायदे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 10:47:14

सुबह इतने कदम चलने से हमेशा हेल्दी रहेगा हार्ट, दिल की बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, वजन भी रहेगा कंट्रोल में

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह न केवल हमारे शरीर के अंगों को रक्त पहुंचाता है, बल्कि ऑक्सीजन और पोषक तत्व भी प्रदान करता है, जिससे सभी शारीरिक प्रक्रियाएं सही तरीके से चलती हैं। यानी एक स्वस्थ जीवन के लिए हमारे दिल का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है। लेकिन आजकल की व्यस्त जीवनशैली, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण, दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

खराब जीवनशैली, उच्च वसा, नमक और शुगर का अधिक सेवन, तनाव, और शारीरिक निष्क्रियता जैसे कारक दिल की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। यदि आप अपने दिल की सेहत को बनाए रखना चाहते हैं और दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो एक साधारण लेकिन प्रभावी तरीका है – रोज़ाना वॉक करना। विशेषकर, सुबह के समय 30 मिनट की वॉक आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।

heart health,walking benefits,control weight,heart disease prevention,healthy lifestyle,morning walk,fitness tips

दिल की सेहत के लिए एक दिन में कितने कदम चलें?

एक स्वस्थ दिल के लिए वॉक करना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों का मानना है कि वयस्कों को एक दिन में 10,000 कदम चलने चाहिए। यदि आप सुबह के समय आधा घंटा भी वॉक करते हैं, तो आप लगभग 1000 कदम चल लेते हैं। बाकी के 9,000 कदम आप दिनभर में आराम से पूरे कर सकते हैं।

कैसे पूरे करें 10 हज़ार कदम?

पैदल चलें या साइकिल का उपयोग करें: जब भी कोई नज़दीकी काम हो, तो कार का इस्तेमाल करने की बजाय पैदल जाएं या साइकिल का इस्तेमाल करें।

सीढ़ियों का प्रयोग करें: लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ें। इससे न सिर्फ कदम बढ़ेंगे, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होगा।

घर के काम करें: घर के छोटे-छोटे काम जैसे झाड़ू लगाना, फर्श पोंछना, बर्तन धोना या शॉपिंग करना भी आपके कदम बढ़ाने में मदद करता है।

लंच ब्रेक के दौरान टहलें: ऑफिस में लंच ब्रेक के दौरान थोड़ी देर के लिए टहलने जरूर जाएं। इससे न केवल आपके कदम बढ़ेंगे, बल्कि आप तरोताजा भी महसूस करेंगे।

पालतू जानवर को लेकर वॉक करें: यदि आपके पास पालतू जानवर है, तो उसे रोज़ वॉक पर लेकर जाएं। इससे दोनों का शारीरिक व्यायाम होगा।

10 हज़ार कदम चलने के फायदे:

बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें: नियमित 10,000 कदम चलने से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है।

शुगर लेवल कंट्रोल होता है: इस प्रक्रिया से आपके रक्त में शुगर का स्तर भी नियंत्रित होता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है।

वजन घटाना आसान: 10,000 कदम चलने से आपकी कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे आप अपने शरीर को फिट और एक्टिव बनाए रख सकते हैं।

हड्डियों और मांसपेशियों का विकास: नियमित वॉक से हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है, जिससे शरीर मजबूत होता है।

मानसिक शांति: शारीरिक गतिविधियां न केवल शरीर को लाभ पहुंचाती हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज