न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चोट से निकलने वाले खून को रोकने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

दैनिक जीवन में काम करने के दौरान अक्सर दुर्घटनावश चोट लग ही जाती हैं। चोट छोटी-मोटी हो तो अपनेआप ठीक हो जाती हैं। लेकिन वहीँ यह ज्यादा हो तो खून रोकना मुश्किल हो जाता हैं। चोट लगने पर ब्लीडिंग होना आम बात हैं और खून का जल्दी रुकना भी जरूरी है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Aug 2022 3:34:47

चोट से निकलने वाले खून को रोकने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

दैनिक जीवन में काम करने के दौरान अक्सर दुर्घटनावश चोट लग ही जाती हैं। चोट छोटी-मोटी हो तो अपनेआप ठीक हो जाती हैं। लेकिन वहीँ यह ज्यादा हो तो खून रोकना मुश्किल हो जाता हैं। चोट लगने पर ब्लीडिंग होना आम बात हैं और खून का जल्दी रुकना भी जरूरी है नहीं तो कमजोरी, बेहोशी या ब्लड क्लॉट की समस्या हो सकती है। ऐसी समस्या में आपको अपनी तरफ से कुछ फर्स्ट ऐड करने चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे खून बहने से रोकने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

tips to stop bleeding,bleeding,Health,Health tips

एलोवेरा का इस्तेमाल

खून बहने से रोकने के लिए आप एलोवेरा का यूज करें। एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालकर आप चोट वाली जगह पर लगाएं। घाव पर कुछ भी लगाने से पहले आप घाव को अच्छी तरह से साफ करें, घाव को क्लीन कर दें और उसे सूखने पर ही कुछ एप्लाई करें।

tips to stop bleeding,bleeding,Health,Health tips

बर्फ का इस्तेमाल

चोट पर बर्फ लगाने से वहां की नसें सिकुड़ जाती हैं और ब्लड का फ्लो रुक जाता है। वहां खून का थक्का बन जाता है और ब्लीडिंग तुरंत रुक जाती है। इसके लिए बर्फ को सीधे चोट पर लगाने से बेहतर होगा कि बर्फ को सूखे सूती कपड़े में लपेटकर चोट पर लगाया जाए।

tips to stop bleeding,bleeding,Health,Health tips

टी बैग का इस्तेमाल

चाय सिर्फ पीने के लिए नहीं होती, इसके इस्तेमाल से ब्लीडिंग को भी रोका जा सकता है। दरअसल, चाय में टैनिन पाए जाते हैं, जो हीमोस्टेटिक होते हैं यानी ये खून को थक्के में बदल देते हैं। यही नहीं, टैनिन में एस्ट्रिनजेंट भी पाया जाता है, जिससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। इसकी मदद से बैक्टीरिया भी खत्म होता है और यह चोट वाली जगह को इंफेक्शन से फ्री भी रखता है। इसके लिए ब्लैक टी को गीला करके लगाने से ब्लीडिंग रुकने में मदद मिलती है। ड्राई ग्रीन टी बैग से भी ब्लीडिंग को रोका जा सकता है।

tips to stop bleeding,bleeding,Health,Health tips

फिटकरी का इस्तेमाल

खून बहने से रोकने के लिए आप फिटकरी का यूज कर सकते हैं। फिटकरी को आप पानी में भिगोकर घाव वाली जगह पर लगाएं जिससे खून बहना बंद हो जाएगा। अगर चोट के अंदर कोई नुकीली चीज है तो उसे पहले निकालना जरूरी है, इसलिए ऐसे घाव का इलाज डॉक्टर से ही करवाएं।

tips to stop bleeding,bleeding,Health,Health tips

पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल

पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल भले ही सूखे होंठों को नम करने के लिए किया जाता हो, लेकिन इसके इस्तेमाल से ब्लीडिंग को भी रोक जा सकता है। इसमें ऑयल और वैक्स होते हैं, जो स्किन की सुरक्षा करते हैं। हल्के-फुल्के चोट से निकलने वाली ब्लीडिंग को रोकने के लिए यह एक बढ़िया घरेलू उपाय है।

tips to stop bleeding,bleeding,Health,Health tips

हल्दी का इस्तेमाल

खून बहने से रोकने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल करें। जहां चोट लगी है वहां हल्दी का यूज करें। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जिससे घाव या चोट जल्दी ठीक हो सकती है। अगर आपके हाथ या पैर में चोट लगी है तो खून को ज्यादा बहने से रोकने के लिए हाथ या पैर को ऊपर की ओर उठाएं।

tips to stop bleeding,bleeding,Health,Health tips

विच हेजल का इस्तेमाल

विच हेजल का इस्तेमाल ब्लीडिंग रोकने में सहायता करता है। यह लिक्विड फॉर्म में उपलब्ध है, जिसे चोट पर लगाया जा सकता है। विच हेजल की प्रकृति एस्ट्रिनजेंट जैसी होती है, जो स्किन को टाइट करने के लिए स्किन को नजदीक लाती है, ब्लड सप्लाई को कम करती है और खून का थक्का बनाती है।

tips to stop bleeding,bleeding,Health,Health tips

एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल

एंटीपर्सपिरेंट में एल्युमिनियम क्लोराइड होता है, जो चोट के आसपास के ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने में मदद करता है। शोध भी बताते हैं कि एल्युमिनियम क्लोराइड छोटी-मोटी चोट और वहां से होने वाली ब्लीडिंग को रोकने में सक्षम है।

tips to stop bleeding,bleeding,Health,Health tips

माउथवॉश का इस्तेमाल

माउथवॉश एस्ट्रिनजेंट की तरह काम करके खून का थक्का बनाने के काम आता है। इस तरह से चोट से निकलने वाली ब्लीडिंग को तुरंत रोकने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी