न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन के हेल्थ डिपार्टमेंट की स्टडी में खुलासा - कोरोना के पुराने वैरिएंट के मुकाबले डेल्टा कम घातक

दुनियाभर के महामारी विशेषज्ञ इसे अब तक की सबसे विस्तृत और अहम स्टडी मान रहे हैं, क्योंकि अमेरिका और यूरोपीय देशों में अब रोज मिलने वाले 95% से ज्यादा मरीज डेल्टा वैरिएंट वाले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 1:37:43

ब्रिटेन के हेल्थ डिपार्टमेंट की स्टडी में खुलासा - कोरोना के पुराने वैरिएंट के मुकाबले डेल्टा कम घातक

दुनियाभर में संक्रमण की नई लहर लाने वाला कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को लेकर ब्रिटेन के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की ताजा स्टडी में सामने आया है कि यह सिर्फ तेजी से फैलता है लेकिन इससे संक्रमित मरीजों में मुत्युदर सिर्फ 0.25% है। अल्फा वैरिएंट से संक्रमित हुए मरीजों में मृत्युदर 1.90% रही है। इसका मतलब यह कि अगर पुराने वैरिएंट के 500 मरीजों में 9 लोगों की मौत होती है तो डेल्टा के 500 मरीजों में सिर्फ एक की मौत होगी। ब्रिटेन में 2.71 लाख कोरोना मरीजों के सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई, जो 15 जुलाई से पहले तक जुटाए गए तीन महीनों के आंकड़ों पर आधारित है। यह स्टडी राहत देने वाली है, दरअसल भारत में कोरोना के 88% मरीज डेल्टा वैरिएंट के ही मिल रहे हैं। यूरोप व अमेरिकी देशों में 95% से ज्यादा केस डेल्टा के आ रहे हैं। ब्रिटेन में डेल्टा से 248 मौतें प्रति 10 लाख, जबकि अल्फा से 1,902 मौतें प्रति 10 लाख मरीज हुई हैं।

दुनियाभर के महामारी विशेषज्ञ इसे अब तक की सबसे विस्तृत और अहम स्टडी मान रहे हैं, क्योंकि अमेरिका और यूरोपीय देशों में अब रोज मिलने वाले 95% से ज्यादा मरीज डेल्टा वैरिएंट वाले हैं। हैरानी क बात यह भी है कि ब्रिटेन में अब तक गामा वैरिएंट से एक भी मौत नहीं हुई है।

भारत में अब तक सिर्फ 42,869 सैंपलों की सीक्वेंसिंग हो पाई है, इनमें 47.5% ‘वैरिएंट ऑफ कन्सर्न’ मिले

भारत में नए वैरिएंट का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग की रफ्तार धीमी है। देश में 15 महीने में सिर्फ 42,869 सैंपलों की सीक्वेंसिंग हुई। जबकि, ब्रिटेन में पिछले तीन महीनों में 2.71 लाख सैंपल की सीक्वेंसिंग हुई है। वहां कुल मरीजों के मुकाबले 10% सैंपलों की सीक्वेंसिंग की जा रही है, जबकि भारत में यह अनुपात सिर्फ 0.14% है।

IMA की चेतावनी- देश में तीसरी लहर जल्द

महामारी के इतिहास को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आनी तय है। भारत में तीसरी लहर करीब दिख रही है। देश में पर्यटन जरूरी है, लेकिन इसके लिए इंतजार किया जा सकता है। सरकार को धार्मिक स्थलों और पर्यटनस्थलों को अभी बंद ही रखना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग