न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्हें ज्यादा है लू लगने का खतरा, दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी बनते हैं ढाल

गर्मी अकेले नहीं आती, बल्कि अपने साथ-साथ हमें परेशान करने के लिए अन्य कई तरह की समस्याएं भी ले आती है। इन समस्याओं में ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 07 May 2021 6:54:51

इन्हें ज्यादा है लू लगने का खतरा, दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी बनते हैं ढाल

गर्मी अकेले नहीं आती, बल्कि अपने साथ-साथ हमें परेशान करने के लिए अन्य कई तरह की समस्याएं भी ले आती है। इन समस्याओं में चिलचिलाती धूप, उमस और गर्म हवाएं शामिल हैं, जिनके हद से ज्यादा पड़ते ही हम बीमार महसूस करने लगते हैं। इस मौसम में गर्म हवा यानी लू सबसे अधिक मुसीबत खड़ी करती है।

हालांकि इन सबसे बचने के कई उपाय भी हैं, जो सदियों से दादी-नानी हमें बताती आई हैं और हम उन्हीं नुस्ख़ों को इस्तेमाल करते आ रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो इस बार उपर्युक्त समस्याओं से हमें अधिक दो-चार होना पड़ सकता है, क्योंकि पारा में लगातार बढ़ोतरी की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो हमें पहले से सतर्क रहना होगा।

heatstroke,heatwave,summer,hot,drinking water,onion,sunlight,health news in hindi

लू लगने के कारण

डॉ. अशोक यादव ने बताया कि गर्मी में बढ़ता पारा हवाओं को लू में बदल देता है। ऐसे में अगर हम धूप में शरीर पूरा ढंके बिना बाहर निकलते हैं, तो लू लगने की पूरी-पूरी संभावना रहती है। इसके अलावा तेज़ धूप में नंगे पैर चलना, घर से बिना कुछ खाए निकलना, कम पानी पीना, एसी वाली जगह से निकलकर तुरंत धूप में चले जाना, धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी पीना और कम पानी पीने वालों को लू जल्दी अपनी चपेट में लेती है।

heatstroke,heatwave,summer,hot,drinking water,onion,sunlight,health news in hindi

लू लगने के लक्षण

लू लगने के लक्षण में बार-बार मुंह सूखना, तेज़ बुख़ार होना और सांस लेने में तक़लीफ़ महसूस करना, उल्टी और चक्कर आना, लूज़ मोशन, सिर दर्द, शरीर में दर्द महसूस होना, हाथ-पैरों का ढीला पड़ना, बेहोशी जैसा लगना और थकावट महसूस होना शामिल है।

heatstroke,heatwave,summer,hot,drinking water,onion,sunlight,health news in hindi

लू की अधिक चपेट में आने वाले लोग

हालांकि तेज़ धूप और गर्म जगह पर काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को लू अपने चपेट में ले सकती है, लेकिन छोटे बच्चों और वृद्धों को इससे ख़तरा होता है। इनमें तापमान नियंत्रण का सिस्टम कमज़ोर होता है और यह लू यानी अधिक गर्म हवाओं को सह नहीं पाते हैं और गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। इसके अलावा अधिक मोटापा ग्रस्त व्यक्ति, दिल के मरीज़ और किसी भी कारण से शारीरिक रूप से कमज़ोर भी जल्दी लू का शिकार बन जाते हैं।

heatstroke,heatwave,summer,hot,drinking water,onion,sunlight,health news in hindi

लू से बचने के डॉक्टरी उपाय

लू लगने से बचने के लिए तेज़ धूप में निकलने से बचें। किसी कारणवश निकलना पड़े तो अपने शरीर को पूरी तरह से ढंककर ही बाहर निकलें और अपनी आंखों को भी धूप से बचाएं। गर्मी में हल्के रंग और कॉटन, लिनन के कपड़े ही पहनें। ठंडी जगह से निकलकर अचानक धूप में ना जाएं। ख़ासकर एसी में बैठे रहने के बाद तुरंत धूप में ना जाएं। अपने खानपान में परिवर्तन लाएं। बहुत अधिक नमक, तीखे और खट्टे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। अधिक से अधिक पानी पिएं और पानी से भरपूर फलों का सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की कमी पूरी हो सके। बासी खाना खाने से बचें और हल्का भोजन करें।

heatstroke,heatwave,summer,hot,drinking water,onion,sunlight,health news in hindi

लू से बचने के दादी-नानी वाले नुस्ख़े

अधिकतर मामलों में हमारे बड़े-बूढ़ों की बात सही होती है और किसी परेशानी में उनके द्वारा सुझाए गए नुस्ख़े ख़ासा कारगर होते हैं। लू से बचने के लिए भी हम अपनी दादी-नानी के नुस्ख़ों को अपना सकते हैं। जैसे-रोज़ाना खाने में कच्चे प्याज़ का इस्तेमाल करें अगर सफ़ेद प्याज़ का इस्तेमाल करें तो और बढ़िया होगा। धूप में निकलने से पहले पॉकेट में छोटा-सा सफ़ेद प्याज रखें, यह गर्मी को सोखकर शरीर को लू लगने से बचाता है। अधिक गर्मी में मौसमी फल, फलों का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना, बेल के शरबत, सत्तू और सत्तू का शरबत, नींबू पानी आदि का सेवन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग