न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह-सुबह नींबू पानी नहीं पिएं तुलसी वाला पानी, सेहद को होंगे ये फायदे

अक्सर हमें यह सलाह दी जाती है कि दिन की शुरुआत गर्म पानी पीने से करनी चाहिए। लेकिन अगर इसी गर्म पानी में तुलसी को मिला ले तो यह और भी अधिक गुणकारी हो जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 8:40:12

सुबह-सुबह नींबू पानी नहीं पिएं तुलसी वाला पानी, सेहद को होंगे ये फायदे

अक्सर हमें यह सलाह दी जाती है कि दिन की शुरुआत गर्म पानी पीने से करनी चाहिए। लेकिन अगर इसी गर्म पानी में तुलसी को मिला ले तो यह और भी अधिक गुणकारी हो जाता है। सुबह तुलसी के पत्तों का पानी पीने से अपच या गैस्ट्रिक समस्या से निजात मिलता है। सर्दियों के मौसम में तुलसी सेहत के लिए बेहतर फायदे दे सकती है। इसका नियमित सेवन करने से सर्दी-जुकाम से आपका बचाव करती है। तुलसी के पत्तों के सेवन से वजन भी कम होता है। साथ ही कोलेस्ट्रोल भी नहीं बढ़ता है। चलिए विस्तार से जानते है तुलसी वाला पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में...

benefits of drinking tulsi water,benefits of tulsi water,tulsi water for health,when to drink tulsi water,what is tulsi water,Health,Health tips

सांस संबंधित समस्याओं से बचाव

बढ़ता प्रदूषण स्तर हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में जिन लोगों को सांस संबंधित समस्याएं हैं उन लोगों के लिए तुलसी पत्तों का गर्म पानी में डालकर सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। आपको बता दें कि तुलसी के पत्तों में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी और एक्सपोट्रेंट प्रॉपर्टीज होती हैं। जो आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम का ख्याल रखकर सांस संबंधित परेशानियों को दूर करती है।

benefits of drinking tulsi water,benefits of tulsi water,tulsi water for health,when to drink tulsi water,what is tulsi water,Health,Health tips

स्ट्रेस को करता कम

आजकल लोगों तनाव की समस्या बहुत कॉमन हो गई है। स्ट्रेस व्यक्ति को अंदर से गुस्सैल और चिड़चिड़ा बनाने के साथ कई तरह की गंभीर बीमारियों को भी जन्म देता है। ऐसे में तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में डालकर सेवन करने से तनाव में राहत मिलती है। तुलसी के पत्ते आपको डिप्रेशन और एंग्जायटी से भी राहत दिला सकते हैं।

benefits of drinking tulsi water,benefits of tulsi water,tulsi water for health,when to drink tulsi water,what is tulsi water,Health,Health tips

वजन कम करने में

बढ़ता वजन आज एक आम समस्या हो गई है। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे देर से सोना, देर से उठना, कम नींद लेना, ओवरईटिंग करना और एक ही जगह पर बैठे रहना। वजन के बढ़ने से न केवल व्यक्ति को बीमारियां जकड़ लेती है। बल्कि इसकी वजह से ही व्यक्ति तनाव में भी रहने लगता है। लेकिन तुलसी के पत्तों का उपयोग इस समस्या से भी आपको राहत दिला सकती है। तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर और इसे पीने से आपका हाजमा ठीक रहता है। जिससे आप जल्दी ही भोजन को पचा लेते हैं। जब भोजन जल्दी पचने लगता है तो इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

benefits of drinking tulsi water,benefits of tulsi water,tulsi water for health,when to drink tulsi water,what is tulsi water,Health,Health tips

पाचन क्रिया के लिए

खराब जीवनशैली के चलते पाचन की समस्या आम हो गई है। पाचन क्रिया सुचारू रूप से न होने पर बदहजमी और अन्य समस्याएं पैदा होने लगती है। ऐसे में तुलसी का सेवन पानी के साथ करना फायदेमंद साबित होता है। आपको बता दें कि तुलसी के पत्तों में मौजूद गुण आपकी पाचन क्रिया को मजबूत करते है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं।

benefits of drinking tulsi water,benefits of tulsi water,tulsi water for health,when to drink tulsi water,what is tulsi water,Health,Health tips

शुगर लेवल करे नियंत्रित

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए शुगर लेवल को नियंत्रित रखना एक बड़ी चुनौती रहती है। ऐसे में आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर सेवन कर सकते है। तुलसी के पत्तों का गर्म पानी में डालकर सेवन करने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। जिसकी वजह से कार्ब्स और फैट को बर्न करना आसान हो जाता है। इसके सेवन से आपके खून में केवल शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

benefits of drinking tulsi water,benefits of tulsi water,tulsi water for health,when to drink tulsi water,what is tulsi water,Health,Health tips

तुलसी के पत्तों का पानी बनाने का तरीका

- सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी डालें और इसे उबलने दें।
- अब इसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालें और इस पानी को तब तक उबलने दें जब तक पानी आधा न हो जाए।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- आप इसमें शहद डाल कर सेवन कर सकते है।

इस तरह आपकी तुलसी के पत्तों के उपयोग से यह पानी बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप इसका सेवन कर सकते हैं। सबसे जरुरी बात यह पानी किसी तरह की बीमारी का उपचार नहीं है। बीमारी के इलाज के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरुरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच